कोलकाता के 10 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Top 10 Tourist Places Kolkata In Hindi.

इस पोस्ट में आपको कोलकाता के 10 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानने को मिलेगा। अगर आप कभी कोलकाता घूमने जाएं, तो इन जगहों को विजिट जरूर करें। आइए अब जानते हैं कोलकाता के 10 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के नाम और उनके बारे में विशेष जानकारी –

1. विक्टोरिया मेमोरियल – Victoria Memorial Kolkata in Hindi.

कोलकाता शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुंदर हरे-भरे बगीचे के बीच निर्मित विक्टोरिया मेमोरियल की खूबसूरती कोलकाता आने वाले अधिक-से-अधिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस इमारत के अंदर एक म्यूजियम भी बना हुआ है। विक्टोरिया मेमोरियल और इसके अंदर बने म्यूजियम के खुलने एवं बंद होने के बारे में नीचे बताया गया है-

विक्टोरिया मेमोरियल का गार्डन सप्ताह के साथ सातों दिनों तक सुबह 5:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है और वहीं इस मेमोरियल के अंदर बना यह म्यूजियम सोमवार के अलावा अन्य 6 दिनों तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।

विक्टोरिया मेमोरियल के गार्डन का एंट्री टिकट ₹ 20 और म्यूजियम का एंट्री टिकट ₹ 30 लिया जाता है।

2. इको पार्क – Eco Park Kolkata in Hindi.

475 एकड़ में फैला हुआ यह पार्क कोलकाता शहर से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है, जो भारत के सबसे बड़े पार्कों में से एक है। इस पार्क में आपको विदेशी स्मारकों के हूबहू प्रतिरूप देखने को मिलेंगे। इस पार्क का एंट्री टिकट ₹ 30 है। यह पार्क सोमवार के दिन बंद रहता है। इसके खुलने एवं बंद होने के बारे में नीचे बताया गया है-

मंगलवार से शनिवार – दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक।

रविवार – सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।

3. दक्षिणेश्वर काली मंदिर – Dakshineswar Kali Temple Kolkata in Hindi.

काली माता का यह मंदिर कोलकाता शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए एंट्री टिकट नहीं लगता है। काली माता का मंदिर सप्ताह के सातों दिन खुला रहता जिसके खुलने और बंद होने का समय नीचे दर्शाया गया है-

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।

4. साइंस सिटी – Science City Kolkata In Hindi.

लोगों में विज्ञान की रूचि बढ़ाने के लिए इस साइंस सिटी को बनाया गया था, जो कोलकाता शहर से करीब 7-8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सप्ताह के सातों दिन खुलने वाले इस साइंस सिटी का प्रवेश शुल्क ₹ 60 लगता है। अगर आप इस साइंस सिटी के अंदर बने अन्य चीजों को विजिट करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अलग से टिकट लेना पड़ेगा।

5. हावड़ा ब्रिज – Howrah Bridge Kolkata In Hindi.

हुगली नदी के ऊपर बना हुआ यह ब्रिज कोलकाता और हावड़ा दोनों शहरों को आपस में जोड़ता है। रवींद्र सेतु नाम से भी जाना जाने वाला यह ब्रिज कोलकाता शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां से प्रत्येक दिन लाखों लोग गुजरते हैं। इस ब्रिज पर पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए भी अलग से रास्ता बनाया गया है।

( इन्हें भी पढ़े : – कोलकाता कैसे जाएं

> दार्जिलिंग कैसे पहुंचे)

6. अलीपुर चिड़ियाघर – Alipore Zoo Kolkata In Hindi.

भारत के सबसे प्राचीन चिड़ियाघर के रूप में मशहूर इस चिड़ियाघर की दूरी कोलकाता शहर से लगभग 8 किलोमीटर है, जहां पर मोर, हाथी, सफेद बाघ, गेंडा व अन्य पक्षियों एवं जीवों को भी देखा जाता है। सप्ताह के सातों दिन यह चिड़ियाघर सुबह 9:00 बजे खुलता है और शाम 5:00 बजे बंद हो जाता है। इस चिड़ियाघर में व्यस्क लोगों का टिकट ₹ 30 और बच्चों का टिकट ₹ 10 लगता है। पीक सीजन में इस चिड़ियाघर को प्रत्येक दिन लाखों टूरिस्ट विजिट करने आते हैं।

7. भारतीय संग्रहालय – Indian Museum Kolkata In Hindi.

इंडियन म्यूजियम भारत का सबसे पुराना म्यूजियम है, जिसकी दूरी कोलकाता शहर से लगभग 4 किलोमीटर है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस म्यूजियम की नींव 1814 ई० में ही रखा गया था। यह म्यूजियम सोमवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिनों तक खुला रहता है। इसके खुलने का समय सुबह 10:00 बजे है, जो शाम 5:00 बजे बंद हो जाता है। इस म्यूजियम का एंट्री टिकट इस प्रकार से है-

वयस्क – ₹ 50

बच्चा – ₹ 20

विदेशी – ₹ 500

8. निक्को पार्क – Nicco Park Kolkata In Hindi.

कोलकाता शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर बना हुआ यह पार्क बच्चों के लिए बेहद खास है। भले ही यह पार्क बच्चों के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां पर बड़े भी काफी ज्यादा इंजॉय करते हैं। निक्को पार्क में बच्चों के सेफ्टी का काफी हद तक ध्यान दिया गया है। पश्चिम बंगाल के डिज्नीलैंड के रूप में मशहूर यह पार्क सप्ताह के 7 दिनों तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। इस पार्क के एंट्री टिकट के बारे में नीचे बताया गया है-

₹ 350 – कुछ लिमिटेड राइड्स

₹ 850 – सभी राइड्स

नोट – इन दोनों में से कोई भी एक टिकट लेने पर एंट्री टिकट नहीं लेना पड़ता है।

9. बेलूर मठ – Belur Math Kolkata In Hindi.

हुगली नदी के तट पर बना हुआ यह मठ कोलकाता शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मठ की स्थापना स्वामी विवेकानंद जी ने किया था, जहां सभी धर्मों के लोगों का एक समान स्वागत होता है। अगर आप चाहें तो इस मठ के अंदर रखी पुस्तकों को भी पढ़ सकते हैं। यह मठ सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है, जिसके खुलने और बंद होने का समय आप नीचे देख सकते हैं-

सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5: 15 बजे तक।

10. सेंट पॉल कैथेड्रल -Saint Paul Cathedral Kolkata in Hindi.

19वीं सदी में बना यह चर्च कोलकाता शहर से लगभग 5-6 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसके अंदर जाने पर आपको एक अलग ही शांति मिलेगी। इस चर्च के चारों तरफ आपको गार्डन और हरे-भरे पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे, जहां पर आप थोड़ी देर आराम या टाइम स्पेंड भी कर सकते हैं। इस चर्च में जाने के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। इस चर्च के खुलने और बंद होने का समय आप नीचे देख सकते हैं-

सोमवार से शनिवार – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

रविवार – सुबह 7:30 बजे से शाम 6 बजे तक।

अधिक जानकारी के लिए हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS