शे पैलेस लद्दाख | Shey Palace Ladakh | Shey Monastery Leh-Ladakh In Hindi.

आज मैं आपको “शे पैलेस” के बारे में जानकारी देने वाला हूं, जो शे गांव के पहाड़ों पर बसा हुआ है। यह मठ अपने सुंदर संरचना और आस पास के खूबसूरत नजारों से भरा पड़ा है।हमारे देश में ऐसे बहुत सारे बौद्ध मठ है, जहां जाने के बाद हमलोग वहां के संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं को सीख सकते हैं। इन सभी बातों को आप देश के अलग-अलग क्षेत्रों में देख सकते हैं, जो कि भारत के सभी जगहों में फैली हुई है। तो चलिए आज हम लद्दाख के शे मठ के बारे में कुछ रोचक जानकारी प्राप्त करते हैं।

शे गांव के इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी –

शे गांव पुराने समय में लद्दाख की राजधानी रह चुका है। जब जम्मू के डोगरों ने 1842 ई० में लद्दाख पर आक्रमण किया था, तो उस समय लद्दाख की राजधानी शे गांव ही था, लेकिन वर्तमान समय में लद्दाख की राजधानी लेह बन चुका है।

शे महल कहां स्थित है ?

शे महल केंद्र शासित राज्य लद्दाख के लेह जिले से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है, जो शे गांव के पहाड़ियों पर बसा हुआ बेहद खूबसूरत महल है।

शे महल का निर्माण कब और किसने करवाया था ?

शे महल का निर्माण 1655 ई० में डेल्डन नामग्याल द्वारा करवाया गया था, जो सिंगे नामग्याल के पुत्र थे। इस महल को ल्हाचेन पालजीगॉन के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का उपयोग लद्दाख के राजाओं द्वारा गर्मियों के मौसम में रहने के लिए किया जाता था।

शे मठ का निर्माण कब और किसने करवाया था ?

शे महल के अंदर एक शेय मठ भी बनवाया गया है, जिसका निर्माण 1655 ई० में करवाया गया था और इस मठ को भी डेल्डन नामग्याल ने अपने पिता स्व० सिंगे नामग्याल की याद में डेल्थन नामग्याल के निर्देश पर बनवाया था।

शे महल लोगों को अपनी ओर क्यों आकर्षित करती है ?

शे महल के अंदर बने शे मठ और इसके आस-पास की खूबसूरती एवं इसके शानदार दृश्य देखने लायक है। इस महल के अंदर शेय मठ में शाक्यमुनि बुद्ध की 7.5 मीटर ऊंची तांबे और पीतल की बनी हुई मूर्ति है। इस मूर्ति में चांदी के जड़े हुए रत्न जड़ित पत्थर है, जो लोगों को काफी पसंद आती है, और अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

शे पैलेस (मठ) में शांति का राज –

चूंकि आपको पता ही है कि यह एक बौद्ध मठ है और बौद्ध मठ में पूजा के अलावा कभी भी शोरगुल नहीं होता है, इसीलिए सिर्फ शे पैलेस ही नहीं, बल्कि दुनिया के सभी मठों में शोरगुल न के बराबर होता है। और एक चीज कि जब बौद्ध मठ में पूजा भी होता है, तो पूजा के लिए बौद्ध धर्म के एक अनुयायी के अलावा सभी लोग एकसाथ मिलकर सिर्फ भजन का गान किया जाता है, जिससे शोरगुल ना के बराबर हो पाती है।

शे पैलेस (मठ) के आस पास के पर्यटन स्थल एवं उनके बीच की दूरी –

क्रम सं. शे पैलेस के आस पास के पर्यटन स्थलबीच की दूरी –
1. थिकसे मोनेस्ट्री4 किमी.
2. लेह पैलेस (मठ) 15 किमी.
3. स्पितुक गोम्पा (मठ) 15 किमी.
4. हॉल ऑफ फेम16 किमी.
5. शांति स्तूप 17 किमी.
6. गुरुद्वारा श्री पत्थर साहिब31 किमी.
7. मैग्नेटिक हिल36 किमी.
8. संगम व्यू पॉइंट43 किमी.
9. हेमिस नेशनल पार्क51 किमी.
शे पैलेस (मठ) के आस पास के पर्यटन स्थल एवं उनके बीच की दूरी –

लेह से शे पैलेस (मठ) के बीच की दूरी कितनी है ?

लद्दाख का सबसे प्रसिद्ध शहर लेह है, जो शे पैलेस (मठ) से करीब 13 किमी. की दूरी पर स्थित है। लेह शहर में आपकी जरूरत की सभी चीजें आसानी से मिल जाएगी।

मैं आशा करता हूं कि मेरे द्वारा “शे पैलेस” के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो आप इस जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को शेयर करें, जिससे कि वे लोग भी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS