कैलाश मानसरोवर के प्रमुख दर्शनीय स्थल | Famous Tourist Places Kailash Mansarovar in Hindi.

कैलाश मानसरोवर एक पवित्र धार्मिक महत्व रखने वाला खूबसूरत जगह है। यहां पर दुनिया भर से लोग धार्मिक महत्व के लिए आया करते हैं। अगर आप भी कैलाश मानसरोवर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप यहां पर कई सारी खूबसूरत जगह जैसे- झील, पहाड़ी, धार्मिक स्थल का दर्शन कर सकते हैं। सच में यहां पर स्थित पर्यटन एवं धार्मिक स्थल लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में हम कैलाश मानसरोवर की खूबसूरती के बारे में बात करते हुए यह भी जानने का कोशिश करेंगे कि कैलाश मानसरोवर लोग इतना अधिक दूर से विजिट करने क्यों आया करते हैं।

इस आर्टिकल में हम कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान कोई व्यक्ति कहां-कहां घूम सकता है इसके आसपास के नजदीकी पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में आगे की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं कि कैलाश मानसरोवर के आसपास घूमने के प्रमुख जगह कौन कौन सी है।

कैलाश मानसरोवर के बारे में – About kailash mansarovar

हिंदू धर्म में कैलाश का अपना एक अलग ही महत्व रहा है। कैलाश पर्वत की छोटी तकरीबन 22000 फीट ऊंचा है। कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। यह काफी उची स्थान पर स्थित होने की वजह से इस तीर्थ स्थल को काफी कम ही लोगों द्वारा विजिट किया जाता है।

मानसरोवर यात्रा मुख्यत: दो चीजों के लिए काफी अधिक विख्यात हैं। पहला यहां पर स्थित निवास स्थल कैलाश की परिक्रमा करना और दूसरा मानसरोवर झील पवित्र झील में स्नान करना। मानसरोवर झील में स्नान करने को लेकर ऐसा बताया जाता है कि इस झील में स्नान करने के बाद सारे जन्मों के पाप धुल जाते हैं, जिससे मुक्ति की प्राप्ति होती है।

यहां पर 70 साल से अधिक लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। यहां पर लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विश्व के अलग-अलग देशों से भी काफी अधिक संख्या में तीर्थ स्थल को विजिट करने आया करते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – Facts about kailash mansarovar

  • कैलाश मानसरोवर संस्कृत के शब्दों से मिलकर बना हुआ है जिनमें मानस और सरोवर का अर्थ मन और सरोवर होता है।
  • ऐसी मान्यता है कि कैलाश पर्वत पर भगवान बुद्ध और मनीपज्ञा का निवास स्थान है।
  • मानसरोवर झील के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसे सबसे पहले महाराजा मांधाता ने खोजा था।
  • कैलाश मानसरोवर पर्वत की ऊंचाई तकरीबन 22000 फीट है।
  • हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कैलाश पर्वत भगवान शिव का निवास स्थान है।
  • मानसरोवर यात्रा मुख्य रूप से दो चीजों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है पहला शिवा स्थल कैलाश की परिक्रमा और दूसरा मानसरोवर झील में पवित्र स्नान करना।

कैलाश मानसरोवर के आसपास घूमने की जगह –

कैलाश मानसरोवर हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक और तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। कैलाश मानसरोवर प्राकृतिक रूप से खूबसूरत तरीके से भरा हुआ है। आज के इस आर्टिकल में हम यहां के कुछ मुख्य दर्शनीय स्थल के बारे में जानेंगे जिसे अगर आप भी कैलाश मानसरोवर जा रहे हैं, तो इन्हें आपको भी विजिट अवश्य करना चाहिए।

मानसरोवर झील – mansarovar Lake in Hindi

मानसरोवर झील पौराणिक कथा के अनुसार प्रतिवर्ष यहां पर काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु केवल स्नान करने के लिए आया करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मानसरोवर झील में केवल स्नान करने से आपके सारे जन्मों के पाप धुल जाते हैं और आप को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती हैं।

ऐसा भी माना जाता है कि इस मानसरोवर झील में कई हिन्दू देवी-देवता भी स्नान करने आया करते थे जिसकी वजह से इस झील पर पहले से ही कई दैवी शक्तियों का केंद्र रहा है। इस मानसरोवर झील में स्नान करने के लिए यहां पर काफी अधिक संख्या में केवल भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग आया करते हैं।

कैलाश परिक्रमा –

कैलाश की परिक्रमा हिंदू जैन और बौद्ध धर्म का अनुयाई लोगों के द्वारा किया जाता है। इन तीनों धर्म के लोग यहां पर काफी दूर-दूर से इस कैलाश की परिक्रमा करने के लिए आया करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां पर सभी धर्म के दैवी शक्तियों का निवास स्थान यह कैलाश रहा है। इस कैलाश की परिक्रमा के दौरान आपको बर्फ की सफेद चादर से ढंकी श्रृंखला और दो घाटियों के बीच से होकर गुजारना पड़ता है। यह दृश्य एक प्राकृतिक प्रेमी को काफी अधिक पसंद आता है। यही वजह है कि यहां पर तीर्थ यात्रियों के साथ साथ पर्यटन भी आया करते हैं।

गौरीकुंड – Gauri Kund

गौरीकुंड मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित एक दार्शनिक और धार्मिक स्थल हैं। इस मंदिर से श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा भक्ति जुड़ी हुई है। यह जगह एक प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से भी एक हैं। यहां गौरी मंदिर और गौरीकुंड दोनों स्थान काफी प्रसिद्ध है। यहां पर लोग माथा टेकने काफी दूर-दूर से अधिक संख्या में आया करते हैं। इस गौरीकुंड की यात्रा लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। अगर आप भी मानसरोवर यात्रा के लिए निकल रहे हैं, तो आप इस गौरीकुंड या गौरी मंदिर को विजिट करना न भूलें।

राक्षस ताल झील – Lake Rakshastal in Hindi

225 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में फैले इस राक्षस ताल से जुड़ी एक कहानी का जिक्र किया जाता है जिसमें बताया जाता है कि इसी राक्षस ताल झील के पास राक्षस के राजा रावण ने शिव की आराधना की थी। यही वजह है कि इसे राक्षस ताल के साथ-साथ रावणहृद भी कहा जाता है। यह राक्षस ताल मानसरोवर यात्रा का ही एक हिस्सा है। वैसे तो यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ कभी कम नहीं होती लेकिन फिर भी इस राक्षस ताल में स्नान करने से मना किया जाता है। कहा जाता है कि इस राक्षस ताल में रावण ने स्नान किया था।

पशुपतिनाथ मंदिर – Pashupatinath Temple in Hindi

कैलाश मानसरोवर के काफी नजदीकी दूरी पर ही पशुपतिनाथ मंदिर भी बना हुआ है। पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर केवल हिंदू ही जा सकते हैं अन्य धर्म के लोगों को इस पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसके साथ ही इस मंदिर का सोने से बने होने की वजह से इसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की भी काफी अधिक हिंदू धर्म में महत्व एवं महानता है।

Pashupatinath Mandir Nepal

दामोदर कुंड – Damodar Kund in Hindi

दामोदर कुंड कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान लोगों द्वारा काफी प्रमुखता दी जाती है। दामोदर कुंड से भी लोगों की काफी अधिक आस्था जुड़ी हुई हैं। इस दामोदर कुंड को भी विजिट करने लोग काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। इस दामोदर कुंड को लोग मानसरोवर यात्रा के दौरान विजिट करना पसंद करते हैं। आप भी मानसरोवर यात्रा के लिए निकलते हैं, तो इस दामोदर कुंड को विजिट कर सकते हैं।

सप्त ऋषि गुफाएं –

सप्त ऋषि गुफाएं समुद्र तल से तकरीबन 6000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह सप्त ऋषि गुफाएं मानसरोवर यात्रा के दौरान घूमने वाले जगहों में से एक माना जाता है। इस गुफा में 7 ऋषियों का निवास माना जाता था जो कि भगवान शिव के प्रबल भक्त हुआ करते थे। मानसरोवर यात्रा के दौरान लोग इस भी धार्मिक स्थल को विजिट करना पसंद करते हैं। अगर आप भी मानसरोवर यात्रा के लिए निकल रहे हैं तब इस प्रसिद्ध स्थल को विजिट कर सकते हैं।

यम द्वारी

यम द्वार का अर्थ एक हिंदू शब्द से हुआ है जिसका मतलब मृत्यु के देवता का प्रवेश द्वार होता है। इस यम द्वार को कैलाश पर्वत की परिक्रमा का प्रारंभिक बिंदु माना जाता है। एक मान्यता के अनुसार बताया जाता है कि यहां पर स्वयं यम भगवान भगवान शिव के इस पूरी कैलाश मानसरोवर की रखरखाव करते हैं। कैलाश पर्वत की यात्रा के दौरान इस यम द्वार को पार करना पड़ता है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान कहां रुके –

अगर आप अपने यहां से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए निकलने वाले हैं और आपके मन में यह विचार हैं कि इस की यात्रा के दौरान हम कहां पर रुक सकते हैं, तो आपको बता दें कि कैलाश मानसरोवर में रुकने के लिए कई होटल और गेस्ट हाउस के साथ-साथ कमरे भी रेंट पर आपको आसानी से मिल जाएंगे जहां पर आप रह सकते हैं।

नमस्कार साथियों, मानसरोवर यात्रा के दौरान घूमने जाने के कुछ प्रमुख जगहों के बारे में लिखा जाने वाला हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी यह एक छोटी सी प्रयास जो कि मानसरोवर यात्रा के दौरान घूमने के प्रमुख जगहों के बारे में है कैसा लगा, आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS