पटना से मुम्बई कैसे जाएं | How To Reach Mumbai From Patna In Hindi.

पटना जो कि बिहार राज्य की राजधानी है से मुंबई जो कि महाराष्ट्र राज्य के साथ-साथ भारत देश के आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है कैसे जाएं, इसके बारे में ही आर्टिकल के माध्यम से जानने वाले हैं। ऐसे कई सारे लोग हैं जिनके मन में ऐसा प्रश्न उत्पन्न होता है कि हम पटना से मुंबई कैसे जा सकते हैं, कहीं कोई दिक्कत तो नहीं होगी, किस माध्यम से जाना हमारे लिए उचित रहेगा ऐसे ही प्रश्नों के उत्तर जानेंगे आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए ताकि आपको सारी जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त हो सके। तो चलिए जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

पटना से मुम्बई कैसे जाया जाता है ? – Patna to Mumbai in Hindi.

पटना से मुंबई जाने के लिए लोग सोचते हैं कि किस माध्यम से जाना मेरे लिए उचित रहेगा, तो आपको मैं यहां पर बता दू कि आप अपनी सुविधा के अनुसार जिस भी माध्यम का चुनाव कर पटना से मुंबई जाना चाहते हैं, आप उसके द्वारा सरलता पूर्वक जा सकते हैं। ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि पटना से मुंबई वायु मार्ग, रेल मार्ग के साथ-साथ काफी अच्छी वाली सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है, जिसकी मदद से आप मुंबई आसानी से पहुंच सकते हैं। चलिए फिर भी आप को कंफ्यूजन होगा इसलिए मैं सभी मार्ग के बारे में अलग-अलग विवरण के साथ बताता हूं कि आप किस माध्यम से कैसे पटना से मुंबई पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से पटना से मुम्बई कैसे जाएं ? – How To Reach Mumbai From Patna by Flight in Hindi

वायु मार्ग के द्वारा पटना से मुंबई जाने के बारे में बात करें, तो पटना शहर में स्थित जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा से मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए प्रतिदिन कई फ्लाइट है, जिसमें नॉन स्टॉप फ्लाइट के साथ-साथ वन स्टॉप फ्लाइट भी उड़ाने भरती हैं, जिसकी मदद से आप पटना के इस हवाई अड्डा से मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा आप काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। मुंबई के इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत मुंबई में आप जहां भी जाना चाहते हैं वहां के लिए हवाई अड्डे के बाहर से मिलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता लेकर आप काफी आसानी से जा सकते हैं। इस तरह आप बिहार के पटना से फ्लाइट के माध्यम से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंच सकते हैं।

पटना से मुंबई जाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है ?

पटना से मुंबई जाने का सबसे तेज तरीका वायु मार्ग ही है। फ्लाइट के माध्यम से ही आप पटना के एयरपोर्ट से मुंबई कम समय में और काफी जल्दी पहुंच सकते हैं। फ्लाइट एक ऐसा साधन है जिसकी मदद से आप कहीं भी जाने के लिए अपने समय की बचत कर सकते हैं, लेकिन एक ओर समय की बचत होती है तो दूसरी ओर इसमें अधिक खर्च भी आ जाता है।

ट्रेन से पटना से मुम्बई कैसे जाएं ? – How To Reach Mumbai From Delhi by Train in Hindi

रेलवे मार्ग द्वारा पटना से मुंबई जाने के बारे में बात करें तो पटना में स्थित पटना और पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बांद्रा टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए प्रतिदिन कई सारे ट्रेनें जाती हैं, जिसकी मदद से आप पटना के इन रेलवे स्टेशन से मुंबई में स्थित इन तीनों रेलवे स्टेशन में से अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी रेलवे स्टेशन का चुनाव कर वहां पर ट्रेन पकड़ कर आसानी से पहुंच सकते हैं।

पटना के रेलवे स्टेशनों से मुंबई के रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली कुछ ट्रेनों के नामों का अगर हम यहां पर जिक्र करें तो बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी जनता एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का नाम शामिल है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी ट्रेन पकड़कर मुंबई के इन रेलवे स्टेशन पहुंचने के उपरांत रेलवे स्टेशन के बाहर से मिलने वाले यहां के स्थानीय परिवहन जैसे – बस, टैक्सी, ओला, ऑटो, ई-रिक्शा आदि की सहायता से आप मुंबई के किसी भी क्षेत्र में काफी सरलता पूर्वक पहुंच सकते हैं।

पटना से मुंबई जाने का सबसे सस्ता तरीका क्या है ?

पटना से मुंबई जाने का सबसे सस्ता तरीका के बारे में बात करें, तो वह रेलवे मार्ग को ही माना जाता है। क्योंकि भारत में यही एक ऐसा साधन है जिसकी मदद से आप काफी कम खर्च में भी अधिक दूरी तय कर सकते हैं। एक बात और अगर आप पटना से मुंबई ट्रेन के माध्यम से जाते हैं तो आप अपने सफर को भी एंजॉय कर पाएंगे।

सड़क मार्ग से पटना से मुम्बई कैसे जाएं ? – How To Reach Mumbai From Patna by Road in Hindi

सड़क मार्ग से पटना से मुंबई जाने के बारे में बात करें तो आप आसानी से मुम्बई पहुंच सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पटना से मुंबई जाने के लिए काफी अच्छी सड़क का निर्माण किया गया है और यह औसतन दूरी तकरीबन 1800 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से पटना से मुंबई पहुंचने में आपको औसतन 34 घंटे का समय लग सकता है।

सड़क मार्ग से पटना से मुंबई बस के द्वारा जाने के बारे में बात करें तो भी आप काफी आसानी से पटना से मुंबई जा सकते हैं। ऑनलाइन आप पटना से मुंबई जाने के लिए बस टिकट ले सकते हैं जिसे कई कंपनियां प्रोवाइड करवाती हैं। इसके बाद आप पटना से बस पकड़ कर आसानी से मुंबई पहुंच जाएंगे। अगर आपको पटना से मुंबई बस के द्वारा जाना है तो आप पटना से बनारस, बनारस से इंदौर होते हुए मुंबई काफी आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग के माध्यम से खुद की कार या बाइक से पटना से मुंबई जाने के बारे में बात करें तो आप खुद की गाड़ी से भी पटना से मुंबई काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि पटना से मुंबई की सड़क काफी अच्छी क्वालिटी वाली है और आप गूगल मैप को फॉलो करते हुए खुद ही अपनी पर्सनल गाड़ी से काफी आसानी से मुंबई पहुंच सकते हैं। लेकिन खुद की गाड़ी से जाने में एक प्रॉब्लम यह है कि पटना से मुंबई की दूरी काफी लंबी है जिस पर गाड़ी को ड्राइव किया जाए तो औसतन 33 घंटे का समय लग जाता है। इतना लंबा रोड पर खुद गाड़ी चलाना काफी मुश्किल भरी हो सकती हैं, इसलिए आप यात्रा दौरान जगह जगह पर आराम करने के बाद ही ड्राइव करें।

मुंबई में चलने वाले लोकल परिवहन –

अगर आपके पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है और आप मुंबई पहुंच गए हैं और मुंबई पहुंचने के बाद आपको मुंबई के किसी खास क्षेत्र में जाना है, तो आप बेशक वहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की ओर देख सकते है, जिनमें मेट्रो, बस, ऑटो, टैक्सी, ओला, ई रिक्शा आदि शामिल है। वहां पर चलने वाले इन सब स्थानीय परिवहन की मदद से आप मुंबई के किसी भी क्षेत्र को काफी सरलता पूर्वक विजिट कर सकते हैं।

पटना से मुंबई कैसे पहुंचे इसके बारे में लिखे गए हमारे इस आर्टिकल को आप किसी दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें और हमारे इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS