कम बजट में भूटान की यात्रा कैसे करें | Bhutan Trip Low Budget In Hindi.

कम बजट में भूटान की यात्रा कैसे करें? आज मैं आपको दिल्ली से भूटान के 8 दिन की यात्रा को कम खर्च में पूरा करने के सभी चीजों को बताने वाला हूं। आपको इस यात्रा में किन-किन चीजों में और कुल कितना खर्च होगा के बारे में सब कुछ इस पोस्ट में जानने को मिलेगा, जिससे कि आपको भूटान की यात्रा करने में बजट से संबंधित किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो सके।

कम बजट में दिल्ली से भूटान कैसे जाएं?

अगर आप दिल्ली से कम खर्च में भूटान की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से ट्रेन पकड़ कर भूटान की यात्रा करनी पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं की दिल्ली से भूटान कैसे जाएं और कुल कितना खर्च होगा?

सबसे पहले आपको दिल्ली से नई जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन पकड़ना होगा, जिसके स्लीपर कोच का किराया ₹ 650 होता है। नई जलपाईगुड़ी पहुंचने के बाद आप आपको वहां से हासीमार के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ेगी, जिसके स्लीपर कोच का किराया ₹ 150 होता है।

नई जलपाईगुड़ी जाने के लिए आपको दिल्ली से सुबह 5-6 बजे ट्रेन पकड़नी चाहिए, क्योंकि सभी ट्रेनें दिल्ली से नई जलपाईगुड़ी पहुंचाने में 1 दिन का समय ले लेती है और कुछ ट्रेन ऐसी भी हैं, जो डेढ़ दिन तक का समय ले लेती है। इसलिए अगर आप सुबह 5-6 बजे दिल्ली से ट्रेन पकड़ते हैं, तो पहले दिन के रात को होटल में रहने का आपका खर्च बच जाएगा, क्योंकि पहले दिन आप ट्रेन में ही रहेंगे, इसलिए हो सके, तो आप सुबह 6 बजे से पहले ही दिल्ली से नई जलपाईगुड़ी जाने के लिए ट्रेन पकड़ लें।

नई जलपाईगुड़ी से ट्रेन पकड़ कर हासिमार जाने में आपको करीब 3 घंटे लग जाएंगे। हासीमार पहुंचने के बाद आप वहां से जयगांव के लिए टैक्सी पकड़ लें। हासिमर से जयगांव जाने का किराया ₹ 30-40 होता है।

नोट:- भारत का जयगांव और भूटान का फूएंशोलिंग भारत-भूटान के बॉर्डर पर हैं। इंडिया-भूटान के इसी बॉर्डर से सबसे ज्यादा इंडिया और भूटान में प्रवेश होता है।

जयगांव पहुंचने के बाद आप रात में वहीं के किसी होटल में ठहर जाएं। जयगांव भारत और भूटान के बॉर्डर पर होने के बावजूद भी यहां पर आपको ₹ 500-600 में रूम मिल जाएगा।

अगले दिन सुबह 08:00 बजे भूटान बॉर्डर क्रॉस करके फूएंसोलिंग के इमीग्रेशन ऑफिस जाकर वहां से अपना परमिट बनवा लें। भूटान के परमिट बनवाने के बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उसके बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:- भूटान का परमिट कैसे बनाएं।

परमिट बनवाने के बाद आप अपने टूर प्लान के अनुसार आप भूटान की राजधानी थिम्फू भी जा सकते हैं। फूएंसोलिंग से थिम्फू जाने के लिए बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होती है। थिम्फू जाने वाली बस का किराया ₹ 300-500 के आसपास होता है।

भूटान में खाने-पीने में कुल कितना खर्च होगा?

भूटान में खाने पीने का खर्च इंडिया से थोड़ा ज्यादा हो सकता है। फिर भी आपको भूटान में एक दिन में खाने-पीने का खर्च औसतन ₹ 500-700 से ज्यादा नहीं होगा। दोस्तों मैं आपको दिल्ली से भूटान की यात्रा कम खर्च में पूरा करने के बारे में बता रहा हूं, इसलिए आपको इस यात्रा में होने वाले खर्च को औसत में ही लेकर चलना होगा, वरना आप चाहें तो भूटान में ₹ 1500-2000 तक का भी खाना खा सकते हैं, लेकिन जितना हो सके आप सभी चीजों पर औसत में ही पैसा खर्च करें।

भूटान में होटल या रूम वगैरह कितने में मिल जाएगा?

भूटान में 2 लोगों के रहने के लिए ₹ 1500-2000 में एक बहुत अच्छा रूम मिल जाता है, लेकिन आपको भूटान में 2 लोगों के रहने के लिए ₹ 1000-1200 तक का भी एक अच्छा रूम मिल जाएगा, जिसमें आप बिना किसी परेशानी के रात गुजार सकते हैं।

भूटान के लोकल साइट्स को विजिट करने में कुल कितना खर्च होगा?

भूटान के कुछ लोकल साइट्स को विजिट करने के लिए आपको टैक्सी की जरूरत पड़ेगी और कुछ साइट्स ऐसे भी हैं, जिसे पैदल भी विजिट किया जा सकता है। भूटान के कुछ लोकल साइट्स ऐसे हैं, जिनमें जाने के लिए प्रवेश शुल्क (entry fee) देना पड़ता है। अगर आप भूटान के तीन प्रमुख शहर जैसे थिम्फू, पनाखा और पारो में घूमने का प्लान बनाते हैं, तो आप ₹ 2000 में भूटान के इन तीनों शहरों के लोकल साइट्स को विजिट कर सकते हैं, जिसमें किराया और प्रवेश शुल्क दोनों शामिल है।

भूटान के तीन प्रमुख शहर थिम्फू, पनाखा और पारो के लोकल साइट्स को 4 दिन में आसानी विजिट किया जा सकता है। तो चलिए अब जान लेते हैं कि दिल्ली से भूटान की 8 दिन की यात्रा में किन-किन चीजों में कितना खर्च होगा।

दोस्तों अगर आप दिल्ली से भूटान जाने के लिए मेरे द्वारा बताए गए इस प्लान को फॉलो करते हैं, तो आपका 2 दिन रूम का खर्चा बच जाएगा, क्योंकि दिल्ली से भूटान जाने और वापस दिल्ली आने में आपको 2 रात ट्रेन में ही गुजारनी पड़ेगी, जिससे आपका 2 दिन के रूम का किराया बच जाएगा।

दिल्ली से भूटान बॉर्डर जाने में खर्च –

दिल्ली – नई जलपाईगुड़ी (ट्रेन) – ₹ 650

दोनों तरफ – ₹ 650 + 650 = ₹ 1300

नई जलपाईगुड़ी – हासीमार (ट्रेन) – ₹ 150

दोनों तरफ – ₹ 150 + 150 = ₹ 300

हासीमार – जयगांव (टैक्सी) – ₹ 40

दोनों तरफ – ₹ 40 + 40 = ₹ 80

भूटान के लोकल साइट्स को विजिट करने में कुल खर्च – ₹ 2000

6 दिन के रूम का किराया – ₹ 600 × 6 = ₹ 3600

8 दिन में खाने पीने में खर्च – ₹ 600 × 8 = ₹ 4800

दोस्तों आपके दिल्ली से भूटान बॉर्डर जाने और भूटान बॉर्डर से वापस दिल्ली आने यानी कि 4 दिन के इंडिया के इस यात्रा में आपका खाने-पीने में एक दिन का ₹ 600 खर्च नहीं होगा, क्योंकि इंडिया में खाने-पीने का खर्च भूटान से कम होता है। और हां अगर खाने पीने के कुछ खर्च को आप बचाना चाहते हैं, तो आप इस यात्रा के लिए अपने घर से नमकीन वगैरह खाने के लिए बनवा सकते हैं, जिससे कि खाने-पीने में आपका कुछ कम खर्च हो सके।

तो चलिए अब जान लेते हैं कि दिल्ली से भूटान जाने और वापस दिल्ली आने के 8 दिन के इस यात्रा में कुल कितना खर्च होगा।

₹ 1300 + ₹ 300 + ₹ 80 + ₹ 2000 + ₹ 3600 + ₹ 4800 = ₹ 12,080

तो दोस्तों आप भी इस तरीके से भारत के नई दिल्ली से भूटान के 8 दिन की यात्रा को ₹ 12,000 में पूरा कर सकते हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली से भूटान ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं, तो आप मेरे द्वारा बताए गए बजट के अलावा आप अलग से ₹ 500 जरूर रख लें, ताकि इस ट्रिप पर आपको कोई परेशानी ना हो सके।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS