वृंदावन कैसे जाएं | How To Reach Vrindavan In Hindi.

आज के इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप सभी पाठकों को “वृंदावन कैसे जाएं” के बारे में बताने वाला हूं। उत्तर प्रदेश में स्थित वृंदावन धाम का संबंध श्री कृष्ण भगवान से जुड़े होने की वजह से उत्तर प्रदेश का वृंदावन धाम काफी प्रसिद्ध है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से श्री कृष्ण भगवान से जुड़े शहर “वृंदावन कैसे जाएं” के बारे में जानते हैं।

वृंदावन कहां स्थित है?

वृंदावन धाम उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले में स्थित है। उत्तर प्रदेश का यह शहर श्री कृष्ण जी से जुड़े होने की वजह से पूरे देश में प्रसिद्ध है।

वृंदावन कैसे पहुंचे – How To Reach Vrindavan.

वृंदावन शहर के लिए आपको उत्तर प्रदेश के बहुत सारे शहरों से बस की सुविधा मिल जाएगी, लेकिन एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की सुविधा वृंदावन में नहीं है, इसलिए फ्लाइट और ट्रेन के माध्यम से वृंदावन नहीं पहुंचा जा सकता है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से बस के साथ-साथ फ्लाइट और ट्रेन के माध्यम से भी “वृंदावन कैसे जाएं” के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

फ्लाइट से वृंदावन कैसे जाएं – How To Reach Vrindavan By Flight In Hindi.

वृंदावन का नजदीकी एयरपोर्ट खेरिया एयरपोर्ट है, जो वृंदावन शहर से करीब 72 किलोमीटर की दूरी पर आगरा में स्थित है। खेरिया एयरपोर्ट काफी बड़ा एयरपोर्ट नहीं होने की वजह से देश के कुछ ही प्रमुख हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। वृंदावन का दूसरा करीबी और बड़ा एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो वृंदावन शहर से करीब 150 किमी. की दूरी पर स्थित है, लेकिन यह एयरपोर्ट देश के अनेकों छोटे-बड़े हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है।

इन दोनों शहरों से आप प्राइवेट टैक्सी या बस के माध्यम से वृंदावन धाम पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से वृंदावन कैसे जाएं – How To Reach Vrindavan By Train In Hindi.

वृंदावन का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है, जहां से वृंदावन धाम मात्र 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। मथुरा जंक्शन जाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य भी कई प्रसिद्ध शहरों से डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। देश के कुछ ऐसे भी शहर हैं, जहां से मथुरा जंक्शन के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मथुरा जंक्शन के लिए ट्रेन ना मिलने पर ऐसे में आप आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं, जहां से वृंदावन की दूरी करीब 72 किमी. है।

मथुरा और आगरा इन दोनों शहरों से वृंदावन के बीच सरकारी और प्राइवेट बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा आपको टैक्सी की सुविधा भी मथुरा और आगरा से वृंदावन जाने के लिए मिल जाएगी।

बस से वृंदावन कैसे जाएं – How To Reach Vrindavan By Bus In Hindi.

वृंदावन के लिए आगरा, बरेली, ग्वालियर, कानपुर और मुरादाबाद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों से भी बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा दिल्ली से भी वृंदावन के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। दोस्तों अगर आप बस के माध्यम से वृंदावन जाने का प्लान कर रहे हैं और आपके शहर से वृंदावन के लिए बस की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आपको अपने शहर से दिल्ली, आगरा, कानपुर या बरेली के लिए बस पकड़ लेनी चाहिए।

इन शहरों के लिए आपको देश के कई सारे प्रमुख शहरों से बस की सुविधा देखने को मिल जाएंगी। इनमें से आप अपने नजदीकी शहर में बस के द्वारा पहुंचकर वहां से दूसरी ट्रेन पकड़कर वृंदावन पहुंच सकते हैं।

बाइक और कार से वृंदावन कैसे जाएं – How To Reach Vrindavan By Bike And Car In Hindi.

उत्तर प्रदेश का वृंदावन शहर दिल्ली और आगरा के रास्ते में पड़ता है, इसलिए आप समझ सकते हैं कि वृंदावन के सड़कों की स्थिति कितनी अच्छी होगी। वृंदावन जाने के लिए आपको सड़कों के साथ-साथ पेट्रोल पंप, होटल और रेस्टोरेंट वगैरह की भी काफी अच्छी सुविधा देखने को मिल जाएगी। आप देश के किसी भी शहर से अपनी बाइक और कार लेकर वृंदावन आसानी से पहुंच सकते हैं।

प्राइवेट टैक्सी से वृंदावन कैसे जाएं – How To Reach Vrindavan By Private Taxi In Hindi.

वृंदावन जाने के लिए आप अपने शहर से प्राइवेट टैक्सी लेकर भी जा सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो फ्लाइट, ट्रेन और बस के माध्यम से आगरा या दिल्ली उतरने के बाद वहां से भी प्राइवेट टैक्सी लेकर अब वृंदावन पहुंच सकते हैं। वृंदावन के नजदीकी लगभग सभी शहरों में आपको वृंदावन जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी।

“वृंदावन कैसे जाएं” से जुड़े जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS