कितना खर्च होगा पुष्कर को विजिट करने में | Pushkar Trip Budget In Hindi.

अगर आप पुष्कर जाना चाहते हैं, तो पुष्कर जाने से पहले आपको पुष्कर शहर को विजिट करने में होने वाले खर्च के बारे में जान लेनी चाहिए, ताकि आपको पुष्कर को विजिट करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो सके। आज के इस ब्लॉग में मैंने पुष्कर को विजिट करने में होने वाले कुल खर्च के बारे में काफी अच्छी तरह से बताया है, ताकि आप अपने बजट के अनुसार पुष्कर शहर को विजिट कर सकें।

देश के प्रमुख शहरों से पुष्कर कैसे पहुंचे?

पुष्कर शहर का नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर है, जो पुष्कर शहर से लगभग 14 किमी. की दूरी पर स्थित है और यहां पर दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होती है। अजमेर जंक्शन से पुष्कर जाने के लिए बस और टैक्सी के साथ-साथ ऑटो की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। पुष्कर का नजदीकी हवाई अड्डा किशनगढ़ है, जो पुष्कर शहर से करीब 45 किमी. की दूरी पर स्थित है। किशनगढ़ एयरपोर्ट से पुष्कर शहर जाने के लिए ट्रेन और बस की सेवा उपलब्ध होती है।

पुष्कर शहर का नजदीकी बस स्टैंड अजमेर है, जहां पर देश के कुछ बड़े शहरों से सीधा बसें चलती हैं। अजमेर बस स्टैंड से आप दूसरी बस पकड़ कर भी पुष्कर जा सकते हैं।

पुष्कर में खाने-पीने का कुल खर्च-

पुष्कर में खाने-पीने के बहुत सारे अच्छे-अच्छे रेस्टोरेंट्स वगैरह हैं, जहां पर सभी प्रकार के भोजन उपलब्ध कराई जाती है। पुष्कर शहर में ₹ 80-150 में थाली सिस्टम उपलब्ध हो जाती है।

पुष्कर में रहने के लिए होटल की व्यवस्था –

पुष्कर शहर में रहने के लिए होटल की बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध होती है। पुष्कर शहर के बड़ी बस्ती, जहां पर ब्रह्मा जी का मंदिर स्थित है, के पास बहुत सारी अलग-अलग तरह के होटल की व्यवस्था है, जहां पर आपको ₹ 500-2000 के किराए पर होटल मिल जाएंगे।

पुष्कर के आसपास के पर्यटन स्थल घूमने में कितना खर्च होगा?

पुष्कर का प्रमुख पर्यटन स्थल ब्रह्मा मंदिर, रघुनाथ मंदिर, वराहा स्वामी मंदिर, पंचकुंड शिव मंदिर, सावित्री माता मंदिर और कैमल सफारी है। अगर आप पुष्कर अकेले जाते हैं, तो आप टैक्सी से ₹ 100-150 में आसानी से घूम सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने फैमिली के साथ पुष्कर जाते हैं, तो आपको ₹ 500-600 में टैक्सी आसानी से मिल जाएगी, जिससे आप अपने पूरे फैमिली के साथ इन सभी पर्यटन स्थलों को विजिट कर सकते हैं।

दोस्तों अगर आप पुष्कर को विजिट करने अकेले या अपने किसी एक दोस्त के साथ जा रहे हैं, तो आप इन सभी जगहों को विजिट करने के लिए रेंट पर स्कूटी ले सकते हैं, क्योंकि आप स्कूटी से इन सभी जगहों को टैक्सी की तुलना में ज्यादा आसानी से और अपने प्लान के अनुसार विजिट कर सकते हैं।

पुष्कर शहर को विजिट करने में कितने दिनों का प्लान बनाएं?

अधिकतर लोग, जो अकेले या अपने दोस्तों के साथ पुष्कर जाते हैं, तो वे लोग एक दिन में ही पुष्कर शहर को विजिट कर लेते हैं। अगर आप भी चाहें तो एक दिन में पुष्कर शहर को विजिट कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने फैमिली के साथ पुष्कर को विजिट करने जाते हैं, तो आप पुष्कर शहर को विजिट करने के लिए दो दिन का प्लान बनाएं, ताकि आप अपने फैमिली के साथ अच्छे तरीके से पुष्कर के इन सभी पर्यटन स्थलों को विजिट कर सकें।

पुष्कर शहर को विजिट करने में कुल कितना खर्च होगा?

अगर आप ऑफ सीजन में पुष्कर शहर को विजिट करने के लिए जाते हैं, तो आप ₹ 2000-2500 में पुष्कर शहर को विजिट कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पुष्कर में आयोजित होने वाले मेले के समय पुष्कर शहर को विजिट करने जाते हैं, तो आपका कुल खर्च ₹ 2500-3500 तक हो सकता है, क्योंकि इस समय में होटल और खाने-पीने की सभी चीजें काफी महंगी हो जाती है।

दोस्तों मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपको राजस्थान के किसी अन्य पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS