राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल | Best Tourist Places In Rajgir In Hindi.

राजगीर बिहार राज्य के नालंदा जिला में स्थित घूमने के लिए एक खूबसूरत एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। राजगीर में स्थित कई ऐसे पहाड़, जंगल एवं यहां पर स्थित पर्यटन स्थल हैं जो काफी आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां पर स्थित कई ऐसे धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। राजगीर में स्थित कई धार्मिक स्थल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और हिंदू धर्म के मशहूर धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। राजगीर में भी भगवान महावीर और भगवान बुध कुछ समय बिताए थे।

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम राजगीर में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल के बारे में जानने वाले हैं जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। अगर आप भी राजगीर को विजिट करने वाले हैं तो आपको हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ना चाहिए और इस आर्टिकल में बताए गए पर्यटन और धार्मिक स्थल को जरूर विजिट करना चाहिए तो चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और राजगीर के प्रमुख घूमने की जगह के बारे में जानते हैं –

राजगीर में घूमने की मशहूर जगह – Rajgir ke Tourist Places

बिहार राज्य में स्थित राजगीर पहाड़ और जंगल से घिरा हुआ है। यहां पर कई ऐसे धार्मिक और पर्यटन स्थल देखे जा सकते हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। राजगीर में वैसे तो कई सारी पर्यटन और धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम राजगीर स्थित केवल वैसे पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जो लोगों के बीच काफी प्रमुख एवं प्रसिद्ध हो चलिए हम इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

वाइल्डलाइफ सफारी – Wildlife Safari, Rajgir In Hindi

वाइल्डलाइफ सफारी राजगीर का वर्तमान समय में यह एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां पर काफी अधिक संख्या में लोग काफी दूर-दूर से आया करते हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप कई जीव जंतु और पशु पक्षियों को देख सकते हैं।

यह जगह एक प्राकृतिक प्रेमी को काफी पसंद आता है। यहां पर जाने के उपरांत आप बाघ, हिरण, भालू, शेर, चीता, लकड़बग्घा, तेंदुआ आदि जैसे जानवरों और कुछ विलुप्त होने वाले पक्षियों को भी देख सकते हैं। यह जगह राजगीर में एक शांत वातावरण एवं हरा भरा वातावरण में घूमने के लिए एक बहुत ही खूबसूरत जगह है।

नेचर सफारी – Nature Safari, Rajgir In Hindi

अगर आप राजगीर घूमने जा रहे हैं तो आपको वहां पर स्थित नेचर सफारी को अवश्य विजिट करना चाहिए क्योंकि प्राकृतिक रूप से सुंदर हरा भरा वातावरण में स्थित यह नेचर सफारी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई प्रकार के रोमांटिक एक्टिविटी भी कर सकते हैं। जैसे आप यहां पर जाने के उपरांत स्काई साइकिलिंग, जिपलाइन, रेसलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी रिंग के अलावा भी कई सारी गतिविधियां यहां पर जाने के उपरांत आप कर सकते हैं।

कुंडलपुर – Kundalpur, Rajgir In Hindi

कुंडलपुर राजगीर में स्थित राजगीर के सबसे प्रसिद्ध एवं अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह कुंडलपुर भगवान महावीर के जन्म स्थल के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर बनी भगवान महावीर की प्रतिमा पर्यटकों को अपनी और काफी अधिक संख्या में आकर्षित करती हैं। कुंडलपुर जैन तीर्थ कर के लिए एक प्रसिद्ध स्थल है।

शीशा का पुल – Glass Bridge, Rajgir In Hindi

ग्लास ब्रिज राजगीर में स्थित है। इसे हाल ही फिलहाल में पर्यटकों के लिए बनाया गया है। इस ग्लास ब्रिज को विजिट करने काफी अधिक संख्या में पर्यटक राजगीर आया करते हैं। इस ग्लास ब्रिज पर चलने का एक अलग ही अनुभव एवं सुखद एहसास होता है।

इस ग्लास ब्रिज से दिखने वाला दृश्य लोगों को काफी भावुक कर देता है। ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ इस ग्लास ब्रिज से दिखने वाला आसपास का दृश्य लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसलिए अगर जब भी आप राजगीर ट्रिप का प्लान करें तो आप अपने प्लान में इस ग्लास ब्रिज को शामिल करना न भूले।

रोपवे – Ropeway, Rajgir In Hindi

राजगीर में बने इस रोपवे में बैठना अपने आप में ही एक अद्भुत राजगीर की यात्रा होगी। यह एकमात्र बिहार की रोपवे हैं राजगीर में स्थित इस रोपवे में यात्रा कर आप राजगीर के विश्व शांति स्तूप तक पहुंच सकते हैं।

यहां पर दो अलग-अलग प्रकार के रोपवे बने हुए हैं जो एक पौराणिक समय के हैं और एक अभी हाल ही फिलहाल में बना हुआ है। अगर आपको भी हरी-भरी वातावरण को के साथ-साथ पहाड़ों की ऊंचाइयों को ऊपर से देखने का शौक है तो आपको इस रोपवे में अवश्य बैठना चाहिए।

सारिपुत्र स्तूप – Sariputra Stupa, Rajgir In Hindi

सारिपुत्र स्तूप राजगीर में स्थित एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। सारिपुत्र स्तूप के बारे में बताया जाता है कि यह गौतम बुद्ध के सबसे प्रिय शिष्यों में से एक थे जिन्होंने गौतम बुध के मार्गदर्शन पर चलकर मोक्ष मार्ग का चुनाव किया था। उन्ही के यहां पर अस्थियों को रखा गया है। यह जगह एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में काफी पसंद किया जाता है। यहां पर इतिहास प्रेमी काफी अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं।

इन्हें भी पढ़े : –
नालंदा कैसे पहुंचे

बोधगया वाटर पार्क

छमा छम वाटर पार्क बोधगया

पटना से रांची कैसे पहुंचें

नौलखा मंदिर – Naulakha Temple, Rajgir In Hindi

नौलखा मंदिर राजगीर शहर में स्थित सबसे प्रसिद्ध एवं प्रमुख मंदिरों में से एक है। राजगीर में स्थित यह नौलखा मंदिर सफेद और लाल पत्थरों से निर्मित एक बहुत ही बेहतरीन और आकर्षक धार्मिक स्थल है। यहां पर पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में घूमने आया करते हैं। यह मंदिर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है यहां पर ठहरने के लिए धर्मशाला की भी व्यवस्था देखी जा सकती है।

पांडू पोखर – Pandu Pokhar, Rajgir In Hindi

पांडू पोखर राजगीर में स्थित तकरीबन 22 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। इस पांडू पोखर को महाभारत काल से जोड़ते हुए बताया जाता है कि यहां पर महाराज पांडव इस पोखर का उपयोग किया करते थे। इस पांडू पोखर में एक 40 फीट ऊंची पांडू की प्रतिमा को भी देखी जा सकती हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप वोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस पोखर के आसपास दिखने वाला दृश्य लोगों को काफी अपनी ओर अधिक संख्या में आकर्षित करती हैं।

सोन भंडार – Sonbhandar, Rajgir In Hindi

सोन भंडार राजगीर के पहाड़ में बसा हुआ है। यह सोनभंडार राजा बिंम्बिसार का खजाना स्थल के रूप में जाना जाता है। बताया जाता है कि पौराणिक समय में राजा इसी स्थान पर अपना खजाना रखा करते थे। यह सोनभंडार दो कृत्रिम गुफा हैं। यहां पर लोग अक्सर काफी अधिक संख्या में घूमने जाया करते हैं। पहाड़ी क्षेत्र में घूमने के लिए यह जगह राजगीर के एक प्रमुख स्थल के रूप में भी जानी जाती है।

वीरयातन संग्रहालय – Veerayatan Museum, Rajgir In Hindi

वीरायतन संग्रहालय को राजगीर में बीसवीं शताब्दी के दौरान खोला गया था। यह वीरयातन म्यूजियम मुख्य रूप से जैन धर्म को समर्पित है। यह वीरयातन संग्रहालय पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के शिक्षा और जीवन शैली को दर्शाने वाली कई कलाकृतियां देखी जा सकती हैं। यहां पर कई अलग अलग हस्त निर्मित कलाकृतियां देखी जा सकती हैं जो लोगों को काफी पसंद आती हैं। यह जगह राजगीर के प्रमुख स्थलों में से एक मानी जाती है।

पावापुरी नालंदा – Pawapuri Nalanda, Rajgir In Hindi

पावापुरी बिहार के नालंदा जिला के एक प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक माना जाता है। पावापुरी जैन धर्म के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में भी बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि यहीं पर प्राचीन समय में भगवान महावीर को दफनाया गया था जिसकी वजह से यहां पर हर साल काफी अधिक संख्या में पर्यटक घूमने आया करते हैं। इसलिए हो सके तो आप भी पावापुरी को जरूर विजिट करें।

ब्रह्म कुंड राजगीर – Bharmakund , Rajgir In Hindi

ब्रह्म कुंड राजगीर में स्थित एक ऐसा कुंड है, जहां पर स्नान करना पवित्र माना जाता है। इस ब्रह्म कुंड का पानी पूरे साल के दौरान गर्म रहता है। यहां पर पानी पहाड़ों की अंदर से आती है। यहां पर लोग जाने के उपरांत काफी अधिक संख्या में स्नान किया करते हैं। अगर आप भी राजगीर के ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको भी इस ब्रह्मकुंड में स्नान अवश्य करना चाहिए।

घोड़ा कटोरा झील – Ghora Katora Lake, Rajgir In Hindi

घोड़ा कटोरा लेक राजगीर में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत एवं प्राकृतिक रूप से लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाने वाला झील है। इस घोड़ा कटोरा लेक बारे में ऐसा बताया जाता है कि पौराणिक समय में राजगीर के राजाओं का यहीं पर घोड़ा पानी पीने के लिए आया करते थे।

इस झील की खासियत की बात करें तो यह झील तकरीबन तीन तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस झील के बीच में भगवान गौतम बुद्ध की एक 70 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की गई है जो देखने में इस झील की खूबसूरती और बढ़ा देती है। अगर आपको भी प्राकृतिक स्थान को विजिट करना अच्छा लगता है तो आपको राजगीर में स्थित इस घोड़ा कटोरा लेक को अवश्य विजिट करना चाहिए।

जरासंध का अखाड़ा – Jarasandh Akhada in Hindi.

राजगीर में स्थित जरासंध का अखाड़ा को महाभारत काल से जोड़ते हुए बताया जाता है कि इसी अखाड़ा में जरासंध ने कई महाबलीओं को हराकर बलि चढ़ाने के लिए कैद किया था और इसी अखाड़ा में भीम और जरासंध के बीच हुए भीषण युद्ध में भीम ने जरासंध को पराजित किया था। यह जरासंध का अखाड़ा वर्तमान समय में ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से काफी महत्व रखता है। राजगीर ट्रिप के दौरान लोग इस जरासंध अखाड़ा को विजिट करना नहीं भूलते है।

राजगीर घूमने जाने का सही समय – Best Visiting Time Rajgir In Hindi

राजगीर घूमने जाने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले आप यहां पर जा सकते हैं। राजगीर घूमने अधिक संख्या में लोग सर्दियों के मौसम के दौरान जाया करते हैं और यही समय यहां पर जाने का अनुकूल समय भी माना जाता है इसलिए हो सके तो आप भी यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच घूमने जाएं क्योंकि यही समय यहां पर जाने का अनुकूल एवं बेस्ट टाइम माना जाता है।

राजगीर कैसे जाएं ? – How To Reach Rajgir In Hindi.

राजगीर घूमने कोई भी व्यक्ति अपने यहां से काफी आसानी से पहुंच सकता है। राजगीर कोई व्यक्ति अपने यहां से किस माध्यम से कैसे पहुंचे इसके बारे में शार्ट में जानकारी जानने से अच्छा है आपको विस्तार में इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। अगर आप राजगीर विस्तार में कैसे कोई व्यक्ति जा सकता है जानना चाहते हैं तो इसके ऊपर हमारा एक पूरा आर्टिकल ही लिखा हुआ है जिसका लिंक नीचे दिया गया है जिससे आप अवश्य पढ़ें – राजगीर कैसे जाएं

राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि राजगीर में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी यह आर्टिकल कैसी लगी आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। एक बात और अगर आपको लगे कि राजगीर में स्थित कोई ऐसा पर्यटन स्थल जिसे हमें अपने इस आर्टिकल में सम्मिलित करना चाहिए तो आप उसे भी हमें कमेंट बॉक्स में सुझाव के रूप में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS