पानीपत के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Panipat In Hindi

पानीपत भारत के हरियाणा राज्य का एक प्रमुख एवं पौराणिक शहर हैं। पानीपत के बारे में बेहतर तरीके से आपको एक इतिहास प्रेमी ही इसके पौराणिक समय के प्रमुखता एवं योगदान को बता सकता है। पानीपत वर्तमान समय में हरियाणा का एक प्रमुख शहर बन चुका है। यह शहर व्यापार के नजरिया से काफी ज्यादा विकसित हो रहा है।

पानीपत में पौराणिक समय से लेकर वर्तमान समय तक के आपको कई सारी पर्यटन स्थल देखने को मिल जाती है, जिसे लोग विजिट करने काफी दूर-दर से आया करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर यानी कि पानीपत में घूमने के प्रमुख जगहों के बारे में जानने वाले हैं। पानीपत में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को तो पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –

पानीपत का इतिहास – History of Panipat In Hindi

हरियाणा राज्य में स्थित पानीपत का इतिहास भी काफी दिलचस्प हैं। यहां पर पौराणिक समय में तीन मुख्य युद्ध हुए हैं, जिन्हें पानीपत प्रथम, पानीपत द्वितीय और पानीपत तृतीय युद्ध के नाम से जाना जाता है। हरियाणा राज्य में स्थित इस पानीपत को लोग महाभारत काल से भी जोड़ते हुए बताया करते हैं, कि इस शहर को पांडवों द्वारा बसाया गया था।

पानीपत में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places In Panipat in Hindi

पानीपत पौराणिक समय से ही इतिहास का प्रसिद्ध स्थान रहा है। वर्तमान समय में यह जगह पर्यटन स्थल की दृष्टि से काफी प्रसिद्ध है। यहां पर वैसे तो कई सारी पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम पानीपत में स्थित पानीपत के प्रमुख पर्यटन यानी कि घूमने का जगह के बारे में जानेंगे, जिन्हें लोगों द्वारा काफी संख्या में विजिट किया जाता हो एवं प्रमुख हो।

पानीपत संग्रहालय हरियाणा – Panipat Museum In Hindi

अगर आप पानीपत को विजिट कर रहे हैं और पानीपत से जुड़ी आपको पौराणिक इतिहास के बारे में जानना है, तो आप इस पानीपत संग्रहालय को जरूर विजिट करें। इस संग्रहालय में पानीपत में हुए तमाम लड़ाई, पानीपत के तमाम बड़े-बड़े शासकों की कहानियां एवं तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। यहां पर पौराणिक समय के अस्त्र शस्त्रों के तस्वीर भी देखने को मिल जाता है।

पानीपत इस संग्रहालय को यहां पर आने वाले पर्यटकों द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। यह ऐतिहासिक संग्रहालय आपको पानीपत के बारे में तकरीबन सभी जानकारियों से अवगत करा देता है।

बू अली शाह कलंदर दरगाह – Tomb Of Bu-Ali Shah Qalandar In Hindi

बू अली शाह कलंदर दरगाह के बारे में बताया जाता है कि यह तकरीबन 700 साल से भी ज्यादा पौराणिक दरगाह है। इस बू अली शाह कलंदर दरगाह को अलाउद्दीन खिलजी के पुत्र के दरगाह के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर लोग दूर-दूर से विजिट करने आया करते हैं। यह मुस्लिम धर्म से जुड़ी एक स्थल है। इसे आप पानीपत के अपनी यात्रा लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल

> रोहतक के प्रमुख पर्यटन स्थल )

इब्राहिम लोधी की कब्र – Ibrahim Lodhi Tomb In Hindi

पानीपत के पौराणिक एवं प्रमुख स्थान है यह इब्राहिम लोधी का कब्र। इब्राहिम लोदी के इस कब्र को अक्सर इतिहास प्रेमी द्वारा विजिट किया जाता है। इब्राहिम लोधी भारत का एक महान शासक हुआ करता था, जिसकी मृत्यु पानीपत की पहली लड़ाई में ही हो गई थी। बाबर के हाथों हुई इब्राहिम लोधी की कब्र हरियाणा के पानीपत में ही देखने को मिल जाता है। यह ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थल है।

काबुली बाग मस्जिद – Kabuli Bagh Masjid In Hindi

काबुली बाग मस्जिद पानीपत का एक पौराणिक समय का ऐतिहासिक स्मारक है। इस मस्जिद के बारे में बताया जाता है, कि इसका निर्माण तकरीबन 1527 ईस्वी में बाबर ने करवाया था। यह मस्जिद एक बगीचा में बना हुआ है। दूर-दूर से आने वाले पर्यटक के द्वारा इस काबुली बाग मस्जिद को विजिट किया जाता है।

देवी मंदिर – Devi Mandir In Hindi

देवी मंदिर पानीपत का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस देवी मंदिर से यहां के स्थानीय लोगों के साथ अधिक श्रद्धा जुड़े हुए हैं। यह मंदिर एक बड़ा सा तालाब के पास में स्थित हैं, जिसके कारण इस मंदिर की खूबसूरती और बढ़ जाती है। इस आकर्षक मंदिर को श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों द्वारा भी विजिट किया जाता है। पानीपत का ट्रिप पर अगर आप भी जा रहे हैं, तो इसे अपने लिस्ट में शामिल करना न भूले।

पानीपत घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Panipat In Hindi

पानीपत घूमने जाने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर गर्मी के दिनों में जाने से बचे। यहां पर वैसे तो घूमने जाने का अच्छा समय सर्दी के मौसम के दौरान होता है, लेकिन आप यहां पर वर्षा ऋतु के दौरान भी घूमने जा सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं।

पानीपत (हरियाणा) कैसे जाएं ? – How To Reach Panipat Haryana In Hindi

पानीपत जो कि हरियाणा में स्थित है घूमने जाने के बारे में बात करें तो आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम जैसे सड़क मार्ग, रेल मार्ग या हवाई मार्ग द्वारा भी आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानकारी नीचे बताई गई है।

फ्लाइट से पानीपत कैसे पहुँचे ? – How To Reach Panipat By Flight In Hindi

अगर आप यहां पर हवाई मार्ग से जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि पानीपत के नजदीक प्रमुख हवाई अड्डा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। आपको यहां के लिए भारत के तकरीबन सभी कोनों से फ्लाइट की सुविधा आसानी से मिल जाएंगे। इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से पानीपत आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से पानीपत कैसे पहुँचे ? – How To Reach Panipat By Train In Hindi

ट्रेन से अगर आप पानीपत जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें वैसे तो पानीपत में भी रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाती है। लेकिन यह भारत के सभी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ नहीं है, इसलिए आप देख लीजिए कि पानीपत के लिए आपके यहां से ट्रेन है या नहीं। अगर नहीं है, तो आप अपने यहां से दिल्ली के लिए ट्रेन ले सकते हैं और दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के उपरांत आप यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से पानीपत को आसानी से विजिट कर पाएंगे।

सड़क मार्ग से पानीपत कैसे पहुँचे ? – How To Reach Panipat By Road In Hindi

पानीपत सड़क मार्ग से बहुत ही अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पर आप अपनी खुद की कार, बाइक या बस की मदद से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। पानीपत के लिए इसके नजदीकी मुख्य शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी आपको मिल जाएगी। इस तरह आप पानीपत पहुंच कर अपना ट्रिप आसानी से पूरा कर पाएंगे।

हरियाणा राज्य के प्रमुख शहर पानीपत में स्थित पानीपत के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि घूमने की जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई सुझाव या अपडेट देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS