श्रीलंका में घूमने की जगह | Famous Tourist Places in Sri Lanka in Hindi.

दक्षिण एशिया में स्थित श्रीलंका समुद्र तट पर स्थित एक स्वतंत्र देश है, जिसका इतिहास भारत से और भारत के इतिहास लंका से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। श्रीलंका का इतिहास का जिक्र करते हुए रामायण काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है। श्रीलंका का नाम जब लंका हुआ करता था तब वहां का राजा रावण था और उसकी एक सोने की लंका हुआ करती थी।

श्रीलंका में बने प्राचीन एवं ऐतिहासिक भवन वर्तमान समय में खंडहर के रूप में तब्दील हो रहा है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो है और श्रीलंका में बोली जाने वाली राष्ट्रीय भाषा सिंहली और तमिल है, जो कि हमारे भारत देश के राज्य तमिलनाडु में भी बोली जाती है। श्रीलंका से जुड़ी जानकारी एवं श्रीलंका में घूमने के जगहों के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में बने रहिए। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

विषय - सूची

श्रीलंका के लोकप्रिय पर्यटक स्थल | Sri Lanka Me Ghumne ki Jagah.

श्रीलंका दक्षिण एशिया में स्थित एक ऐसा देश है, जो तकरीबन चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। श्रीलंका में कई ऐसे बीच पहाड़ी धार्मिक स्थल और खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद है, जिसे विजिट करने लोग देश-विदेश से आया करते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम श्रीलंका में स्थित ऐसे ही कुछ पर्यटन स्थल एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले हैं, जिसे विजिट करने लोग देश-विदेश से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में आगे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं कि श्रीलंका में घूमने के लोकप्रिय पर्यटन स्थल कौन-कौन सी हैं –

उनावातुना – UnawatunaTown in Sri Lanka in Hindi.

उनावातुना एक छोटा सा समुंदरी तट वाला क्षेत्र है, जहां पर सफेद रेट के बीच काफी अधिक पर्यटक घूमने के लिए आया करते हैं। कहा जाता है कि इस तट से रंगीन मछली और कछुए भी देखने को मिल जाते हैं। यह श्रीलंका का प्रमुख आकर्षण जगहों में से एक माना जाता है। यह जगह एक प्रकृतिक प्रेमी को काफी अधिक पसंद आता है इसलिए हो सके तो आप भी इस उनावातुना को विजिट कर सकते हैं।

उदावलावे नेशनल पार्क – Udawalawe National Park Safari in Hindi.

उदावलावे नेशनल पार्क में जाने के उपरांत आपको कई सारे जीव-जंतु, जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे। इस नेशनल पार्क में सफारी की भी व्यवस्था है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

इस उदावलावे नेशनल पार्क को अधिकतर लोग सुबह में विजिट करना पसंद करते हैं। यह नेशनल पार्क श्रीलंका में काफी प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि श्रीलंका आने वाले लोग इस नेशनल पार्क में एक बार जरूर जाते हैं। पर्यटन स्थल की दृष्टि से श्रीलंका में घूमने की जगहों में उदावलावे नेशनल पार्क भी शामिल है।

नाइन आर्च ब्रिज – Nine Arches BridgeViaduct in Sri Lanka

नाइन आर्च ब्रिज यह श्रीलंका में स्थित एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। यहां से दिखने वाला दृश्य काफी लुभावना एवं आकर्षक होता है।इस नाइन आर्च ब्रिज से दिखने वाला अद्भुत एवं खूबसूरत नजारा प्राकृतिक प्रेमियों को काफी अधिक पसंद आता है।

Nine Arches BridgeViaduct

कहा जाता है कि यह प्रकृतिक प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा अहसास करवाता है। यह नाइन आर्च ब्रिज रेत एवं पत्थर से बना एक श्रीलंका का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। अगर आप भी एक प्रकृतिक प्रेमी हैं तो आपको यह नाइन आर्च ब्रिज जरूर पसंद आएगा।

दांबुला गुफा मंदिर – Dambulla cave temple in Hindi.

दांबुला गुफा मंदिर इस गुफा मंदिर को बौद्ध धर्म से संबंधित माना जाता है। यह एक धार्मिक स्थल के रूप में काफी प्राचीन स्थल भी माना जाता है। यह दांबुला गुफा मंदिर श्रीलंका के प्रमुख दार्शनिक स्थलों में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि यह गुफा मंदिर जहां पर स्थित है इसके आसपास तकरीबन 50 से भी अधिक गुफाएं बनी हुई है। इसलिए अगर आप भी श्रीलंका जा रहे हैं तो इस क्षेत्र को विजिट कर सकते हैं।

टूथ का मंदिर श्रीलंका या श्री दलदा मालिगावा – The Temple of the Sacred Tooth Relic or Sri Dalada Maligawa.

टूथ का मंदिर यह श्रीलंका में अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि ईसी स्थान पर बौद्ध भिक्षु की मृत्यु हुई थी जिसके बाद यहां पर इस टूथ का मंदिर नामक इमारत का निर्माण करवाया गया। इस टूथ का मंदिर को बुद्ध के दांत के लिए जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्रीलंका घूमने आए और इस टूथ का मंदिर को बिना विजिट किए वापस लौट जाए तो उसकी श्रीलंका की ट्रिप अधूरी ही रह जाती हैं। वैसे यह काफी खूबसूरत वातावरण के बीच में निर्मित किया गया है।

गल विहार – Polonnaruwa Gal Viharaya in Hindi.

गल विहार श्रीलंका का एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह दार्शनिक स्थल बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। यहां पर बौद्ध धर्म से संबंधित भगवान की अनेकों मूर्तियां कई प्रकार के देखने को मिल जाती है। यह प्राचीन स्थान श्रीलंका आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर अधिक मात्रा में खींच लाता है। श्रीलंका के ट्रिप पर जाते समय आप भी इस गल विहार को विजिट जरूर करिएगा, यकीनन आपको यह धार्मिक स्थान अवश्य पसंद आएंगे।

अरुगम वे बीच – Arugam Bay Beach in Hindi.

Arugam Bay Beach

अरुगम वे बीच श्रीलंका के पूर्वी तट पर स्थित एक आकर्षक एवं लोगों द्वारा अधिक पसंद किया जाने वाला खूबसूरत बीच हैं।bयह बीच प्राकृतिक प्रेमियों से लेकर मौज मस्ती करने वाले लोगों को भी काफी अधिक पसंद आता है क्योंकि यहां पर जाने के उपरांत लोग मांस-मछली, अलग-अलग तरह के खानपान के साथ-साथ ड्रिंकिंग का भी आनंद लेते हैं। यहां पर रहने के भी व्यवस्था काफी अच्छी है जिसकी वजह से लोग यहां पर काफी अच्छा टाइम व्यतीत करते हैं। यह बीच लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं।

इन्हें भी पढ़े : –

बैंकॉक में घूमने की जगह

इटली में घूमने की जगह

भूटान में घूमने की जगह

सिंगापुर में घूमने की जगह

दुबई में घूमने की जगह

सिगिरिया रॉक किला – Sigiriya Rock Fort in Hindi.

सिगिरिया रॉक किला श्रीलंका में स्थित एक प्राचीन एवं पौराणिक किला है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई सारी पुरानी कलाकृतियों और प्राचीन सभ्यता देख सकते हैं। इस किला के ऊपर चढ़ने पर इस किला के आसपास का सुंदर दृश्य लोगों को काफी अधिक पसंद आता है।

यह किला एवं इसके आसपास से दिखने वाला दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाता है। इस किला को पर्यटकों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। इस किला के पास से देखने वाला दृश्य प्राकृतिक प्रेमी को काफी अधिक पसंद आता है।

मिनटेल – Mihintale In Hindi.

मिनटेल यह पर्वत श्रृंखला पर स्थित बौद्ध समुदायों के लिए आध्यात्मिक का केंद्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस पर्वतमाला पर बौद्ध भिक्षु ने ज्ञान तथा धर्म का प्रचार किया था। यही वजह है कि इस चोटी को बौद्ध समुदाय के लोगों द्वारा बौद्ध धर्म से जोड़कर देखा जाता है।

यहां से दिखने वाला आसपास एवं पहाड़ी का अद्भुत नजारा लोगों को काफी लुभावना एवं आकर्षक लगता है। पर्यटन स्थल की दृष्टि से श्रीलंका में घूमने की मिनटेल खूबसूरत जगह के रूप में भी जानी जाती है।

एडम चोटी – Sri Pada / Adam’s Peak in Hindi.

एडम छोटी बौद्ध भिक्षु से जुड़ी हुई हैं। इस एडम चोटी पर कई सारे बौद्ध समुदाय के पद चिन्ह अंकित किए गए हैं। यहां पर हिंदू धर्म के भगवान शिव के भी पद चिन्ह को सुरक्षित रखा गया है। यह चोटी अत्यंत विशाल और ऊंची है। यहां जाने के उपरांत यहां से देखने वाला प्रकृति का सुंदर नजारा काफी आकर्षक एवं सुंदर होता है, जिसे लोग देख मोहित हो जाते हैं। यानी कि हम सिंपल भाषा में बोले तो यहां का देखने वाला नजारा अत्यंत लाजवाब होता हैं।

रावण वॉटरफॉल – Ravana Falls

रावण वाटरफॉल काफी पुराना जलप्रपात के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि यह वाटरफॉल रावण के समय का वाटरफॉल है।इस रावण वाटरफॉल को श्रीलंका में पर्यटकों का घूमने के लिए एक प्रसिद्ध वाटरफॉल के रूप में जाना जाता है। यह वाटरफॉल ऊंचे पहाड़ी से गिरता हुआ हरे-भरे आसपास के वातावरण के कारण काफी ज्यादा खूबसूरत देखने में लगता है।

यहां पर चलने वाली हवाएं एवं जीव जंतुओं की सुरीली आवाज लोगों को मन मुक्त कर देती हैं। यह रावण वाटरफॉल एवं इसके आसपास का दृश्य एक प्रकृति प्रेमी को काफी लुभाती हैं।

गाले का किला – Galle Dutch Fort in Hindi.

गाले का किला श्रीलंका में स्थित ऐतिहासिक इमारत और प्राचीन किला के रूप में जाना जाता है। यहां पर बनी भूलभुलैया लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। बताया जाता है कि वर्तमान समय में यह एक आधुनिक होटल बन चुका है, जहां पर आप जाने के उपरांत मौज मस्ती के साथ-सथ खरीदारी भी कर सकते हैं। इस किला के बारे में बताया जाता है इस किला का निर्माण पुर्तगालियों ने करवाया था। यह किला पर्यटन स्थल की दृष्टि से काफी लोकप्रिय हैं।

याला नेशनल पार्क – Yala National Park Safari in Hindi.

याला नेशनल पार्क श्रीलंका में देखने एवं अपने परिवार के साथ साथ दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए खूबसूरत जगह हैं। यहां पर जाने का प्रांत आप विभिन्न अलग-अलग प्रजातियों के जीव जंतुओं को देख सकते हैं।

Yala National Park Safari

यहां पर जाने के उपरांत आप प्रकृति का एक सुंदर नजारा के साथ-साथ जानवरों के अलग-अलग प्रजातियों को भी काफी नजदीक से देख सकते हैं। यह जगह एक प्राकृतिक प्रेमी के साथ-साथ अपने परिवार के साथ घूमने जाने के लिए भी एक बेहतर जगह है।

श्रीलंका के बारे में रोचक तथ्य – Facts about Sri Lanka in Hindi.

  • श्रीलंका को कभी लंका के नाम से भी जाना जाता था।
  • श्रीलंका ही वह देश है जहां पर रावण नाम का राजा राज किया करता था।
  • श्रीलंका ही वह देश है जहां पर सोने की लंका बनी हुई थी।
  • भारत से श्रीलंका के बीच भगवान राम के द्वारा बनाया गया पथरों वाला मार्ग आज भी देखा जा सकता है।
  • श्रीलंका में अंग्रेजी शासन 1802 में स्थापित हुआ था।
  • श्रीलंका से अंग्रेज 1983 ईस्वी में छोड़ कर चले गए थे।
  • श्रीलंका का इतिहास भारत से और भारत के इतिहास श्रीलंका से प्राचीन काल से ही जुड़ा हुआ है।

श्रीलंका में रुकने की जगह –

श्रीलंका में हर साल घूमने जाने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में होती हैं। लोग अपने पसंद और इच्छा के अनुसार अलग-अलग दार्शनिक और पर्यटन स्थल को विजिट करते हैं और यहां रुकने के बात किया जाए, तो श्रीलंका में कई ऐसे होटल और रेस्टोरेंट आपको मिल जाएंगे जहां पर आप वहां के स्थानीय भोजन करने के साथ-साथ विश्राम भी अपने बजट के अनुसार कर सकते हैं। इसलिए हो सके तो आप श्रीलंका में रुकने की जगहों के बारे में सोचने की बजाय श्रीलंका में कम समय में अधिक जगहों पर कैसे घूमे इसके बारे में सोचें।

श्रीलंका घूमने कब जाना चाहिए – Best Time to Visit Sri Lanka in Hindi.

श्रीलंका को विजिट करने के बारे में बात करें, तो यहां पर जाने के लिए कोई फिक्स समय नहीं है। आप अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले यहां पर साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन यहां पर अधिकतर लोग कब जाया करते हैं और श्रीलंका जाने का अनुकूल समय कब होता है। अगर इसके बारे में बात करें तो ठंड के मौसम को यहां पर जाने का अनुकूल समय होता है इसी समय श्रीलंका को अधिकतर लोगों द्वारा विजिट किया जाता है। इसलिए अगर आप भी हो सके तो यहां पर अक्टूबर से मार्च के बीच जाने का प्लान बना सकते हैं।

श्रीलंका से जुड़ी पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ.

प्रश्न – श्रीलंका की राजधानी कहां है ?

उत्तर – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो हैं।

प्रश्न – श्रीलंका में कौन सी भाषा बोली जाती है ?

उत्तर – श्रीलंका में से सिंहली और तमिल भाषा बोली जाती है।

प्रश्न – श्रीलंका किस महाद्वीप में स्थित है ?

उत्तर – श्रीलंका एशिया महाद्वीप में स्थित है।

प्रश्न – श्रीलंका की मुद्रा का नाम क्या है ?

उत्तर – श्रीलंका की मुद्रा का नाम श्रीलंकाई रुपया है।

प्रश्न – श्रीलंका का पहला नाम क्या था ?

उत्तर – श्रीलंका का पहला नाम सीलोन था जिसे बाद में बदलकर लंका फिर इसे समानसूचक बनाने के लिए श्री शब्द जोड़कर श्रीलंका बना दिया गया।

नमस्कार साथियों, आज का हमारा यह आर्टिकल जो कि श्रीलंका में घूमने की जगह, श्रीलंका में घूमने के प्रमुख जगह, श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, श्रीलंका के फेमस पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया खूबसूरत आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है।

आपको हमारी यह आर्टिकल कैसी लगी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। एक बात और अगर आप हमें इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट यह सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव या अपडेट को अपने आर्टिकल में स्थान दे सकें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS