चंद्रशिला ट्रेक उत्तराखंड | Chandrashila Trek Uttrakhand In Hindi.

आज इस पोस्ट में मैंने उत्तराखंड के प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्पॉट चंद्रशिला के बारे में बताया है। इस पोस्ट से आपको चंद्रशिला पहुंचने, जाने का सबसे अच्छा समय और कुछ अन्य जानकारियां भी मिलेगी, ताकि चंद्रशिला जाने से संबंधित आपको कोई परेशानी ना हो सके। आइए अब चंद्रशिला ट्रेक उत्तराखंड के बारे में जानते हैं-

चंद्रशिला कहां है?

चंद्रशिला एक पहाड़ की चोटी है, जो भारतीय राज्य उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।

चंद्रशिला कैसे पहुंचे – How To Reach Chandrashila In Hindi.

चंद्रशिला जाने के बारे में आप नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं।

बस से चंद्रशिला कैसे पहुंचे – How To Reach Chandrashila By Bus In Hindi.

चंद्रशिला जाने के लिए आपको हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों जगहों से बस मिल जाएगी। हरिद्वार और ऋषिकेश से आपको चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

नोट:- चंद्रशिला एक पहाड़ की चोटी है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 12,000 फीट है और चंद्रशिला की चोटी पर पहुंचने के लिए ट्रेक करके जाना पड़ता है। चंद्रशिला का ट्रेकिंग चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से ही शुरू होती है और चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से चंद्रशिला की दूरी करीब 4.5-5 किमी. है। यानी कहा जाए तो चंद्रशिला की चोटी पर पहुंचने के लिए करीब 4.5-5 किमी. की ट्रेकिंग करनी पड़ती है, जो चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से शुरू होती है।

नोट:- आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तराखंड में चोपता नामक दो जगह है। अगर आप चंद्रशिला जाना चाहते हैं, तो आपको चोपता मिनी स्विट्जरलैंड जाना पड़ेगा, क्योंकि जो चोपता चंद्रशिला के पास है, उस चोपता को “चोपता मिनी स्विट्जरलैंड” कहा जाता है। अगर आपको चंद्रशिला जाना होगा,तो आपको गूगल मैप पर भी “चोपता मिनी स्विट्जरलैंड” सर्च करना पड़ेगा। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) के बारे में आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड चोपता।

हवाई जहाज से चंद्रशिला कैसे पहुंचे – How To Reach Chandrashila By Flight In Hindi.

चंद्रशिला का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट है, जहां से चंद्रशिला की दूरी करीब 224 किमी. है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से आप ऑटो या बस के माध्यम से हरिद्वार जा सकते हैं, जहां से आपको चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी।

ट्रेन से चंद्रशिला कैसे पहुंचे – How To Reach Chandrashila By Train In Hindi.

चंद्रशिला का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है, जहां पहुंचने के बाद बस पकड़ कर आप चोपता मिनी स्विट्जरलैंड) पहुंच सकते हैं। लेकिन अगर आपके शहर से हरिद्वार के लिए ट्रेन की सुविधा ना मिले, तो आप देहरादून के लिए भी ट्रेन पकड़ सकते हैं। देहरादून से बस या ऑटो द्वारा हरिद्वार जा सकते हैं और वहां से बस पकड़ कर चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) जा सकते हैं।

चंद्रशिला जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Chandrashila In Hindi.

चंद्रशिला जाने का सबसे अच्छा समय सर्दी यानी अक्टूबर से फरवरी का होता है, क्योंकि सर्दी में चंद्रशिला चोटी पर काफी मात्रा में बर्फ की ढेर देखने को मिलता है। साथ ही आप इस चोटी पर स्नो फॉल को भी एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप बर्फ के साथ-साथ स्नो फॉल को एंजॉय करने के लिए चंद्रशिला ट्रेक करना चाहते हैं, तो आप 15 नवंबर से अंतिम जनवरी तक इस चंद्रशिला ट्रेक पर जा सकते हैं। फरवरी में भी इस चोटी पर आपको काफी मात्रा में बर्फ देखने को मिल जाएगा, लेकिन फरवरी में स्नो फॉल होने की कोई गारंटी नहीं रहती है। चंद्रशिला चोटी पर स्नो फॉल होने के लिए दिसंबर और जनवरी का महीना ही सबसे उचित होता है।

चंद्रशिला ट्रेक पर जाने से संबंधित कुछ विशेष बातें-

जैसा कि आपने ऊपर में भी जाना होगा कि चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से चंद्रशिला की चोटी तक पहुंचने के लिए लगभग 4.5- 5 किमी की ट्रेकिंग करनी पड़ती है। अगर आप चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से चंद्रशिला की ट्रेकिंग शुरू करते हैं, तो आपको चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से करीब 3.5 किमी. की चढ़ाई करने के बाद तुंगनाथ मंदिर मिलेगा, जो भगवान शिव को समर्पित दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित है।

अगर तुंगनाथ मंदिर खुला रहेगा, तो आप तुंगनाथ में मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करते हुए चंद्रशिला की ट्रेक शुरू करें। तुंगनाथ मंदिर के बारे में आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और तुंगनाथ मंदिर के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड।

नोट:- तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला की चोटी पर होटल वगैरह की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है, इसलिए चंद्रशिला ट्रेक को कंप्लीट करके वापस उसी दिन आपको चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) आना पड़ेगा। अगर आप चंद्रशिला की ट्रेक स्टार्ट करते हैं, तो चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से चंद्रशिला का ट्रेक आपको सुबह में ही करना पड़ेगा, क्योंकि 4.5-5 किमी. पैदल चढ़ाई करने के बाद आपको वापस 4.5-5 भी आना पड़ेगा। यानी की अपको एक दिन में लगभग 10 किमी. ट्रेकिंग करनी पड़ेगी, इसलिए आप अपने इस ट्रेक को सुबह में ही शुरू कर दें।

चंद्रशिला ट्रेक उत्तराखंड से संबंधित आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS