त्सो मोरीरी झील लद्दाख | Tso Moriri Lake Ladakh In Hindi.

यात्रा के शौकीन पर्यटक हर समय नई-नई जगहों पर जाने का शौक रखते हैं। ज्यादातर पर्यटकों को झील, पहाड़ और जंगल के दृश्य के साथ-साथ शांत प्राकृतिक वातावरण भी अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भी उन्ही पर्यटकों में से हैं, तो आपको लद्दाख की यात्रा पर जरूर जाना चाहिए, जहां पर आप इन सभी चीजों को एकसाथ देख सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं।

आज हम त्सो मोरीरी झील के बारे में जानने वाले हैं, जहां पर पर्यटकों की भीड़ कम होने की वजह से यहां का वातावरण बिल्कुल ही शांत रहता है। यहां पर पर्यटकों की भीड़ कम होने का मुख्य कारण यह है कि इस झील की ऊंचाई बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से यहां पर ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यही कारण है कि यहां पर भीड़ कम होती है और वातावरण बिल्कुल शांत रहता है।

त्सो मोरीरी (Tso moriri) झील कहां स्थित है ?

यह झील भारत के केंद्र शासित राज्य लद्दाख के चांगथांग पठार पर रूपशु में स्थिति है। इस झील के चारों ओर से पहाड़ों से घिरे होने के कारण इसे ‘पर्वतीय झील (mountain lake)’ भी कहा जाता है।

यह झील भारत के अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित झीलों में सबसे बड़ी है। यह झील अपनी जैवभौगोलिक विशेषताओं के कारण वर्तमान समय में रामसर स्थल के रूप में संरक्षित क्षेत्र है। इस झील का पानी कहीं पर भी निकास नहीं होता है, जिसकी वजह से इस झील का पानी पूरी तरह से खारा है। इस झील के जलागम का मुख्य स्रोत पहाड़ों पर की पिघलने वाले बर्फ का पानी है।

इस झील का पानी खारा होने के बावजूद भी यह झील सर्दियों में पूरी तरह से जम जाता है, जिसके ऊपर से वाहनों का आना-जाना भी लग जाता है।

त्सो मोरीरी (Tso moriri) झील की ऊंचाई और लम्बाई कितनी है ?

त्सो मोरीरी झील समुद्र तल से 4522 मीटर (14,836 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील की ऊंचाई अधिक होने की वजह से यहां पर ऑक्सीजन की मात्रा भी कम होती है, इसलिए यहां जाने वाले पर्यटकों को सांस लेने में थोड़ी बहुत तकलीफ भी होती है।

अगर आप त्सो मोरीरी झील को विजिट करने जा रहे हैं, तो अपने साथ उल्टी, सिर दर्द और कुछ जरूरी मेडिसिन लेकर जरूर जाएं, वरना आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, और आप एल्टीट्यूड सिकनेस का शिकार भी हो सकते हैं। एल्टीट्यूड सिकनेस के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने हेतु आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

इन्हें भी जानें:- एल्टीट्यूड सिकनेस (AMS) क्या है और इससे कैसे बचें?

त्सो मोरीरी झील की उत्तर से दक्षिण की लंबाई लगभग 16 मील (26 किमी.) और चौड़ाई 2-3 मील (3-5 किमी.) है। आपको बता दें कि यह मापन बिल्कुल सटीक नहीं होता है।

लेह और मनाली से त्सो मोरीरी (Tso moriri) झील की दूरी कितनी है ?

लेह से त्सो मोरीरी झील की दूरी लगभग 220 किमी. और मनाली से त्सो मोरीरी झील की दूरी लगभग 405 किमी. है।

त्सो मोरीरी (Tso moriri) झील कैसे जाना (अपनी या रेंट पर ली हुई वाहन) बेहतर होगा ?

अगर आप त्सो मोरीरी झील को विजिट करने जा रहे हैं, तो आपको अपनी बाइक या कार से जाना ही सही रहेगा, क्योंकि यहां पर जाते समय कभी-कभी आपको 50-60 किमी. तक कोई दिखाई नहीं देता है और रास्ते में कभी-कभी कुछ भी खाने-पीने की चीज भी नहीं मिलती है, इसलिए आप अगर इस झील को विजिट करने जा रहे हैं, तो अपने साथ कुछ खाने-पीने की चीजें रख लें। और ये तभी संभव होगा, जब आप अपनी खुद की गाड़ी लेकर जाएंगे।

त्सो मोरीरी (Tso moriri) झील जाते वक्त ध्यान देने योग्य बातें –

1 . त्सो मोरीरी के आसपास के इलाके में एक भी पेट्रोल पंप नहीं है, इसलिए वहां जाते समय आप अपने साथ पेट्रोल के 1-2 ड्रम लेकर ज़रूर जाएं, ताकि आपको आगे चलकर कोई दिक्कत ना हो पाए।

2 . त्सो मोरीरी झील के आसपास के क्षेत्रों में एक भी एटीएम नहीं हैै, इसलिए वहां जाते समय आप अपने साथ कुछ अतिरिक्त पैसे भी लेकर जरूर चलें।

3 . त्सो मोरीरी के पास होटल्स और होमस्टे वगैरह की कम सुविधा उपलब्ध है, इसलिए अगर आप वहां जा रहे हैं, तो आप पहले से ही अपने लिए रूम की बुकिंग कर लें, वरना अगर आपके पास कोई टेंट है, तो आप वहां पर कैंपिंग भी कार सकते हैं।

4 . त्सो मोरीरी झील की ऊंचाई बहुत ज्यादा है, इसलिए वहां पर जाते समय आप अपने साथ एल्टीट्यूड सिकनेस से बचने के लिए सभी तरह के मेडिसिन लेकर जरूर जाएं, क्योंकि वहां पर ऑक्सीजन की कमी होती है और ऑक्सीजन की कमी होने पर उल्टी, सिर दर्द, पेट दर्द और चक्कर आना साधारण सी बात है।

मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा “त्सो मोरीरी झील लद्दाख” के बारे में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। मैं आपको जवाब देने की कोशिश जरूर करूंगा।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS