दिल्ली से ताजमहल कैसे जाएं | How To Reach Tajmahal From Delhi In Hindi.

ताजमहल जिसे देखना तकरीबन हर किसी का सपना होता है। ताजमहल जो कि उत्तर प्रदेश के आगरा में जमुना नदी के तट पर दक्षिणी भाग में स्थित है। इस ताजमहल को विश्व का सातवां अजूबा के रूप में भी जाना जाता है। ताजमहल जो कि आगरा में स्थित है इसे प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। यही कारण है कि काफी अधिक संख्या में प्रेमी जोड़ा इस खूबसूरत बने इमारत जिसे ताजमहल के रूप में जाना जाता है को देखने जाया करते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम ताजमहल से ही जुड़ी जानकारी के बारे में जाने वाले हैं। यानी कि आज के इस आर्टिकल में हम भारत देश की राजधानी दिल्ली से ताजमहल (delhi to tajmahal) देखने आप कैसे जा सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानने वाले हैं, इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे। तो चलिए जानकारी को बताने का सिलसिला शुरू करते हैं –

विषय - सूची

दिल्ली से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Taj Mahal from Delhi.

प्यार के प्रतीक के रूप में जाना जाने वाला आगरा में स्थित ताजमहल भारत की राजधानी दिल्ली से पहुंचने में आपको किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आगरा भारत के राजधानी दिल्ली से वायु मार्ग, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली से डायरेक्ट हवाई जहाज, कई ट्रेनें एवं कई बसें भी देखने को मिल जाती है। यहां पर आप खुद की बाइक या कार के माध्यम से भी काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से ताजमहल पहुंचने के बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से अच्छी तरह से नीचे स्टेप बाई स्टेप दी गई है –

हवाई जहाज से दिल्ली से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Tajmahal From Delhi by Flight in Hindi.

आगरा का ताजमहल राजधानी दिल्ली से फ्लाइट के माध्यम से जाने के बारे में बात करें, तो आप दिल्ली से आगरा काफी सरलता पूर्वक हवाई जहाज के माध्यम से पहुंच सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से आगरा हवाई अड्डा या खैरिया हवाई अड्डा जो कि आगरा शहर का प्रमुख हवाई अड्डा है के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा मिल जाती है। दिल्ली एयरपोर्ट से आगरा एयरपोर्ट के लिए प्रतिदिन कई हवाई जहाज आपको डायरेक्ट देखने को मिल जाती है जिसकी माध्यम से आप आगरा हवाई अड्डा पहुंच सकते हैं।

आगरा हवाई अड्डा से ताजमहल केवल 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आप ताजमहल को काफी सरलता पूर्वक विजिट कर सकते हैं। इस तरह आप ताजमहल दिल्ली से हवाई जहाज के माध्यम द्वारा आसानी से अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं।

ट्रेन से दिल्ली से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Tajmahal From Delhi by Train in Hindi.

प्रेम का प्रतीक आगरा में स्थित विश्व का सातवां अजूबा ताजमहल को अगर आप दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से जाकर विजिट करना चाहते हैं, तो आपने एक सही निर्णय लिया है, क्योंकि ट्रेन के माध्यम से जाने में आपको कई अलग-अलग लोगों से मिलने का एवं ट्रेन से दिखने वाला यात्रा के दौरान दृश्य काफी खूबसूरत दिखते हैं। लोग कहते हैं न कि मंजिल तक पहुंचने से ज्यादा मंजिल के सफर खूबसूरत होते हैं।

ट्रेन के माध्यम से आगरा दिल्ली से पहुंचने के लिए आपको दिल्ली में प्रमुख दो रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाएंगे, जहां से आगरा के लिए प्रतिदिन कई ट्रेन मिल जाती है। दिल्ली में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (NZM) से प्रतिदिन आगरा के लिए अनेकों ट्रेन खुलती हैं। अगर कुछ प्रमुख ट्रेनों की नाम की जिक्र करें, तो पंजाब मेल, ताज एक्सप्रेस, रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस आदि।

आप इन ट्रेनों की सहायता से आगरा में स्थित आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचने के उपरांत वहां पर मिलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – ओला, टैक्सी, टांगा आदि की सहायता से ताजमहल आसानी से पहुंच सकते हैं। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन से ताजमहल तकरीबन 6 -7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस तरह आप राजधानी दिल्ली से आगरा में स्थित ताजमहल ट्रेन की सहायता से सरलता पूर्वक पहुंच सकते हैं।

( इन्हें भी पढ़े : – पटना से जयपुर कैसे जाएं

दिल्ली से गोवा कैसे जाएं)

सड़क मार्ग से दिल्ली से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Tajmahal From Delhi by Road in Hindi.

राजधानी दिल्ली से अगर आप ताजमहल सड़क मार्ग के माध्यम से जानना चाहते हैं, तो भी आप काफी सरलता पूर्वक आगरा में स्थित ताजमहल को विजिट कर सकते हैं। क्योंकि आगरा दिल्ली से काफी खूबसूरत नेशनल हाईवे से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। ताजमहल के नजदीकी प्रमुख बस स्टैंड की बात करें, तो वह ईदगाह बस स्टैंड है।

राजधानी दिल्ली से अनेकों बसे प्रतिदिन आगरा के लिए खुलती है। दिल्ली से आगरा पहुंचने में आपको तकरीबन 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। आगरा बस स्टैंड से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर यह ताजमहल स्थित है, जिसे आप इस बस स्टैंड पर उतरने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आसानी से विजिट कर सकते हैं।

अपनी कार या बाइक से दिल्ली से ताजमहल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Tajmahal From Delhi by Car or bike in Hindi.

अगर आप अपनी कार या बाइक की सहायता से राजधानी दिल्ली से आगरा में स्थित ताजमहल को विजिट करना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से जा सकते हैं। क्योंकि दिल्ली से तकरीबन 3 से 4 घंटा के ड्राइविंग के बाद आप आगरा पहुंच जाएंगे। लेकिन एक बात है अगर आप अपनी कार या बाइक के माध्यम से आगरा जाना चाहते हैं, तो बता दें कि आपको उचित तरह से ड्राइविंग करना आना चाहिए। क्योंकि आपको एक्सप्रेस से होकर भी गुजरना है, जिस पर अनेकों गाड़ियां चलती है।

एक बात और अगर आप यहां पर ठंड के मौसम के दौरान ड्राइविंग करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आप काफी सुबह ही आगरा के लिए ना निकले, क्योंकि एक्सप्रेस पर आपको कोहरा का भी सामना करना पड़ सकता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती हैं। इसलिए आप ठंड के मौसम के दौरान दिल्ली से आगरा के लिए मौसम सही होने के उपरांत ही निकले।

आगरा के स्थानीय परिवहन की सहायता से ताजमहल कैसे पहुँचे ?

ताजमहल को विजिट करने के लिए अगर आप अपने यहां से किसी भी माध्यम की सहायता से आगरा पहुंच गए हैं। आगरा पहुंचने के उपरांत अब आपको ताजमहल जाना है, तो आपको बता दें कि आगरा में कहीं से यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – टेंपो, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, घोड़ा से चलने वाली टांगा, ई-रिक्शा की मदद से आप ताजमहल आसानी से पहुंच सकते हैं। इस तरह आप अपना ताजमहल का ट्रिप का सपना सरलता पूर्वक पूरा कर सकते हैं।

पूछें जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न – ताजमहल कहां है ? – Tajmahal Kahan hai ?

उत्तर – ताजमहल कहां स्थित है अगर इसके बारे में बात करें तो ताजमहल भारत देश के राज्य उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे दक्षिणी तट पर ताजगंज में स्थित है।

प्रश्न – ताजमहल किसने बनवाया था ? – Tajmahal Kisne Banwaya tha.

उत्तर – आगरा के ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था, इसे बनाने वाला वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे।

प्रश्न – ताजमहल कब बना था ? – Tajmahal Kab banaa Tha ?

उत्तर – आगरा का ताजमहल का बनने का कार्यकाल 1632 – 1653 बताया जाता है।

प्रश्न – ताजमहल का वास्तुकार – Tajmahal ka Vastukar Kaun Tha ?

उत्तर – आगरा में स्थित ताजमहल का वास्तुकार के बारे में अक्सर पूछा जाता है कि इसका वास्तुकार कौन था, तो आपको बता दें कि आगरा के ताजमहल का वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे।

प्रश्न – Tajmahal Kis Nadi Ke Kinare Sthit hai ?

उत्तर – ताजमहल यमुना नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है।

प्रश्न – Tajmahal in which state –

उत्तर – agra ka tajmahal utter pradesh state me sthit hai.

आगरा में स्थित ताजमहल जिससे प्रेम का प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है, इसके अलावा इसे विश्व का सातवां अजूबा के रूप में भी देखा जाता है। यहां पर राजधानी दिल्ली से कैसे पहुंच सकते हैं इसके बारे में लिखी गई हमारी यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आई हो, तो आप इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें ताकि वह भी इस पोस्ट को पढ़ पाए और उन्हें यहां पर पहुंचने के लिए कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS