अंबाला के प्रमुख पर्यटन स्थल | Best Tourist Places of Ambala in Hindi

भारत देश की राज्य हरियाणा का अंबाला एक जिला है। जिसका मुख्यालय अंबाला में ही देखा जा सकता है। हरियाणा का अंबाला, दिल्ली से तकरीबन 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह अंबाला जिला हरियाणा और पंजाब के सीमा पर स्थित है। पर्यटन स्थल की दृष्टि से अंबाला एक प्रमुख भूमिका अदा करता है। आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर यानी कि अंबाला के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी अंबाला को विजिट करने वाले हैं और इंटरनेट पर अंबाला में घूमने की जगह के बारे में सर्च कर रहे हैं, तो आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़े। यकीनन आपको और कहीं सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अंबाला में घूमने की अच्छी जगहें – Famous Tourist Places In Ambala in Hindi

अंबाला राज्य हरियाणा का एक शहर है। यहां पर आपको वैसे तो कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम अंबाला में स्थित केवल वैसे पर्यटन और धार्मिक स्थल यानी कि घूमने की जगह के बारे में जानेंगे जिसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता एवं प्रमुख हो।

नेताजी सुभाष पार्क – Netaji Subhash Park in Hindi

नेताजी सुभाष पार्क हरियाणा राज्य के अंबाला में स्थित एक खूबसूरत पार्क है। इस नेताजी सुभाष पार्क को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के याद में बनवाया गया था। इस पार्क के बीच में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा बनी हुई है। इस पार्क को सुंदर तरीके से बनाया गया है। यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई साधन देखे जा सकते हैं। यह जगह अपने फैमिली एवं बच्चों के साथ घूमने जाने के लिए एक बेहतर जगह है।

बादशाही बाग़ गुरुद्वारा

गुरुद्वारा बादशाही बाग साहिब हरियाणा राज्य के अंबाला शहर के हिसार रोड पर, जिला न्यायालयों के पास में स्थित है। इस बादशाही बाग़ गुरुद्वारा की परिसर काफी खूबसूरत लगता है। यहां पर उस समय लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है, जब यहां पर एक बड़े सा समारोह का आयोजन किया जाता है। उस समय यहां पर लोग दूर-दूर से विजिट करने आया करते हैं।

सरदार पटेल पार्क

अंबाला का यह सरदार पटेल पार्क को भारत के आयरन मैन कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के याद में बनवाया गया था। यह पार्क बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आता है, क्योंकि यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए कई अलग-अलग सुविधा देखने को मिल जाती है। यहां पर अक्सर लोग अपने फैमिली के साथ घूमने आया करते हैं।

रानी का तालाब एंड शिव मंदिर

अंबाला में स्थित रानी का तालाब तकरीबन 400 साल पुराने माना जाता है। इस तालाब के पास एक शिव मंदिर भी देखी जा सकती है, जिसके बारे में बताया जाता है कि रानी नहाने के बाद इस शिव मंदिर में पूजा करने जाया करती थी, लेकिन इस बात का कोई प्रूफ नहीं मिल पाया है। वैसे यह जगह घूमने के लिए खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण वाला धार्मिक स्थल के लिए भी जाना जाता है।

अम्बिका माता मंदिर

यह अम्बिका माता मंदिर अंबाला शहर का एक प्रमुख मंदिर है। कहा जाता है कि इसी मंदिर के नाम पर इस शहर का नाम अंबाला पड़ा था। यह मंदिर अम्बा, अंबिका और अंबलिका को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को ब्रिटिश काल से पहले का बताया जाता है।

गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब | gurudwara panjokhra sahib Ambala In Hindi

अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर स्थित यह गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब आठवीं गुरु श्री हरकृष्ण साहिब जी को समर्पित एक खूबसूरत गुरुद्वारा है। अंबाला का प्रमुख यह गुरुद्वारा देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं बड़ा है। यहां लोग दूर-दूर से विजिट करने आया करते हैं। यह गुरुद्वारा भारत का सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारा में से एक माना जाता है। इस गुरुद्वारा का निर्माण समय 17वीं शताब्दी का बताया जाता है।

अंबाला कैसे पहुँचे ? – How to Reach Ambala In Hindi

अंबाला विजिट करने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम जैसे वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के द्वारा हरियाणा के प्रमुख शहरों में से एक अंबाला को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

अंबाला हवाई जहाज से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Ambala by Flight In Hindi

राज हरियाणा के प्रमुख शहरों में से एक अंबाला को विजिट अगर आप हवाई जहाज के माध्यम से करना चाहते हैं। तो आपको बता दें कि अंबाला के नजदीकी हवाई अड्डा चंडीगढ़ में स्थित है, जोकि अंबाला से तकरीबन 45 किलोमीटर की दूरी पर है। इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत आप यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से अंबाला को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

अंबाला ट्रेन से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Ambala by Train In Hindi

अंबाला अगर आप अपने यहां से रेलवे के माध्यम से विजिट करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि अंबाला में ही खुद का रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाता है। आप अपने यहां से अंबाला रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन लेकर यहां पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन के मदद से अंबाला का ट्रिप आप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

अंबाला सड़क मार्ग से कैसे पहुँचे ? – How to Reach Ambala by Road In Hindi

अंबाला एक प्रमुख शहर होने के साथ-साथ सड़क मार्ग द्वारा बहुत ही अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर अपने यहां से खुद की कार, बाइक या बस के माध्यम से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। अंबाला के लिए आपको यहां के नजदीकी शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी देखने को मिल जाती है।

अंबाला में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें। हमारे इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर करना न भूलें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS