मसूरी झील उत्तराखंड | Mussoorie Lake Uttrakhand In Hindi.

मसूरी झील उत्तराखंड राज्य में स्थित एक मानव निर्मित झील है, जो चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ एक छोटा-सा मानव निर्मित झील है। यह झील वर्तमान समय में मसूरी का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बन गया है। यह मुख्य रूप से मसूरी का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है। मसूरी झील देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित होने की वजह से मसूरी जाने वाले लगभग 90% पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मसूरी झील के बारे में – About Mussoorie Lake Uttrakhand In Hindi.

यह एक मानव निर्मित झील (artificial lake) है, जिसे कुछ साल पहले ही सिटी बोर्ड और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। इस जगह पर धीरे-धीरे एडवेंचर स्पोर्ट्स की बढ़ोतरी होती चली जा रही है, जहां वर्तमान समय में बोटिंग और एडवेंचर बाइकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध है।

मसूरी झील कहां स्थित है ?

यह झील उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित है, जो देहरादून मुख्य शहर से करीब 30 किमी. की दूरी पर देहरादून-मसूरी रोड पर मसूरी से 5 किमी. पहले स्थित है।

मसूरी झील में क्या-क्या देखने और एडवेंचर स्पोर्ट्स करने को मिल सकता है ?

इस झील से आस-पास के गांव और दून घाटी का एक बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। झील के अंदर आपको कुछ बतख भी तैरते हुए देखने को मिल जाएंगे।

इस झील के आस-पास कुछ शॉप्स, रेस्टोरेंट्स और होटल्स वगैरह भी उपलब्ध है, जहां से आप मसूरी झील के सुंदर दृश्यों को देखते हुए खाना खाने का आनंद ले सकते हैं। यहां पर रात में ठहरने करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

यहां पर बच्चों के लिए हॉन्टेड हाउस, 3d शो और एडवेंचर बाइकिंग की सुविधा भी उपल्ब्ध है, जिसे बच्चे बहुत एंजॉय करते हैं।

मसूरी झील में पर्यटकों को बोटिंग करने के लिए पैडल बोट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां जाने के बाद पर्यटक नौका विहार का मजा ले सकते हैं। इसका price ₹ 30/person (15 मिनट के लिए) है।

यहां पर आपको कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे – बोटिंग, जिप लाइन (₹ 400/person), पैराग्लाइडिंग (₹ 1500/person) वगैरह की उपलब्धियां देखने को मिल जाएगी, जिसे आप अपने तरीके से एंजॉय कर सकते हैं।

यहां पर पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर स्पोर्ट्स भी उपल्ब्ध है, जिसका प्राइस ₹ 1500 है, लेकिन ऊंचाई सिर्फ 500 मीटर ही है, जो कि प्राइस के अनुसार बहुत कम है।

मसूरी झील जाने का सबसे अच्छा समय – best time to visit mussoorie lake in Hindi

यहां जाने का सबसे अच्छा समय मानसून का महीना है, क्योंकि इस समय इस झील की खूबसूरती बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और पर्यटकों की संख्या कम होने की वजह से यहां का माहौल बिल्कुल शांत हो जाता है। यहां पर गर्मियों और सर्दियों (जब बर्फ पड़ने लगती है) के मौसम में पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है, क्योंकि यह झील देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित होने की वजह से गर्मियों और सर्दियों में उत्तराखंड जाने वाले बहुत सारे पर्यटक यहां आते हैं।

मसूरी झील कैसे जाएं ? – How to Reach Mussoorie Lake Uttrakhand In Hindi.

अगर आप मसूरी झील जाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको देहरादून जाना पड़ेगा। यहां पर आप ट्रेन, बस या हवाई जहाज से जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप ट्रेन, बस या हवाई जहाज से मसूरी झील जाते हैं, तो आप कहां तक जा सकते हैं और उसके बाद आप मसूरी झील कैसे पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज – मसूरी झील का निकटतम हवाई अड्डा जौली ग्रांट हवाई अड्डा है, जो यहां से करीब 55 किमी. की दूरी पर देहरादून में स्थित है। एयरपोर्ट से झील तक जाने के लिए बस और टैक्सी वगैरह की सुविधा आसानी से मिल जाती है।

ट्रेन – इस झील का नजदीकी रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है, जो यहां से लगभग 30 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां से आप मसूरी झील तक बस या टैक्सी से जा सकते हैं।

बस – अगर आप बस से मसूरी झील जाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको देहरादून जाना पड़ेगा और वहां से आप दूसरी बस या टैक्सी पकड़कर मसूरी झील पहुंच सकते हैं।

मसूरी झील, देहरादून-मसूरी रोड से थोड़ा-सा नीचे स्थित है, जहां से पैदल इस झील तक पहुंचा जा सकता है।

उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा “मसूरी झील उत्तराखंड” के बारे में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो आप इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों के साथ शेयर जरूर करें, जिससे उनको भी फायदा हो सके और हमारे बीच भी जागरूकता बढ़े।

यदि इस पोस्ट से संबंधित आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अगर आपको उत्तराखंड के किसी दूसरे पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए हो, तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं, जितना हो सके मैं आपकी मदद जरूर करूंगा।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS