भूटान में घूमने की जगह | Famous Tourist Places in Bhutan in Hindi.

भूटान एक छोटा सा देश है। हिमालय के दक्षिणी पर्वत के तलहटी में स्थित या छोटा देश बेहद खूबसूरत एवं सुंदर है। भूटान भारत और चीन के बीच में स्थित एक देश है जो पहले भारत का हिस्सा हुआ करता था। भूटान की राजधानी थिंफू है, जो कि एक खूबसूरत शहर के रूप में जाना जाता है। भूटान विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां पर 72% भाग पर जंगल घिरा हुआ है। यहां की परंपरा और संस्कृति बाकी देशों की तुलना में बिल्कुल अलग है। भूटान में कई सारी खूबसूरत पहाड़ी प्राचीन इमारत जैसे मंदिर, मठ, नदिया, झील, हरी-भरी घाटियां के साथ-सथ सुखद वातावरण यहां के प्रमुख आकर्षण है।

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम भूटान में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। अगर आप भी भूटान ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है। भूटान घूमने जाने के दौरान आप हमारे इस आर्टिकल में जिक्र किए गए पर्यटन स्थल को विजिट कर सकते हैं। यकीनन आपको इस आर्टिकल में बताया गया पर्यटन स्थल अवश्य पसंद आएंगे। तो चलिए हम अपने आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

भूटान में लोकप्रिय पर्यटक स्थल | Bhutan Me Ghumne ki Jagah

भूटान हिमालय के दक्षिणी पर्वत की तलहटी में स्थित एक आकर्षक एवं खूबसूरत देश हैं। भूटान देश भारत और चीन के मध्य स्थित हैं। यहां पर की प्रमुख आकर्षणों में यहां के प्राचीन इमारत जैसे – धार्मिक स्थल है। वैसे तो भूटान में स्थित कई सारी पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा विजिट किया जाता है।

लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम भूटान में स्थित ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद एवं विजिट किया जाता है। तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल को आगे बढ़ाते हुए भूटान के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

पुनाखा – PunakhaCity in Bhutan in Hindi.

Punakha City Bhutan

पूनाखा कभी भूटान देश की राजधानी हुआ करता था जोकि भूटान के वर्तमान राजधानी थिंफू से तकरीबन 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पूनाखा भूटान में घूमने की एक खूबसूरत जगह के रूप में भी जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां पर कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो लोगों को सुखद जलवायु एवं भरपूर सुंदरता के साथ अपनी और आकर्षित करता है।

ट्रोंगसा – Trongsa in Hindi.

ट्रोंगसा भूटान का एक पहाड़ी पर स्थित खूबसूरत शहर है। यह ट्रोंगसा भूटान के सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है। यहां की खूबसूरती एवं सुंदरता अपने आप में ही विख्यात हैं। यहां की प्रमुख आकर्षण में शामिल यहां की परंपरिक सफेद इमारतें और रंग-बिरंगे पौधे हैं, जिन्हें पर्यटक द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

यहां का दृश्य देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं सुंदर दिखता है, जिसकी वजह से पर्यटक इसकी ओर खीचे चले आते हैं। इसलिए अगर आप भूटान घूमने जा रहे हैं तो इसे अपने लिस्ट में जरूर शामिल करें।

जाकर – Jakar in Hindi.

जाकर भूटान में स्थित एक आकर्षक जगहों में से एक है, जिसे जमखर नाम से भी जाना जाता है। यह जगह मुख्य रूप से एक व्यापारिक केंद्र के लिए जाना जाता है। यह छोटा सा शहर है जिसे भूटान का लिटिल स्विजरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर कई प्रमुख धार्मिक केंद्र भी स्थित है जैसे कि यह मठों से गिरा हुआ एक बेहद आकर्षित धार्मिक केंद्र हैं। धार्मिक जगहों को विजिट करना आपको अच्छा लगता है, तो आप भूटान में स्थित जाकर को विजिट कर सकते हैं।

त्राशिगांग – Trashigang in Bhutan in Hindi.

त्राशिगांग को भूटान में पूर्व का गहना के रूप में जाना जाता है। यह त्राशिगांग भूटान के पूर्वी दिशा में स्थित है। इस त्राशिगांग को भूटान का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

यह जगह वैसे लोगों को अधिकतर पसंद आती है जिन्हें सुंदर और शांत स्थानों पर जाना अच्छा लगता है। यहां पर कई ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर खींच लाती हैं, जिसकी वजह से यहां और पर्यटक की संख्या काफी अच्छी मात्रा में देखी जाती है।

दोचुला दर्रा – Dochula Pass in Hindi.

यह दोचुला दर्रा भूटान के एक खूबसूरत पहाड़ी दर्रा के रूप में जाना जाता है। यह दोचुला दर्रा हिमालय के सबसे शानदार दृश्य को प्रस्तुत करने वाला एक दर्रा के रूप में जाना जाता है। दोचुला दर्रा भूटान के सबसे खूबसूरत और आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई सारी खूबसूरत एवं बेहतरीन दृश्यों का दीदार कर सकते हैं। भूटान के घूमने की जगह के लिस्ट में यकीनन आपको इस दोचुला द्वारा को भी शामिल करना चाहिए।

पारो – ParoTown in Bhutan in Hindi

पारो प्राचीन काल से ही भूटान के बौद्ध धर्म का केंद्र रहा है। यह पारो भूटान के सबसे मशहूर एवं आकर्षक जगहों में से एक हैं। यह हरि-भरी जंगल और पहाड़ी वाला जगह है, जिसे लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। यह भूटान में घूमने की एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक इमारतों से भरा हुआ खूबसूरत जगह है, जिसकी वजह से इस शहर को ऐतिहासिक शहर के रूप में भी जाना जाता है।

यहां पर कई सारी प्रमुख पवित्र और दर्शनीय स्थल देखने को मिल जाएंगे जिन्हें विजिट करने लोग काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। अगर आप भी भूटान जा रहे हैं तो आप अपने घूमने के लिस्ट में इस पारो को भी शामिल कर सकते हैं।

फुंटशोलिंग – PhuentsholingTown in Bhutan in Hindi.

फुंटशोलिंग भूटान में घूमने के लिए एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह फुंटशोलिंग मुख्य रूप से भूटान के संस्कृति और परंपराओं के वजह से काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह हिमालय पर्वतमाला की तलहटी में बसा हुआ खूबसूरत जगह है। इस फुंटशोलिंग भूटान में घूमने गए पर्यटक के द्वारा भूटान में घूमने की जगह वाले सूची में इसे भी पर्यटक जरूर शामिल करते हैं। आप भी यहां पर घूमने जा सकते हैं, यकीनन आपको यह जगह पसंद आ सकता है।

थिम्फु – ThimphuCapital of Bhutan in Hindi.

थिंफ को भूटान की राजधानी के रूप में जाना जाता है। भूटान की राजधानी थिंफू हिमालय की सबसे ऊंची पर्वतमाला पर स्थित है। थिंफू भूटान के सबसे बड़े शहरों में से एक हैं एवं यह रेदक नदी के तट पर स्थित है। थिंफू भूटान के सबसे प्रमुख एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक हैं। यहां पर स्थित प्राकृतिक पर्यटन एवं धार्मिक स्थल दुनिया के हर देश से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Thimphu, Bhutan

थिंफ में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल की बात करें, तो मोतिथांग ताकिन प्रिजर्व, बुद्धा डोरडेन्मा, मेमोरियल चोर्टेन, डेचेनचोलिंग पैलेस, क्लॉक टॉवर आदि। अगर आप भी भूटान को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप अपने भूटान में घूमने की जगहों की सूची में भूटान की राजधानी थिंफू को शामिल करना न भूलें।

इन्हें भी पढ़े : –

बैंकॉक में घूमने की जगह

इटली में घूमने की जगह

श्रीलंका में घूमने की जगह

श्रीलंका कैसे जाएं

सिंगापुर में घूमने की जगह

वांगडू फोडंग – Wangdue PhodrangTown in Bhutan in Hindi.

वांगडू फोडंग को भूटान में यहां पर स्थित मठ, समृद्ध वन्यजीव, प्राचीन धार्मिक स्थल, भव्य दृश्य एवं हरा-भरा क्षेत्र की वजह से काफी अधिक प्रमुखता दी जाती हैं। यह वांगडू फोडंग प्रकृति प्रेमियों द्वारा पसंद किया जाने वाला एक खूबसूरत एवं शानदार जगहों में से एक हैं।

यहां पर जाने के उपरांत आप कई सारे दुर्लभ प्रजातियों वाले जीव जंतु देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको कई प्राचीन इमारत जैसे – प्राचीन मंदिर, प्राचीन मोड को भी देख सकते हैं। इस वांगडू फोडंग को भूटान में घूमने के प्रमुख जगहों में से एक माना जाता है, इसलिए अगर हो सके तो आप अपने भूटान में घूमने की जगह के लिस्ट में इस वांगडू फोडंग को भी जगह दे सकते हैं।

फोबजीखा – Phobjikha Valley in Hindi.

फोबजीखा भूटान में स्थित एक कटोरी के आकार जैसा दिखने वाला एक घाटी है, जो कि पर्यटकों को अपनी ओर काफी अधिक संख्या में आकर्षित करता है। फोबजीखा भूटान में देखने लायक एक खूबसूरत एवं आकर्षक जगह है। इस घाटी को गैंगटैंग घाटी के नाम से भी जाना जाता है। फोबजीखा घाटी अपने सुंदर एवं मनोरम घाटियों के साथ-साथ चोटियों के लिए जाना जाता है। अगर आप शांत वातावरण वाला कोई खूबसूरत जगह भूटान में ढूंढ रहे हैं, तो आप इस फोबजीखा को अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यकीनन आपको यह जगह पसंद आएगा।

जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान – Jigme Dorji National Park in Hindi.

जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान भूटान में स्थित भूटान के अन्य राष्ट्रीय उद्यान में दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। इस जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान कि फैलाओ की बात करें तो 4316 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

अगर हम इस जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष की बात करें तो 1974 ईस्वी में इसका स्थापना किया गया था। यह जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान भूटान में घूमने जाने वाले पर्यटकों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता है।

यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा सकते हैं। इस जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य के बारे में बात करें तो बताया जाता है कि विलुप्त हो रहे हैं जानवरों और जीव जंतुओं की रक्षा के लिए इसकी स्थापना की गई थी। इस राष्ट्रीय उद्यान को विजिट करने के पश्चात आप यहां पर कई जानवर और पक्षियों के अलग-अलग प्रजाति को देख सकते हैं।

भूटान के बारे में रोचक तथ्य – Facts about Bhutan in Hindi.

भूटान एक अद्भुत एवं सुंदर देश के साथ-साथ पर्यटकों के लिए द्वारा पसंद किया जाने वाला खूबसूरत देश है। भूटान से जुड़ी कुछ रोचक तत्व के बारे में भी हम इस आर्टिकल में जानने का प्रयास करते हैं, तो चलिए हम जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

  • भूटान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां पर 72% क्षेत्रों पर जंगल है।
  • भूटान एक ऐसा देश है जिसका कोई औपनिवेशिक इतिहास भी नहीं है।
  • भूटान एक ऐसा देश भी है जहां पर तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है
  • भूटान देश को लैंड ऑफ द थंडर ड्रैगन के नाम से भी जाना जाता है।
  • भूटान एक स्वच्छ देश के रूप में भी जाना जाता है।
  • भूटान की राजधानी थिंफू हैं।
  • भूटान 1949 से पहले भारत देश का हिस्सा हुआ करता था।

भूटान घूमने कब जाना चाहिए.? – Best Time to Visit Bhutan in Hindi.

भूटान घूमने जाने के बारे में बात करें तो ऐसे तो आप भूटान को कभी भी पूरे साल में अपने सुविधा के अनुसार विजिट कर सकते हैं, लेकिन भूटान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय के बारे में बात करें तो मार्च से मई और सितंबर से नवंबर का महीना को माना जाता है।

भूटान में रुकने की जगह – Bhutan me Thahrane ki Jaghe

भूटान के ट्रिप के लिए निकालने के बाद या निकलने से पहले लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह रहती है कि हम वहां पर रुकेंगे कहां। तो आपको बता दें भूटान एक बेहद खूबसूरत देश है यहां पर घूमने की जैसे कई सारी खूबसूरत जगह है वैसे यहां पर रुकने के भी कई सारी उत्तम व्यवस्था देखने को मिल जाएगी। भूटान में पर्यटकों के रुकने के लिए कई सारी रिसोर्ट, लॉज और होटल बने हुए हैं। आप अपनी बजट के अनुसार किसी का भी चुनाव कर आसानी से कहीं पर भी रह सकते हैं।

भूटान से जुड़ी पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ

प्रश्न – भूटान की राजधानी कहां है.?

उत्तर – भूटान की राजधानी थिंफू है।

प्रश्न – भूटान में कुल कितने राज्य हैं ?

उत्तर – भूटान में कुल 9 प्रांतीय राज्य हैं।

प्रश्न – भूटान भारत से कब अलग हुआ था.?

उत्तर – 1947 में भारत के आजादी मिलने के 2 साल पश्चात यानी कि 1949 में भूटान को एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया गया।

प्रश्न – भूटान की मुद्रा का नाम क्या है ?

उत्तर – भूटान की मुद्रा का नाम भूटानी नेगुलत्रम है।

नमस्कार साथियों, आज का हमारा यह आर्टिकल जोकि भूटान में घूमने की जगह, भूटान के प्रमुख पर्यटन स्थल, भूटान के टॉप पर्यटन स्थल, भूटान में घूमने की वेस्ट जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी यह आर्टिकल पसंद आई हो, तो आप इसे शेयर भी कर दीजिएगा। इसके अलावा आप हमें इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट सुझाव देना चाहते हैं, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS