नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान | Nagarhole National Park in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम कर्नाटक के मैसूर में स्थित नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान जिसे राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है, के बारे में तकरीबन विस्तार से जानेंगे। यह राष्ट्रीय उद्यान प्रकृति प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

इस राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व के रूप में भी घोषित कर दिया गया है। यहां पर अक्सर लोग अपनी फैमिली एवं दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आते हैं। तो चलिए हम इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जुड़ी जानकारियों को जानने का प्रयास करते हैं, इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा लास्ट तक जरूर पढ़ें।

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास – History of Nagarhole National Park in Hindi

कर्नाटक राज्य के मैसूर जिले में स्थित इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को एक और नाम राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग सर्वप्रथम मैसूर शासकों द्वारा शिकार रिजर्व के रूप में किया गया था।

तकरीबन 643 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस वन्य जीव अभ्यारण को 1988 ईस्वी के दौरान राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त हुआ था। राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त होने के कुछ साल बाद यानि कि 1999 ईस्वी के दौरान इस उद्यान को 37 वे प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित कर दिया गया।

वर्तमान समय में इस राष्ट्रीय उद्यान में कई ऐसे जानवरों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगे जो विलुप्त होने के कगार पर है। नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान में 250 से भी अधिक पक्षियों के कई प्रजाति भी देखा जा सकता है।

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक के मैसूर में स्थित प्रकृति प्रेमी के लिए स्वर्ग के समान है। यह राष्ट्रीय उद्यान स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर के लोगों के द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

नागरहोल नेशनल पार्क की वनस्पति और जीव – Flora and Fauna of Nagarhole National Park in Hindi

मैसूर में स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान में बंगाल टाइगर, पैंथर, गौर, सांभर,हिरण, एशियाई जंगली कुत्ते, सांभर, भौंकने वाले हिरण, सिवेट बिल्ली, धारीदार हाइना, भारतीय बाइसन, भारतीय तेंदुआ, माउस हिरण, भारतीय पैंगोलिन, भारतीय हाथी, गोल्डन जैकाल, भारतीय साही, ग्रे लंगूर, चार सींग वाले मृग, जंगली सूअर, ताड़ की डंडी, भूरा गेंदा आदि स्तनधारी जीवो को देखा जा सकता है।

इसके अलावा इस राष्ट्रीय उद्यान में रसेल के वाइपर, बेल सांप, कछुआ, मग्गर, आम भेड़िया, सांप, चूहा, रसेल का वाइपर, किंग कोबरा, क्रेट, इंडियन रॉक पायथन, भारतीय रॉक पायथन, भारतीय मॉनिटर छिपकली आम टॉड आदि सरिसृप की प्रजातियां देखी जा सकती है।

इस राष्ट्रीय उद्यान में कीड़ों के भी तकरीबन 100 के आसपास अलग-अलग प्रजातियां देखी जा सकती हैं। और चीटियों के भी कई सारे अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिलती है।

इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले वनस्पतियों के बारे में बात करें तो ग्रेविया टिलिफोलिया, शीशम और ओक्सलेवूड, लेगरोस्ट्रोइया माइक्रोकार्पा, वनस्पति, नेटटल्स, टिक क्लोवर, हेलिसटेरेस प्रजातियां, लैंटाना, गोल्डन शावर ट्री, चंदन, शीशम, भारतीय कीनो पेड़, सागौन क्लंपिंग बांस, कदाम, कपास के पेड़ एवं शिलेकेरा ट्रेजुगा आदि और भी इसी तरह की कई वनस्पतियां देखने को मिलती है।

नागरहोल नेशनल पार्क सफारी – Nagarhole National Park Safari in Hindi

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए यहां पर जीप सफारी की भी सुविधा मिल जाती है, जिसकी मदद से आप इस पूरे नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान की सैर कर सकते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान जीप सफारी की मदद से आप इस राष्ट्रीय उद्यान की खूबसूरती एवं यहां पर पाए जाने वाले पशु-पक्षी जीव-जंतु को काफी पास से देख सकते हैं।

मैसूर में स्थित इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी की व्यवस्था आपको पूरे दिन देखने को नहीं मिलेगी, इसके लिए भी समय निर्धारित किया गया है। जीप सफारी की सवारी आप सुबह 6:30 से लेकर 8:30 के बीच एवं शाम 3:30 बजे से लेकर 5:30 बजे के बीच कर सकते हैं। इस उद्यान में स्थित जीप सफारी की सवारी आप निशुल्क नहीं कर सकते, इसकी सवारी करने के लिए आपको कुछ मूल्य चुकाना होगा।

( इन्हें भी पढ़े : – मैसूर में घूमने की अच्छी जगहें

> मैसूर पैलेस के बारे में संपूर्ण जानकारी)

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान की टाइमिंग – Timing of Nagarhole National Park in Hindi

मैसूर के नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करने के लिए भी टाइम को निर्धारित किया गया है। यह नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान सुबह 6:00 बजे खुलता एवं शाम में 6:00 बजे ही बंद हो जाता है। इसी बीच ही आप यहां पर घूमने जा सकते हैं।

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश शुल्क – Entry fee of Nagarhole National Park in Hindi

मैसूर में स्थित इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करने के लिए आपको प्रवेश शुल्क के रूप में कोई रिचार्ज नहीं देना होगा, यहां पर आप निशुल्क ही जा सकते हैं। लेकिन यहां पर अगर आप कोई एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको चार्ज देना पड़ सकता है।

नागरहोल नॅशनल पार्क कर्नाटक घूमने के लिए टिप्स – Tips for visiting Nagarhole National Park Karnataka in Hindi

  • इस राष्ट्रीय उद्यानमें ऐसा क्षेत्र को विजिट करने का कोशिश ना करें, जहां पर जाना सख्त मना हो।
  • सफारी राइड करते समय आप अपने गाइड के कहे बिना कुछ भी न करें।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में स्थित किसी भी जानवर को खिलाने एवं उसके पास जाने की कोशिश न करें, यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करते समय स्मोकिंग न करें, यह इस उद्यान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
  • राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करते समय आप अपना कैमरा वाला मोबाइल या कैमरा अवश्य ले जाएं, ताकि यहां की खूबसूरती को यादगार के रूप में कैद कर सके।

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Nagarhole National Park in Hindi

मैसूर में स्थित इस नाहर हॉल राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करने का अच्छा समय के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अक्टूबर से मार्च माह के बीच घूमने आए, यह समय आपके लिए उचित साबित होगा।

वैसे आपको बता दें आप यहां पर पूरे साल में कभी भी घूमने आ सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर वर्षा ऋतु के दौरान भी आएंगे तो आपके लिए यह समय बेटर साबित हो सकता है। क्योंकि वर्षा ऋतु के दौरान यह राष्ट्रीय उद्यान और भी ज्यादा हरा भरा एवं खूबसूरत दिखने लगता है। यहां पर आने के लिए आप अपने अनुसार उचित समय का चुनाव कर इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को विजिट कर सकते हैं।

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचें ? – How to Reach Nagarhole National Park in Hindi

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से आसानी से घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप यहां के स्थानीय परिवहन की मदद से भी पहुंच सकते हैं।

अगर आप नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान मैसूर के अलावा अन्य क्षेत्रों से यहां पर पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आप यहां पर आने के लिए ट्रेन या हवाई जहाज का चुनाव किए हैं, तो आप अपने यहां से बेंगलुरु एयरपोर्ट आसानी से पहुंच सकते हैं, और फिर वहां से स्थानीय परिवहन की मदद से आसानी से इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करते हैं।

अगर आप यहां पर अपने यहां से ट्रेन के द्वारा यात्रा कर पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान के नजदीकी रेलवे स्टेशन मैसूर रेलवे स्टेशन पहुंचकर यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से इस नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को विजिट कर सकते है। अगर आपके यहां से मैसूर रेलवे स्टेशन के लिए कोई ट्रेन नहीं है, तो आप बेंगलुरु में स्थित रेलवे स्टेशन पहुंच कर वहां से चलने वाली स्थानीय परिवहन की मदद से नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान पहुंच पाएंगे।

इन सबके अलावा अगर यहां पर आप खुद की कार या बाइक की मदद से सड़क मार्ग के माध्यम से आना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से आ सकते हैं, क्योंकि यह भारत के कई मुख्य नेशनल हाईवे के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मैसूर के लिए इसके आसपास स्थित प्रमुख शहरों से डायरेक्ट बस की सेवा भी देखने को मिल जाती है।

कर्नाटक के मैसूर में स्थित नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान के बारे में हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ शेयर भी करें, ताकि उन्हें भी इस राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS