रामेश्वरम मंदिर बजट | Rameshwaram Budget Trip | Rameshwaram Temple Budget In Hindi.

इस पोस्ट में रामेश्वरम मंदिर और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों को विजिट करने पर होने वाले खर्च की जानकारी दी गई है। अगर आप भोलेनाथ के भक्त हैं और आप रामेश्वरम जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस पोस्ट से रामेश्वरम मंदिर और उसके आसपास के पर्यटन स्थलों को विजिट करने में होने वाले खर्च के बारे में सभी चीजें अच्छे से मिल जाएगी। आइए जानते हैं रामेश्वरम मंदिर जाने पर खाने-पीने, रहने और अन्य सभी चीजों में होने वाले खर्च के बारे में-

रामेश्वरम मंदिर कहां स्थित है – Where Is The Rameshwaram Temple In Hindi.

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, रामेश्वरम धाम या रामेश्वरम मंदिर तमिलनाडु राज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि भारत का भी सबसे अंतिम छोर है। यानी अगर कहा जाए तो रामेश्वरम मंदिर की स्थिति तमिलनाडु राज्य के पूर्वी सबसे अंतिम छोर है।

रामेश्वरम मंदिर के आसपास रहने की व्यवस्था-

रामेश्वरम मंदिर के आसपास रहने के लिए तीन तरह के रूम की व्यवस्था कराई गई है।

धर्मशाला – रामेश्वरम मंदिर से करीब 1 किमी. के रेंज में ढेर सारे धर्मशाला देखने को मिल जाएंगे, जिसका 24 घंटे का किराया मात्र ₹ 250-300 होता है। अगर आप कम खर्च में रामेश्वरम मंदिर के आसपास रहना चाहते हैं, तो आपके लिए धर्मशाला सबसे अच्छा तरीका रहेगा।

ट्रस्ट का रूम – आप रामेश्वरम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले रूम में भी अपनी रात बिता सकते हैं, जिसका किराया करीब ₹ 500 होता है। आप इस रूम को ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।

प्राइवेट होटल – अगर आप धर्मशाला या ट्रस्ट द्वारा संचालित कराए गए रूम में नहीं रहना चाहते हैं, तो आपको रामेश्वरम मंदिर के आसपास बहुत सारे प्राइवेट होटल्स भी देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप अपनी रात बिता सकते हैं। रामेश्वरम मंदिर के आसपास आपको ₹ 500-800 में अच्छा होटल मिल जाएगा।

रामेश्वरम मंदिर के आसपास खाने-पीने की व्यवस्था-

रामेश्वरम मंदिर के आसपास खाने-पीने के लिए बहुत सारे रेस्टोरेंट्स वगैरह की सुविधा उपलब्ध है, जहां जाकर आप भोजन कर सकते हैं। यहां पर आपको थाली सिस्टम ₹ 100 में मिल जाएगा। रामेश्वरम मंदिर में लंगर की सुविधा भी उपलब्ध है, जहां पर आप चाहें तो भोजन कर सकते हैं। लंगर में सिर्फ लंच की व्यवस्था ही कराई गई है, जिसका समय दिन के 11 बजे से दोपहर 3 बजे का होता है।

रामेश्वरम मंदिर के आसपास घूमने की जगह-

रामेश्वरम मंदिर में दर्शन करने के बाद आप पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री कलाम मेमोरियल, साक्षी हनुमान मंदिर, नंबू नयागी मंदिर, धनुषकोडी आदि जगहों को विजिट जरूर करें। इन सभी जगहों को घूमने के लिए आप बस, टैक्सी या ऑटो हायर कर सकते हैं। इन सभी जगहों को आप टैक्सी या ऑटो के माध्यम से ₹ 1000-1200 में विजिट कर सकते हैं।

रामेश्वरम मंदिर जाने पर कितने दिनों का टूर बनाएं?

अगर आप रामेश्वरम मंदिर के साथ-साथ ऊपर बताए गए सभी जगहों को विजिट करते हैं, तो आपको रामेश्वरम के लिए 2 दिन और 1 रात का टूर बनाना ही पड़ेगा।

रामेश्वरम मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Rameshwaram Temple In Hindi.

अगर आप नहीं जानते हैं, तो मैं आपको बता देना चाहता हूं कि रामेश्वरम मंदिर तमिलनाडु राज्य में स्थित है, जहां पर गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, इसलिए अगर आप मध्य भारत से जुड़े हुए हैं, तो आप गर्मी के मौसम में रामेश्वरम मंदिर जाने का प्लान न करें, क्योंकि यहां पर गर्मी के मौसम में हद से ज्यादा गर्मी पड़ती है। अगर आप रामेश्वरम मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सर्दी के मौसम यानी अक्टूबर से मार्च के बीच रामेश्वरम मंदिर जाएं, ताकि आपको कोई भी मौसम संबंधित परेशानी ना हो सके।

रामेश्वरम मंदिर जाने पर कुल कितना खर्च होगा?

होटल – ₹ 500

भोजन – ₹ 600 (2 दिन)

लोकल ट्रांसपोर्ट – ₹ 1200 (4-5 व्यक्ति)

लोकल ट्रांसपोर्ट – लगभग ₹ 300 (1 व्यक्ति)

प्रसाद – ₹ 200 (रामेश्वरम में मंदिर की संख्या ज्यादा है)

कुल खर्च – ₹ 500+₹ 600+₹ 300+₹ 200= ₹ 1600

नोट:- आपको अपने शहर से रामेश्वरम जाने और वापस लौटने का खर्च अलग से रखना होगा।

जानकारी पसंद आई हो, तो हमें फॉलो जरूर करें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS