पांडिचेरी कैसे जाएं | How To Reach Pondicherry In Hindi.

पांडिचेरी भी देश के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। देश के केंद्र शासित प्रदेश होने की वजह से कुछ लोगों को ऐसा भी लगता है कि पांडिचेरी जाना मुस्किल है, लेकिन अगर आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ लेते हैं, तो आपको पांडिचेरी पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि पांडिचेरी कैसे जाएं?

पांडिचेरी कैसे पहुंचे | How To Reach Pondicherry.

भारत के केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी का ट्रिप कंप्लीट करना भी बहुत सारे लोगों का सपना होता है, इसलिए मैंने इस पोस्ट में सिर्फ पांडिचेरी जाने के बारे में ही पूरे विस्तार से बताया है। फ्लाइट, बस, ट्रेन, कार, बाइक और टैक्सी इन सभी साधनों के माध्यम से पांडिचेरी पहुंचना काफी आसान है। अगर आप भी पांडिचेरी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस पोस्ट को पूरा पढ़कर आप आसानी से पांडिचेरी पहुंच सकते हैं और इस ट्रिप को कंप्लीट कर सकते हैं। आइए जानें कि पांडिचेरी कैसे जाएं?

फ्लाइट से पांडिचेरी कैसे जाएं | How To Reach Pondicherry By Flight In Hindi.

पांडिचेरी का नजदीकी एयरपोर्ट पांडिचेरी में ही है, लेकिन यहां पर सिर्फ हैदराबाद और बैंगलोर से ही फ्लाइट मिलती है। अगर आप सिर्फ फ्लाइट से ही पांडिचेरी जाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपने शहर से फ्लाइट द्वारा बैंगलोर या हैदराबाद जा सकते हैं और वहां से दूसरी फ्लाइट पकड़ कर पांडिचेरी जा सकते हैं। लेकिन अगर आप फ्लाइट के साथ-साथ कुछ दूरी बस, टैक्सी या फिर ट्रेन द्वारा करना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले फ्लाइट द्वारा चेन्नई जा सकते हैं, जहां देश के काफी सारे शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट अपनी उड़ानें भरती हैं। चेन्नई से ट्रेन, बस और टैक्सी तीनों साधनों के द्वारा पांडिचेरी पहुंचा जा सकता है।

ट्रेन से पांडिचेरी कैसे जाएं | How To Reach Pondicherry By Train In Hindi.

पांडिचेरी में भी रेलवे स्टेशन मौजूद है, लेकिन देश के काफी कम शहरों से ही पांडिचेरी के लिए ट्रेन चलती है, इसलिए अगर आपके शहर से पांडिचेरी के लिए कोई ट्रेन ना मिले, तो आप पांडिचेरी के नजदीकी रेलवे स्टेशन विल्लुपुरम के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं, जो पांडिचेरी रेलवे स्टेशन से करीब 37 किमी. की दूरी पर स्थित है। विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन से ट्रेन के साथ-साथ बस और टैक्सी के माध्यम से भी पांडिचेरी जा सकते हैं। दिल्ली जैसे बड़े शहरों से डायरेक्ट पांडिचेरी के लिए भी आपको ट्रेन मिल जाएगी।

बस से पांडिचेरी कैसे जाएं | How To Reach Pondicherry By Bus In Hindi.

पांडिचेरी के विभिन्न शहरों के साथ-साथ कर्नाटक, केरल और बैंगलोर से भी पांडिचेरी के लिए आपको डायरेक्ट बस मिल जाएगी। अगर आप बस से पांडिचेरी की यात्रा करना चाहते हैं और इन सभी राज्यों से बिलॉन्ग करते हैं, तो बस से भी आप पांडिचेरी के सफर को कंप्लीट कर सकते हैं। आप कोशिश करें 1000 किमी. से कम ही दूरी को बस द्वारा कंप्लीट करने की, ताकि आपको इस सफर में ज्यादा थकान महसूस ना हो सके।

बाइक और कार से पांडिचेरी कैसे जाएं | How To Reach Pondicherry By Bike And Car In Hindi.

बाइक और कार से भी पांडिचेरी ट्रिप को कंप्लीट करना काफी आसान है, क्योंकि पांडिचेरी जाने के लिए आपको सभी शहरों से बहुत अच्छी रोड मिलेगी। साथ ही आपको खाने-पीने और रहने के साथ-साथ पेट्रोल पंप की कमी भी महसूस नहीं होगी। आप अपनी बाइक और कार से देश के किसी भी शहर से पांडिचेरी ट्रिप पर आसानी से जा सकते हैं और कंप्लीट भी कर सकते हैं।

आप कोशिश करें कि पांडिचेरी ट्रिप पर जाने से पहले अपनी बाइक या कार की सर्विसिंग वगैरह करा लें, खासकर जब आपके शहर से पांडिचेरी की दूरी अधिक हो। आप इस बात का भी खास ध्यान रखें कि अगर आप पांडिचेरी ट्रिप पर जा रहे हैं, तो खाने-पीने के कुछ स्नैक्स वगैरह भी जरूर रखें, ताकि आपको इस सफर में लंबी दूरी तय करते समय कोई ढाबा या रेस्टोरेंट्स वगैरह ना मिलने पर भी आपको कोई दिक्कत ना हो सके।

अगर यह पोस्ट आपको अच्छी जानकारी देने में समर्थ रही हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ साझा जरूर करें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS