चोखी ढाणी, जयपुर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी | Chokhi Dhani, Jaipur in Hindi.

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में स्थित चोखी ढाणी विलेज से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। अगर आप भी पौराणिक समय के संस्कृति और उपयोग में लाए जाने वाली वस्तुओं को करीब से देखना चाहते हैं, तो आपको भी चोखी ढाणी विलेज को विजिट अवश्य करना चाहिए।

आप यहां पर जाने के उपरांत राजस्थान के पौराणिक समय के विलेज की संस्कृति को काफी करीब से देख सकते हैं। इसके साथ-साथ आप यहां पर भारत के कई अन्य राज्यों की संस्कृति को भी काफी करीब से देख सकते हैं। राजस्थान राज्य में स्थित यह चोखी ढाणी विलेज लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

यहां पर जाने के उपरांत लोगों का आने का मन नहीं करता है। अगर आप भी पुरानी चीजों और संस्कृति को काफी करीब से देखना चाहते हैं, तो इस चोखी ढाणी विलेज को अवश्य विजिट करना चाहिए। लेकिन चोखी ढाणी को विलेज को विजिट करने से पहले आपको बता दें कि इससे जुड़ी आपको कुछ जानकारी भी प्राप्त कर लेनी चाहिए जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं।

अब चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं, लेकिन इसके लिए आपको हमारी इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना होगा ताकि आपको जयपुर शहर में स्थित चौकी ढाणी विलेज से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।

चोखी ढाणी के बारे में – About Chokhi Dhani Village Jaipur in Hindi.

हमारे भारत देश के राज्य राजस्थान के राजधानी जयपुर में स्थित एक खूबसूरत एवं पौराणिक संस्कृति और विरासत वाली गांव है। यह चोखी ढाणी राज्य राजस्थान में स्थित जयपुर टोंक रोड पर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। चोखी ढाणी का हिंदी में मतलब होता है अच्छा गांव।

इस चोखी ढाणी को 1989 ईस्वी के दौरान बनवाया गया था। यह चोखी ढाणी विलेज तकरीबन 10 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर जाने के उपरांत आप कई तरह के अलग-अलग गतिविधियां और पौराणिक समय के संस्कृतिक, कलाकृति, हस्तशिल्प, चित्रकारी, मूर्ति आदि देख सकते हैं।

आप यहां पर जाने के उपरांत कालबेलिया, कठपुतली का खेल, भविष्यवाणी वाला तोता, घुड़सवारी, हाथी की सवारी, बैलगाड़ी की सवारी, ऊंट की सवारी आदि चीजें कर सकते हैं। यह जगह राजस्थान के जयपुर में घूमने की एक बेहतरीन जगहों में से एक है। अगर आपको भी पौराणिक समय के संस्कृति और उस समय में प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुएं देखनी है, तो आपको राजस्थान के जयपुर में स्थित इस चोखी ढाणी विलेज को जरूर विजिट करना चाहिए।

आप यहां पर जाने के उपरांत कई अलग-अलग राज्य जैसे – महाराष्ट्र, गोवा राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर, केरला आदि जैसे राज्यों की संस्कृति और यहां उनकी झलक देख सकते हैं। आप यहां पर हल्दीघाटी की युद्ध की भी झांकी देख सकते हैं जो कि देखने में काफी ज्यादा आकर्षक और मनमोहक दिखता है। आपको यहां पर जाने के उपरांत आने का मन नहीं करेगा, यह क्षेत्र इतना ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षक तरीके से बनाया गया है।

चोखी ढाणी से जुड़े रोचक तथ्य – Facts about Chokhi Dhani Village in Hindi.

राजस्थान राज्य में स्थित चौकी ढाणी विलेज से जुड़ी कुछ रोचक तत्व के बारे में बात करें तो निम्न है –

  • इस चौकी ढाणी की प्रमुख होने की वजह यहां पर के जीवन शैली, कलाकृतियां, चित्रकारी, मूर्ति, शिल्पकारी, लोक संगीत अलग-अलग प्रकार के भोजन के साथ-साथ यहां के पहनावे हैं।
  • इस चोखी ढाणी विलेज को इस तरह से बनाया गया है कि आप यहां पर जाने के उपरांत एक लग्जरी होटल के साथ-साथ एक खूबसूरत और शांत गांव की वातावरण को भी एहसास कर सकते हैं।
  • चोखी ढाणी को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई राज्यों की संस्कृति और उनकी झलक को देख सकते हैं जैसे – महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, जम्मू कश्मीर, केरला, राजस्थान सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आदि।
  • जयपुर में स्थित चोखी ढाणी विलेज को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर ऊंट की सवारी, घोड़े की सवारी, हाथी की सवारी के साथ-साथ आप नाव की भी सवारी कर सकते हैं। इन सब के लिए आपको यहां पर अलग से पैसे देने पड़ते हैं जो काफी कम होते हैं।
  • चोखी ढाणी विलेज को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर प्रसिद्ध हल्दीघाटी की लड़ाई की एक झांकी के रूप में देख सकते हैं, जिसे काफी आकर्षक एवं सुंदर तरीके से दिखाया गया है।
  • चोखी ढाणी विलेज में आप पौराणिक समय के काफी लोकप्रिय शाही परिवार द्वारा उपयोग किया जाने वाला प्राचीन इमारतों को भी देख सकते हैं।
  • चोखी ढाणी विलेज को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर राजस्थान के अलग-अलग गांव की जीवन शैली और वहां पर लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तु, झोपड़ी आदि चीजों को काफी करीब से महसूस एवं देख सकते हैं।
  • चोखी ढाणी विलेज मुख्य रूप से 1994 ईस्वी में अस्तित्व में आया था।

चोखी ढाणी में करने और देखने का खूबसूरत दृश्य –

राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित इस चोखी ढाणी विलेज को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई आकर्षक एवं खूबसूरत चीजें देख सकते हैं जैसे – आप यहां पर जनजाति का सबसे लोकप्रिय नृत्य संगीत और नृत्य प्रदर्शन, ट्रेडिशनल फायर एक्ट, कठपुतली का नृत्य, भविष्य बताने वाला पक्षी यहां पर कई साहसिक खेल, हस्तशिल्प काला, चित्र कला, चित्रकारी कई अलग अलग तरह की मूर्ति, पुराने समय में उपयोग में आने वाली राजस्थान की संस्कृति वाली वस्तुएं के साथ-साथ आप यहां पर घुड़सवारी, हाथी सवारी, बैलगाड़ी सवारी देखने के साथ-सथ इनकी सवारी भी आप कर सकते हैं।

इस विलेज में देखने के लिए और भी बहुत कुछ है जैसे कि आप यहां पर भारत के कई खूबसूरत राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, जम्मू कश्मी,र केरला, राजस्थान सिक्किम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आदि। जैसे राज्यों के संस्कृति को काफी करीब से देख सकते हैं। इन सबके अलावा आप यहां पर कई अलग-अलग तरह के की जाने वाली गतिविधियों को भी देख सकते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

चोखी ढाणी में की जाने वाली खरीदारी –

चोखी ढाणी विलेज को विजिट करने के उपरांत आप इस विलेज की खूबसूरती को निहारते हुए यहां पर की जाने वाली एक्टिविटीओं को देखते हुए आप इस चोखी ढाणी विलेज में खरीदारी भी कर सकते हैं।

यहां पर एक बाजार भी बनाया गया है जहां पर आप अलग-अलग तरह के कई वस्तुएं खरीद सकते हैं। जैसे – जैकेट, हस्तशिल्प साड़ी, रंग-बिरंगे जूते, कपड़े आदि चीजें। यह मार्केट रात के समय देखने में काफी ज्यादा आकर्षक भी लगता है, जिसकी वजह से लोग इस मार्केट को रात के समय विजिट करना अधिक पसंद करते हैं।

चोखी ढाणी में भोजन –

चोखी ढाणी विलेज को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर काफी अच्छी क्वालिटी वाले कई अन्य प्रकार के भोजन कर सकते हैं, जिन्हें आपको सामने पते की थाली में परोसा जाता है। इसके साथ-साथ मिट्टी के बने लुक्कड़ में आपको पानी दी जाती है। यहां पर आप अलग-अलग प्रकार के भोजन खुली हवा में राजस्थानी भोजन का स्वाद लेते हुए काफी आराम से खा सकते हैं। यहां पर दी जाने वाली भोजन आपको फ्री में दी जाती है यानी कि हम कह सकते हैं कि इस भोजन का पैसा हमसे एंट्री फी के रूप में ही ले ली जाती है।

चोखी ढाणी जाने का अच्छा समय – Best Time to Visit Chokhi Dhani, Jaipur in Hindi.

चोखी ढाणी जाने के बारे में बात करें तो यहां पर कोई भी व्यक्ति पूरे साल में कभी भी अपनी सुविधा के अनुसार जा सकता है लेकिन जैसा कि आपको मालूम होगा कि राजस्थान में गर्मियों के मौसम के दौरान तापमान में कितनी अधिक बढ़ोतरी देखी जाती है, जिसकी वजह से यहां पर काफी अधिक गर्म मौसम रहता है। इसलिए आप यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान जाने से बचे।

अगर हम चोखी ढाणी को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय की बात करें तो सर्दियों के समय को माना जाता है। यानी कि आप यहां पर अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय का चुनाव कर सकते हैं इस चोखी ढाणी को विजिट करने के लिए।

चोखी ढाणी का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Chokhi Dhani Village Jaipur in Hindi.

चोखी ढाणी को विजिट करने के लिए दिए जाने वाले प्रवेश शुल्क की बात करें तो वयस्क के लिए इस चोखी ढाणी में जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹800 देने होंगे।वही बच्चों के लिए इस चोखी ढाणी विलेज को विजिट करने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹500 का चार्ज लिया जाता है।

चोखी ढाणी खुलने एवं बंद होने का समय – Opening and Closeing Time of Chokhi Dhani Village Jaipur in Hindi.

चोखी ढाणी को विजिट करने के बारे में बात करें तो आप यहां पर सप्ताह के सातों दिन सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक कभी भी आ जा सकते हैं।

चोखी ढाणी कैसे पहुंचे ? – How to Reach Chokhi Dhani Jaipur in Hindi.

चोखी ढाणी विलेज आप अपने यहां से किसी भी माध्यम का चुनाव कर काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। चोखी ढाणी विलेज के नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर हवाई अड्डा है। जयपुर हवाई अड्डा से इस चौकी ढाणी विलेज की दूरी तकरीबन 11 किलोमीटर है।

इसके अलावा इस चोखी ढाणी विलेज के नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन जयपुर रेलवे स्टेशन है। इस जयपुर रेलवे स्टेशन से चोखी ढाणी विलेज की दूरी तकरीबन 20 किलोमीटर है। इसके अलावा आप यहां पर सड़क मार्ग के सहायता से अपने यहां से गूगल मैप को फॉलो करते हुए काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। इस तरह आप चौक ढाणी गाँव को आसानी से विजिट अपने यहां से आ कर सकते हैं।

राजस्थान राज्य के जयपुर में स्थित चोखी ढाणी विलेज से जुड़ी जानकारी के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी यह खूबसूरत आर्टिकल कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

एक बात और इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई अपडेट या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए अपडेट या सुझाव पर अमल करते हुए उसे अपने आर्टिकल में स्थान दे सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS