रांची कैसे पहुंचें | How To Reach Ranchi In Hindi

हेलो दोस्तों आज का यह आर्टिकल रांची कैसे पहुंचे इसके ऊपर ही लिखा गया है। अगर आप भी उनमें से एक व्यक्ति हैं जिनको रांची जाना है पर मालूम ही नहीं कि वो रांची पहुंचे तो पहुंचे कैसे, तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़े। यकीनन आपको आपके प्रश्नों का जवाब इस आर्टिकल में मिल जाएंगे, क्योंकि यह आर्टिकल पूरी तरह से इसी बारे में है कि कोई भी व्यक्ति रांची कैसे पहुंचे। तो चलिए जानकारी के लिए आगे की ओर बढ़ते हैं –

रांची कैसे जाएं ? – How To Visit Ranchi In Hindi.

रांची शहर झारखंड के राजधानी होने के साथ-साथ यहां पर तकरीबन जाने के लिए सभी माध्यम जैसे वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग का चुनाव कर कोई भी व्यक्ति जा सकता है। क्योंकि रांची शहर में ही एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन देखा जा सकता है। सड़क मार्ग से भी रांची शहर काफी अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है जिसकी मदद से किसी को भी रांची पहुंचने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम अलग-अलग माध्यमों से रांची कैसे जा सकते हैं इसके बारे में पूरे विस्तार से नीचे जानकारी दिए हैं –

फ्लाइट से रांची कैसे पहुंचे ? – How To Reach Ranchi by Flight in Hindi.

कहीं पर भी अगर आप कम समय में पहुंचना चाहते हैं तो आपका फ्लाइट का ही चुनाव करना चाहिए। क्योंकि यही एक ऐसा साधन है जिसकी मदद से आप कहीं भी कम समय में जा सकते हैं। लेकिन एक ओर इसमें कम समय तो लगता है तो वहीं दूसरी ओर खर्च अधिक आ जाता है।

फ्लाइट की सहायता से रांची पहुंचने के बारे में बात करें तो रांची के नजदीकी एयरपोर्ट रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट है। आप अपने यहां से चेक कर ले कि फ्लाइट की सुविधा रांची के इस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए है या नहीं अगर है तो फ्लाइट पकड़कर सीधे रांची एयरपोर्ट पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – बस, टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा आदि की सहायता से आप रांची के किसी भी क्षेत्र में काफी सरलता पूर्वक जा सकते हैं।

ट्रेन से रांची कैसे पहुंचे ? – How To Reach Ranchi by Train in Hindi.

रांची शहर में स्थित रांची जंक्शन भारत के कुछ बड़े छोटे शहरों से रेलवे मार्ग द्वारा काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अगर हम इस रांची जंक्शन से रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की दूरी की बात करें, तो तकरीबन 6 किलोमीटर है। आपको जहां से भी रांची जंक्शन पहुंचना हैं वहां से कृपया एक बार ट्रेन की जांच कर ले वैसे तो रांची जंक्शन काफी बड़ा है यह भारत के काफी हिस्से से रेलवे मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। अगर आप एक बड़े शहर से यहां पर आना चाहते हैं, तो यकीनन आपको ट्रेन मिल ही जाएंगी। इस तरह आप अपने यहां से रांची जंक्शन पहुंचने के उपरांत यहां पर मिलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद लेकर आप रांची में जहां जाना चाहते हैं वहां पर जा सकते हैं।

अगर आप कम पैसे में सफर को एंजॉय करते हुए रांची पहुंचना चाहते हैं, तो आप बेझिझक रेलवे मार्ग का चुनाव कर सकते हैं, क्योंकि रेलवे मार्ग ही एक ऐसा मार्ग है जिसकी मदद से हम कम खर्च में कहीं भी आ जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से रांची कैसे पहुंचे ? – How To Reach Ranchi by Road in Hindi.

सड़क मार्ग से रांची जाने के बारे में बात करें तो रांची शहर में स्थित रांची का सबसे बड़ा बस स्टैंड खादगढ़ा बस स्टैंड है। रांची के इस बस स्टैंड के लिए इसके नजदीकी कुछ मुख्य राज्यों के शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी आपको मिल जाती है। जैसे कि बिहार के कुछ शहरों से, उड़ीसा राज्य के कुछ शहरों से, पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों से , उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के के साथ-साथ यहां के लिए दिल्ली से भी आपको बस की सेवा मिल जाएंगी।

इन सबके अलावा अगर आप यहां पर सड़क मार्ग के माध्यम से खुद के गाड़ी से पहुंचना चाहते हैं, तो भी आप रांची आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि रांची काफी अच्छी तरह से अच्छी सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। आप कहीं से भी रोड मैप को फॉलो करते हुए सड़क मार्ग से रांची काफी सरलता पूर्वक पहुंच सकते हैं।

रांची में चलने वाले स्थानीय परिवहन –

रांची के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड पहुंचने के उपरांत आपको रांची के किसी स्पेसिफिक क्षेत्र में जाना हो तो आप रांची में चलने वाले स्थानीय परिवहन जैसे – लोकल बस, टैक्सी, ऑटो, ई रिक्शा आदि के सहायता से जा सकते हैं। इस तरह आप रांची के किसी भी क्षेत्र में यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से पहुंच सकते हैं।

रांची कैसे पहुंचे इसके बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल से जुड़ा हुआ अगर आपका कोई राय हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS