कुरुक्षेत्र शहर की प्रमुख पर्यटन स्थल | Best Tourist Places of Kurukshetra In Hindi

कुरुक्षेत्र हरियाणा का एक प्रमुख जगह है। कुरुक्षेत्र यह वही स्थान है, जहां पर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यह वही कुरुक्षेत्र हैं, जहां पर पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध हुआ था, जिसे महाभारत का युद्ध भी कहा जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम कुरुक्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी कुरुक्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर हमारे आर्टिकल पर आए हैं, तो यकीनन अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आर्टिकल शुरू करने से पहले मैं आपको बता दू कि आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

कुरुक्षेत्र का इतिहास – History of Kurukshetra In Hindi

कुरुक्षेत्र एक प्राचीन एवं प्रसिद्ध जगह है। इसके बारे में बताया जाता है, कि इसका नाम पांडव और कौरव के पूर्वज कुरू के नाम पर रखा गया है। कुरुक्षेत्र में ही महाभारत का युद्ध यानी कि पांडव और कौरव के बीच युद्ध हुआ था। यह महाभारत का युद्ध तकरीबन 18 दिन तक चला था, जिसमें धर्म की जीत हुई थी।

कुरुक्षेत्र शहर में घूमने की खूबसूरत जगहें – Famous Tourist Places in Kurukshetra In Hindi

कुरुक्षेत्र पौराणिक समय का एक प्रसिद्ध एवं खूबसूरत जगह है। यह पर्यटन स्थल की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर कई सारे पर्यटन स्थल देखने को मिल जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम कुरुक्षेत्र के केवल वैसे पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे, जिन्हें लोगों द्वारा विजिट किया जाता है एवं जो प्रमुख हो।

भीष्म कुंड – Bhishma Kund In Hindi

भीष्म कुंड महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। इसके बारे में बताया जाता है कि यहीं पर भीष्म को अर्जुन ने वाणो की साइयां पर लेटाया था। वाणो की सालियां पर लेटे हुए जब भीष्म को प्यास लगी, तब अर्जुन ने तीर मारकर धरती की गोद से गंगा को प्रकट किया था।

राजा हर्ष का टीला – Raja Harsh Ka Tila In Hindi

हर्ष का टीला कुरुक्षेत्र का एक पौराणिक एवं देखने लायक जगह है। इसकी खुदाई से पता चलता है कि यह राजा हर्षवर्धन के शासन काल से जुड़ा हुआ है। यानी कि यह हर्ष का टीला सातवीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है।

श्रीकृष्ण संग्रहालय – Shri Krishna Museum In Hindi

श्री कृष्ण संग्रहालय पौराणिक समय के इतिहास एवं कथा में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन संग्रहालय साबित हो सकता है। इस श्री कृष्ण संग्रहालय में पौराणिक समय के नक्काशी, मूर्ति, अलग-अलग तरह के चित्र और भी बहुत कुछ देखने को मिल जाता है।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, कुरुक्षेत्र हरियाणा – Shree Laxmi Narayan Temple In Hindi

चोल राजवंश के समय में निर्मित यह श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हरियाणा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर को अठारहवीं शताब्दी के मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर से लोगों की बहुत बड़ी आस्था जुड़ी हुई है।

(इन्हें भी पढ़े : – पानीपत के प्रमुख पर्यटन स्थल

> रोहतक के प्रमुख पर्यटन स्थल)

स्थानेश्वर महादेव मन्दिर – Sthaneshwar Mahadev Temple In Hindi

स्थानेश्वर महादेव मंदिर को कुरुक्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर एवं इसके आसपास स्थित वातावरण देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं सुंदर दिखता है। कुरुक्षेत्र में लोगों द्वारा इस मंदिर को भी काफी ज्यादा संख्या में विजिट किया जाता है।

ज्योतिसर – Jyotisar In Hindi

ज्योतिसर कुरुक्षेत्र शहर से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह के बारे में बताया जाता है, कि यह वही स्थान है जहां पर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यहां पर स्थित एक बरगद के पेड़ को दिए जाने वाले गीता के उपदेश का गवाह माना जाता है।

चिल्ला चिल्ला वाइल्ड लाइफ सेंचुरी – Chhil chhila Wildlife Sanctuary In Hindi

चिल्ला चिल्ला वाइल्ड लाइफ सेंचुरी तकरीबन 29 हेक्टेयर के बड़े क्षेत्र में फैला एक बेहतरीन सेंचुरी है। इसे सोंथी रिजर्व फॉरेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस अभयारण्य में तकरीबन 57 अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी पाई जाती है। यह अभ्यारण अक्सर प्रकृति प्रेमियों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है।

कुरुक्षेत्र घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Kurukshetra In Hindi

कुरुक्षेत्र की यात्रा पर जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें, तो यहां पर आप अगस्त से लेकर मार्च महीने के बीच जाए। क्योंकि यही समय यहां पर जाने का अच्छा समय माना जाता है। इस समय कुरुक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहता है। वैसे आपको बता दें आप कुरुक्षेत्र अपने सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं।

कुरुक्षेत्र कैसे पहुँचे ? – How To Reach Kurukshetra In Hindi

कुरुक्षेत्र कैसे पहुंचे के बारे में बात करें, तो आपको बता दें कि आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर किसी भी माध्यम यानी कि हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से नीचे बताया गया है –

फ्लाइट से कुरुक्षेत्र कैसे पहुँचे ? – How To Reach Kurukshetra By Flight In Hindi

कुरुक्षेत्र अगर आप अपने यहां से हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र के नजदीक की प्रमुख हवाई अड्डा चंडीगढ़ और दिल्ली में स्थित है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट लेकर यहां पहुंचने के उपरांत यहां के स्थानीय साधना की मदद से कुरुक्षेत्र का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

ट्रेन से कुरुक्षेत्र कैसे पहुँचे ? – How To Reach Kurukshetra By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से अगर आप कुरुक्षेत्र पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें इस कुरुक्षेत्र शहर में ही खुद का रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाता है। आप अपने यहां से इन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन के माध्यम से कुरुक्षेत्र का ट्रिप आसानी से पूरा कर सकते हैं। अगर आपके यहां से कुरुक्षेत्र के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा नहीं है, तो आप दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों के लिए ट्रेन लेकर यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र कैसे पहुँचे ? – How To Reach Kurukshetra By Road In Hindi

कुरुक्षेत्र सड़क मार्ग के माध्यम से पहुंचने के बारे में बात करें, तो आप यहां पर अपनी खुद की कार, बाइक या बस की सहायता से आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि कुरुक्षेत्र शहर सड़कों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पर दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ और पानीपत जैसे नजदीकी मुख्य शहरों से सड़क मार्ग के मध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

कुरुक्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल यानि कि कुरुक्षेत्र में घूमने की खूबसूरत जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी कुरुक्षेत्र में घूमने के आकर्षक जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS