फरीदाबाद के प्रमुख पर्यटक स्थल | Famous Tourist Places of Faridabad In Hindi

फरीदाबाद गुड़गांव का एक इंडस्ट्रियल शहर है। इस शहर का नामकरण सूफी संत शेख फरीद के नाम पर किया गया है। घूमने वाले लोगों के लिए फरीदाबाद भी एक खूबसूरत जगह साबित होता है। अगर आप भी फरीदाबाद को विजिट करने वाले हैं, तो आप यहां पर स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में आपको जान लेना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं –

फरीदाबाद में घूमने की अच्छी जगहें – Best Tourist Places In Faridabadg

हरियाणा में स्थित फरीदाबाद पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक खूबसूरत जगह है। यहां पर आपको कई ऐसी पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएगी, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम फरीदाबाद में स्थित केवल प्रमुख पर्यटन एवं घूमने की जगह के बारे में ही जानने वाले है।

श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर – Shirdi Sai Baba Temple Faridabad In Hindi

श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर हरियाणा में स्थित फरीदाबाद का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। धार्मिक स्थल साईं बाबा मंदिर तकरीबन 3 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला सुंदर तरीके से बना एक आकर्षक मंदिर है। यहां पर साईं बाबा के प्रतिमा के अलावा भी कुछ अन्य प्रतिमाएं देखी जा सकती हैं। यह मंदिर पर्यटकों द्वारा भी अक्सर विजिट किया जाता है।

राजा नाहर सिंह पैलेस – Raja Nahar Singh Fort Faridabad In Hindi

बल्लभगढ़ किले के नाम से जाना जाने वाला यह राजा नाहर सिंह पैलेस हरियाणा में काफी प्रसिद्ध है। यह राजा नाहर सिंह पैलेस पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। 18 वीं शताब्दी में निर्मित यह राजा नाहर सिंह पैलेस दिखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। यही वजह है कि पर्यटक भी इसे पसंद किया करते हैं।

बड़खल झील – Badkhal Lake In Hindi

बड़खल झील एक मानसून पर आधारित झील हैं। इस झील को विजिट करने का अच्छा समय मॉनसून के दौरान ही मानी जाती है। मानसून के दौरान इस झील में पानी का स्तर काफी अच्छा खासा हो जाता है, जिसके कारण यहां पर कई एक्टिविटी भी होती है। मानसून के समय यह झील एवं इसके आसपास के हरे-भरे घास के मैदान और छोटे-बड़े पेड़-पौधे अपने हरियाली के कारण काफी ज्यादा खूबसूरत एवं आकर्षण से भरे दिखते हैं।

बाबा फरीद की कब्र – Baba Farid’s Tomb In Hindi

बाबा फरीद की कब्र फरीदाबाद शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के साथ धार्मिक स्थल भी है। यहां पर लोग दूर-दूर से चादर चढ़ाने एवं बाबा फरीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने आया करते हैं। ऐसा कहा जाता है, कि इन्हीं के नाम पर इस शहर का नामकरण फरीदाबाद किया गया है। पर्यटकों द्वारा भी इस स्थल को काफी ज्यादा मात्रा में विजिट किया जाता है।

सूरजकुंड – Surajkund In Hindi

10 वीं शताब्दी के इस सूरजकुंड का निर्माण तोमर वंश के संस्थापक सूर्यपाल ने करवाया था। यहां पर इस सूरजकुंड के अलावा एक सूर्य मंदिर भी देखी जा सकती है। यह सूरजकुंड पर्यटकों द्वारा भी पसंद किया जाता है। यहां पर अक्सर लोग पिकनिक मनाने भी आया करते हैं। इन सबके अलावा यहां पर लोगों की भीड़ यहां पर आयोजित होने वाले समारोह के दौरान काफी अधिक बढ़ जाती हैं।

धौज झील – Dhauj Lake In Hindi

यह धौज झील प्राकृतिक प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। प्राकृतिक रूप से निर्मित यह धौज झील शहर के भीड़-भाड़ जिंदगी से दूर स्थित सुंदरमय तरीके से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर आप जाने के उपरांत कई अलग-अलग प्रकार की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यह जगह पिकनिक स्पॉट एवं कैंपिंग के लिए भी जानी जाती है।

फरीदाबाद घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Faridabad In Hindi

हरियाणा में स्थित फरीदाबाद घूमने जाने का अच्छा समय सर्दियों के मौसम को माना जाता है। यानी कि अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच यहां पर जाने के लिए उचित समय माना जाता है। वैसे आपको बता दें आप यहां पर पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं।

फरीदाबाद कैसे पहुंचे ? – How To Reach Faridabad In Hindi

फरीदाबाद जो कि हरियाणा राज्य में स्थित एक इंडस्ट्रियल शहर है को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग यानी कि सड़क मार्ग, रेलवे मार्ग या वायु मार्ग के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। वायु मार्ग द्वारा यहां पर पहुंचने के बारे में बात करें, तो फरीदाबाद के नजदीकी हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है

इसके अलावा अगर यहां पर रेलवे के माध्यम से पहुंचने के बारे में बात करें, तो फरीदाबाद में तीन रेलवे स्टेशन फरीदाबाद (FDN), नया शहर फरीदाबाद (FDB) और बल्लभगढ़ (BVH) हैं। आप अपने यहां से इन हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आप फरीदाबाद की सैर आसानी से कर सकते हैं।

अगर यहां पर सड़क मार्ग द्वारा जाने की बात की जाए, तो यह फरीदाबाद शहर नजदीकी मुख्य शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर अपने यहां से सड़क मार्ग के माध्यम से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

हरियाणा के इंडस्ट्रियल शहर फरीदाबाद में स्थित फरीदाबाद का प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि फरीदाबाद में घूमने की जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारे इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना न भूलें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS