दुबई में घूमने की जगह | Famous Tourist Places in Dubai in Hindi.

दुबई एक ऐसा सुंदर एवं खूबसूरत देश हैं जहां पर स्थित कई ऐसे स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर विश्व के अलग-अलग देशों से लाखों की संख्या में आकर्षित करता है। दुबई एक अमीर देश के रूप में भी जाना जाता है। दुबई में ऐसे ऐसे कई सारी इमारत, बीच या प्राकृतिक का खूबसूरत दिखने वाला नजारा है, जिसे विजिट करना हर एक प्रकृतिक प्रेमी चाहता है।

अगर आप भी दुबई को विजिट करने वाले हैं और आपको दुबई में दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थल जिन्हें लोगों के द्वारा अधिक विजिट किया जाता है को विजिट आप ही करना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में आप अंत तह बने रहिए। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम दुबई में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं, जिन्हें विजिट करने पर्यटक विश्व के अलग-अलग देशों से लाखों की संख्या में हर साल आया करते हैं।

चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और जानने का प्रयास करते हैं कि दुबई में कौन-कौन से ऐसे जगह और इमारत हैं जिसे लोगों द्वारा काफी प्रमुखता दी जाती है। लेकिन आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले मैं आपसे एक निवेदन करना चाहता हूं कि आपको हमारी यह आर्टिकल पसंद आती हैं तो आप हमें नीचे एक प्यारी सी कमेंट जरूर करिएगा –

दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थल | Dubai me Ghumne ki jagah

दुबई एक अमीरों वाला देश के साथ साथ प्राकृतिक रूप से भी काफी अधिक अमीर हैं। यहां पर कई ऐसे पर्यटन एवं इमारत बने हुए हैं जिसे देखना तकरीबन सभी लोगों का सपना होता है। खासकर दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा, बुर्ज अल अरब, मिरेकल गार्डन आदि जैसे कई जगह हैं जिन्हें विजिट करना हर कोई चाहता है।

आज के इस आर्टिकल में हम दुबई में स्थित ऐसे ही कुछ प्रमुख लोगों द्वारा विजिट किया जाने वाला स्थलों के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों के बीच काफी अधिक प्रमुखता बताई जाती है। अगर आप भी दुबई घूमने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में बताई गई इन खूबसूरत जगहों को अवश्य विजिट करें। यकीनन आपको इस आर्टिकल में बताई गई यह सभी प्रमुख जगह अवश्य पसंद आएगी।

बुर्ज खलीफा – Burj Khalifa, Dubai in Hindi.

बुर्ज खलीफा का नाम किसने नहीं सुना होगा यह दुबई में स्थित विश्व की सबसे ऊंची इमारत के रूप में जाना जाता है। बताया जाता है कि यह 830 मीटर ऊंचा है के साथ-साथ यह 163 मंजिल का इमारत हैं। इस बुर्ज खलीफा के बारे में ही बताया जाता है कि इसमें लगी लिफ्ट विश्व की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है। इस बुर्ज खलीफा को बनाने के समय के बारे में बताया जाता है कि तकरीबन 6 साल का इस दुबई के बुर्ज खलीफा को बनने में समय लगा था।

Burj Khalifa

आपको बता दें कि दुबई जाने वाला कोई ऐसा पर्यटक नहीं होगा जो इस बुर्ज खलीफा का दीदार करना न चाहता हो। यह बुर्ज खलीफा लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो खासकर इस बुर्ज खलीफा को ही देखने के लिए दुबई जाया करते हैं। अगर आप भी दुबई जा रहे हैं तो इस बुर्ज खलीफा का दीदार किए बिना वापस न आए।

गोल्ड सुक दुबई – Dubai Gold Souk , Dubai in Hindi.

गोल्ड सुक दुबई के बारे में बताया जाता है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मंडी है। दुबई ट्रिप पर अगर आप घूमने के लिए गए हैं और आप सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो आप दुबई में स्थित इस गोल्ड सुक को विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको अलग-अलग तरह के बहुत सारे सोने के आभूषण मिल जाएंगे। यहां के सोने के आभूषण को पूरे विश्व में पसंद किया जाता है। सोने की खरीदारी करने के लिए दुबई में स्थित यह जगह काफी प्रसिद्ध एवं अच्छी जगह है।

डेजर्ट सफारी – VIP Hummer Desert Safari Dubai, Dubai in Hindi.

डेजर्ट सफारी दुबई में काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक डेजर्ट सफारी की ओर खींचे चले आते हैं। दुबई में समुद्री तटों पर शानदर छुट्टियां मनाने के लिए डेजर्ट सफारी एक बेहतरीन है। डेजर्ट सफारी का आनंद उठाने आप अपने दोस्तों के साथ जरूर जाएं। अगर आप दुबई ट्रीप पर जा रहे हैं, तो इस डिजर्ट सफारी का आनंद उठाना न भूले।

मिरेकल गार्डन – Dubai Miracle Garden in Hindi.

मिरेकल गार्डन का उद्घाटन 2013 में किया गया था। यह गार्डन तकरीबन 72000 वर्ग मीटर के भूभाग पर फैला हुआ है। इस गार्डन को काफी खूबसूरत फूलों और अलग-अलग तरह के छोटे-छोटे पौधों से काफी प्रकृतिक रूप से सजाया गया है।

Dubai Miracle Garden

यहां पर फूलों की 10 हजार से भी अधिक प्रजातियाँ देखी जा सकती है। बताया जाता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक फुल उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। इसकी खूबसूरती लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। यह मिरेकल गार्डन प्राकृतिक प्रेमियों के द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

बर दुबई – Bur Dubai, Dubai in Hindi.

बर दुबई, दुबई में स्थित एक ऐसी जगह है जहां पर आप को भारत से जुड़ी अधिक वस्तुएं, दुकान और भोजन के साथ साथ अधिक भारतीय परिवार भी देखने को मिल जाएंगे। दुबई में स्थित यह एकमात्र ऐसा जगह है, जहां पर आपको अधिकतर भारतीय परिवार और इंडियन फूड देखने को मिल जाते हैं। यहीं पर दुबई में स्थित विश्व की सबसे बड़ी सोने की मंडी स्थित है।

काइट बीच दुबई – Kite Beach, Dubai in Hindi.

काइट बीच दुबई के सबसे प्रमुख एवं आकर्षक स्थलों में से एक है। यह काईट बीच काफी साफ सफाई के मामला में ऊपर आता है। यह बीच केवल दुबई में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आया करते हैं। इस बीच को यहां पर की जाने वाली साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। इस काइट बीच का नजारा देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। यहां पर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यकीनन आपको यह जगह पसंद आएगी।

बुर्ज अल अरब – Burj Al , Dubai in Hindi.

Burj Al , Dubai

बुर्ज अल अरब का निर्माण 1999 ईस्वी के दौरान किया गया था। बुर्ज अल अरब एक बहुत ही ऐतिहासिक एवं भव्य इमारत है। इस इमारत को एक प्रीमियम और लग्जरी होटल के रूप में जाना जाता है। यहां तक की इसे विश्व के महंगे होटलों की सूची में भी शामिल किया गया है। बताया जाता है कि इस होटल में एक रात रुकने के लिए तकरीबन 1500000 से भी अधिक किराया देना पड़ता है। इस बुर्ज अल अरब का निर्माण धुएं के पाल के आकार में देखा जा सकता है।

दुबई फाउंटेन – The Dubai Fountain in Hindi.

दुबई फाउंटेन बुर्ज खलीफा के बाद लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला यही है। इस दुबई फाउंटेन को दुबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यह दुबई फाउंटेन लोगों द्वारा खूबसूरत शाम बिताने के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यहां शाम का समय एवं यहां का माहौल काफी सुनहरा एवं आकर्षक होता है।

दुबई में स्थित इस फाउंटेन दुबई को लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है जिसकी वजह से इसकी प्रमुखता काफी बढ़ गई है। लोग बुर्ज खलीफा के बाद इसी फाउंटेन दुबई को देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी दुबई घूमने जा रहे हैं तो इस फाउंटेन दुबई को विजिट कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े : –

नेपाल की यात्रा कैसे करें | भारत से नेपाल कैसे पहुंचे ?

कम खर्च में नेपाल की यात्रा कैसे करें

नेपाल में घूमने लायक 10 खूबसूरत जगहें

थाइलैंड में घूमने की जगहें और इसके बारे में

थाईलैंड से जुड़े प्रश्न और रोचक बातें

ग्लोबल विलेज दुबई – Global Village, Dubai in Hindi.

ग्लोबल विलेज दुबई में स्थित एक खूबसूरत और आकर्षक जगहों में से एक हैं। बताया जाता है कि इस विलेज में दुनिया के 27 देशों की संस्कृति को संजोया गया है। इस ग्लोबल विलेज को इसकी खूबसूरती और यहां पर की जाने वाली गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

यह ग्लोबल विलेज तकरीबन 1600000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ एक आकर्षक स्थान हैं। इसे विजिट करने लोग विश्व के अलग-अलग देशों से लाखों की संख्या में हर साल आया करते हैं। आप भी दुबई जा रहे हैं तो आप इस ग्लोबल विलेज को विजिट करना न भूले यकीनन आपको यह ग्लोबल विलेज दुबई में घूमने की जगह अवश्य पसंद आएगा।

दुबई मरीना – Dubai Marina, Dubai in Hindi.

दुबई मरीना दुबई के समुद्र किनारे बसा हुआ एक खूबसूरत स्थान के रूप में जाना जाता है। यहां पर स्थित रंग-बिरंगी लाइटों से सजी ऊंची ऊंची आसमान को छूने वाली भव्य इमारत इस दुबई मरीना की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

Dubai Marina

इस दुबई मरीना में कई सारी आलीशान होटल, शॉपिंग, प्लेस और घूमने के लिए बेहतरीन जगह स्थित है जिसकी वजह से इस दुबई मरीना को लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। लोग यहां पर जाने के उपरांत दुबई मरीन की खूबसूरती को भरपूर एंजॉय कर पाते हैं। आपको भी दुबई ट्रिप के दौरान इस दुबई मरीना को विजिट अवश्य करना चाहिए।

रास अल खोर वन्य जीव अभ्यारण – Ras Al Khor , Dubai in Hindi.

रास अल खोर वन्य जीव अभ्यारण दुबई का एक बेहतरीन जगह के रूप में जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप अनेकों तरह के जीव-जंतु को देख सकते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए बना हुआ है यहां पर लोग शांत वातावरण में अपने जिंदगी के कुछ सुकून पल बिताने के लिए जाया करते हैं। यह जगह अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर जाने के उपरांत आप फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यह वन्य जीव अभ्यारण दुबई का एक प्रमुख स्थान के रूप में जाना जाता है।

दुबई मॉल – The Dubai Mall CENTRAL, Dubai in Hindi.

दुबई मॉल के बारे में बताया जाता है कि यह विश्व का सबसे बड़ा मॉल है। यह मॉल इतना बड़ा है कि आपको यहां पर कई अलग-अलग कंपनियों के हजारों की संख्या में शोरूम देखने को मिल जाएंगे। दुबई में जितने सारे मॉल हैं उनमें से यही दुबई का प्रमुख मॉल के रूप में जाना जाता है।

The Dubai Mall

इस दुबई मॉल को दुबई में शॉपिंग का फेस्टिवल घर के रूप में जाना जाता है। अगर आपको भी मॉल वगैरा घूमना एवं खरीदारी करना पसंद हैं और दुबई ट्रिप के लिए जा रहे हैं तो आप इस दुबई मॉल को विजिट करना न भूले क्योंकि दुबई घूमने जाने वाले तकरीबन हर पर्यटकों द्वारा इस दुबई मॉल को विजिट किया जाता है, जिन्हें शॉपिंग करना पसंद होता है।

दुबई संग्रहालय – Dubai Museum, Dubai in Hindi.

दुबई संग्रहालय दुबई के अलफहीदी किला में स्थित है। जिसका निर्माण 1787 ईसवीं में किया गया था। इस संग्रहालय दुबई को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर दुबई की पौराणिक जीवन शैली के साथ साथ यहां की विरासत और कई ऐतिहासिक घटनाओं को देख सकते हैं।

यह संग्रहालय अफ्रीका और दक्षिणी एशिया देशों की कलाकृतियों को भी दर्शाता है। इसे ऐतिहासिक लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यहां पर जाने के उपरांत कई सारी आप ऐतिहासिक चीजों के बारे में भी जान एवं देख सकते हैं।

बॉलीवुड पार्क – Bollywood Parks, Dubai in Hindi.

बॉलीवुड पार्क दुबई का एकमात्र पहला थीम पार्क है, जो बी टाउन को पूरी तरह समर्पित है। यह जगह बॉलीवुड से जुड़ी हुई है। यहां पर जाने के उपरांत भारतीय सजावट, कलाकार, फिल्म और कई सितारों के पुतले भी देखे जा सकते हैं, जिन्हें एक भारतीय के द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

अगर आप भी एक भारतीय हैं और दुबई घूमने जा रहे हैं तो इस बॉलीवुड पार्क को विजिट कर सकते हैं यकीनन आपको यह बॉलीवुड पार्क भारतीय से जुड़े होने की वजह से काफी अधिक पसंद आएगा।

दुबई घूमने कब जाना चाहिए – Best Time to Visit Dubai in Hindi.

दुबई घूमने जाने के बारे में बात करें, तो यहां पर नवंबर से मार्च महीने के बीच के समय को दुबई घूमने जाने का अनुकूल समय माना जाता है। जनवरी और फरवरी माह के दौरान यहां पर कई सारी शॉपिंग फेस्टिवल भी आयोजित होते हैं जिसकी वजह से यहां पर पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए अगर हो सके तो आप भी यहां पर सर्दियों के मौसम का ही चुनाव जाने के लिए करें।

दुबई में रुकने की जगह

दुबई ट्रिप पर निकल रहे हैं और आपके मन में विचार हैं कि दुबई में आप कहां पर रुक सकते हैं, तो आपको बता दें कि दुबई में कई सारी होटल रिसोर्ट और 3स्टार से लेकर 7 स्टार तक के कई लग्जरी होटल भी देखने को मिल जाते हैं, जो आपके बजट के अनुसार दुबई में स्थित इन लग्जरी होटल या रिसोर्ट का चुनाव कर सकते हैं।

नमस्कार साथियों, दुबई में घूमने की जगह, दुबई के प्रमुख पर्यटन स्थल, दुबई के फेमस पर्यटन स्थल, दुबई में कहां-कहां घूम सकते हैं के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। हमारी इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव या अपडेट को अपने इस आर्टिकल में स्थान दे सके।

एक बात और अगर आपको हमारी यह आर्टिकल पसंद आती हैं तो आप इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस आर्टिकल में दी गई जानकारी प्राप्त हो सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS