वॉटर किंगडम मुंबई | Water Kingdom Mumbai In Hindi.

आज मैं आपको वॉटर किंगडम मुंबई में स्थित वॉटर पार्क के बारे में बताने वाला हूं। वॉटर किंगडम मुंबई का सबसे पुराना और एशिया का सबसे बड़ा पार्क है, जिसका क्षेत्रफल 300 एकड़ है। इस वॉटर पार्क में बच्चे और युवा सभी लोगों के एंजॉय करने के लिए तरह-तरह की अलग-अलग ऐक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। अगर आप इस वॉटर पार्क में पर्यटकों की भीड़ देखना चाहते हैं, तो आपको इस वॉटर पार्क को वीकेंड पर विजिट करनी चाहिए, क्योंकि वीकेंड पर यहां मुंबई के साथ-साथ देश के अन्य शहरों से भी लोग आते हैं।

आइए अब जानते हैं एशिया के सबसे बड़े वॉटर पार्क वॉटर किंगडम मुंबई के बारे में-

वॉटर किंगडम मुंबई के किस जगह पर स्थित है?

वॉटर किंगडम मुंबई के बोरीवली नामक जगह पर ग्लोबल पगोड़ा सड़क मार्ग पर स्थित है।

वॉटर किंगडम मुंबई में कौन कौन सी एडवेंचर एक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है – How Has Been Provided Activity The Water Kingdom Mumbai In Hindi.

मुंबई के इस वॉटर किंगडम में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी एडवेंचर एक्टिविटीज के नाम नीचे दिए गए हैं।

Wave pool, 90° slide, what a coaster slide, black demon slide, amazon adventure, Drifting river और tube ride के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए भी कई तरह की फैमिली राइड्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Black demon slide, 90° slide, what a coaster slide और amazon adventure slide इस वॉटर किंगडम के सबसे फेमस और एडवेंचरस स्लाइड्स हैं।

वॉटर किंगडम का एंट्री टिकट प्राइस – Water Kingdom Entry Fee In Hindi.

वॉटर किंगडम के एंट्री टिकट के बारे में मैंने नीचे विस्तार से जानकारी दिया है।

Adult (4’6″ से अधिक हाइट वाले लोग) – ₹ 1115

Child (3’3″-4’6″ के बीच वाले हाइट वाले बच्चे) – ₹ 720

वॉटर किंगडम मुंबई के खुलने और बंद होने का समय – Water Kingdom Mumbai Opening And Closing Timings In Hindi.

वॉटर किंगडम के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे का है और बंद होने का समय शाम 6:00 बजे का है। यह वॉटर पार्क मंगलवार के दिन बंद रहता है और सप्ताह के अन्य 6 दिनों तक ऊपर बताए गए समय के अनुसार खुलता और बंद रहता है।

वॉटर किंगडम मुंबई को विजिट करने का अच्छा समय Best Time To Visit Water Kingdom Mumbai In Hindi.

इस वॉटर पार्क को वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटक विजिट करने आते हैं। अगर आप इस वॉटर पार्क को कम भीड़ रहने पर विजिट करने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस वॉटर किंगडम पार्क को वीकेंड और मंगलवार के अलावा सप्ताह के अन्य किसी भी दिन विजिट कर सकते हैं। साथ ही इस वॉटर किंगडम पार्क में दोपहर 12 बजे तक पर्यटकों की काफी भीड़ होती है। अतः आप दोपहर 12 बजे के बाद इस वॉटर किंगडम पार्क को विजिट करके काफी एंजॉय कर सकते हैं।

वॉटर किंगडम कैसे पहुचें – How To Reach Water Kingdom Mumbai In Hindi.

वॉटर किंगडम जाने के लिए सबसे पहले आपको बोरीवली रैलवे स्टेशन पर जाना पड़ेगा। बोरीवली रैलवे स्टेशन से आपको बस या शेयर ऑटो के माध्यम से गोराई खाड़ी जाना पड़ेगा, जो बोरीवली रैलवे स्टेशन से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बोरीवली रैलवे स्टेशन से गोराई खाड़ी जाने वाली बस का किराया मात्र ₹ 5 और शेयर ऑटो का किराया ₹ 20 होता है।

वॉटर किंगडम जाने के लिए गोराई खाड़ी से आगे की यात्रा आपको फेरी के माध्यम से कम्प्लीट करना पड़ेगा। गोराई खाड़ी से फेरी पकड़कर आपको गोराई जेट्टी जाना होगा। गोराई खाड़ी से गोराई जेट्टी जाने और वापस लौटने दोनों साइड के फेरी का किराया ₹ 70 होता है। फेरी का टिकट आप अपने पास संभाल कर रखें, क्योंकि अगर वॉटर किंगडम से वापस लौटने के बाद इस फेरी का टिकट गुम हो जाता है, तो गोराई जेट्टी से गोराई खाड़ी जाने के लिए आपको दोबारा फेरी का टिकट लेना पड़ेगा।

गोराई जेट्टी से वॉटर किंगडम जाने के लिए टॉय ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जो बिल्कुल मुफ्त में आपको वॉटर किंगडम तक लेकर जाएगी।

वॉटर किंगडम मुंबई के बारे में दी गई यह जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS