भोपाल के प्रमुख पर्यटक स्थल | Famous Tourist Places of Bhopal In Hindi.

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम भोपाल के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि भोपाल में घूमने की आकर्षक जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी भोपाल को विजिट करने वाले हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए इन आकर्षक स्थलों को विजिट करना न भूले।

वैसे आपको बता दें कि भोपाल भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है। भोपाल में स्थित कई ऐसे आकर्षण देखे जा सकते हैं जिसे विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्र से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। भोपाल में स्थित कुछ प्रमुख आकर्षण की बात करें तो भारत भवन, बिरला मंदिर, वाटर पार्क, वन विहार, शहीद भवन, डीबी मॉल, शौर्य स्मारक इसी तरह और भी कई प्रमुख आकर्षण है। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और भोपाल के आकर्षण स्थलों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

विषय - सूची

भोपाल के बारे में – About Bhopal in Hindi

भोपाल भारत देश के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी के रूप में जाना जाता है। भोपाल शहर में स्थित बड़ा तालाब और छोटा तालाब काफी प्रसिद्ध हैं। भोपाल को झीलों के नगरी के रूप में भी जाना जाता है। भोपाल के नाम को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसे पहले भूपाल के नाम से जाना जाता था।

भोपाल शहर की स्थापना राजा परमार भोज ने की थी। भोपाल में पौराणिक समय के दौरान मुगलों का भी शासन था जिसकी वजह से इसे नवाबों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। भोपाल को जब आप वर्तमान समय में विजिट करेंगे तो आप यहां पर मुगल समय की संस्कृति को आज भी आप देख सकते हैं।

भोपाल में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह – Bhopal me Ghumne ki jagah

भोपाल में स्थित प्रमुख आकर्षण के बारे में जानकारी देने से पहले मैं आपको बता दूं कि भोपाल में वैसे तो कई सारे आकर्षण देखे जा सकते हैं, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम भोपाल में स्थित वैसे पर्यटन यानी कि आकर्षण के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

शौकत महल –Shaukat , Bhopal In Hindi

तकरीबन 200 साल पहले बना शौकत महल को गोहर बेगम की बेटी सिकंदर बेगम के शासन के दौरान बनवाया गया था। शौकत महल के परिसर में स्थित हरे-भरे बाग बगीचे इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। भोपाल में स्थित यह शौकत महल indo-islamic और यूरोपियन वास्तु कला शैली में निर्मित एक अनूठा मिश्रण है। इस महल का कुछ भाग वर्तमान समय में गिरा दिया गया है फिर भी शौकत महल देखने में काफी ज्यादा आकर्षक दिखता है।

गोहर महल – Gauhar Mahal, BhopalIn Hindi

गोहर महल भोपाल के प्रमुख आकर्षण में से एक माना जाता है। इस गौहर महल के नामाकरण को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसका नाम भोपाल की पहली महिला शासक कुदिसिया बेगम के नाम पर रखा गया है जिनका निक नेम गोहर बेगम भी हुआ करता था।

भोपाल में स्थिति गौहर महल के यहां पर जनवरी-फरवरी के दौरान मनाए जाने वाले महोत्सव के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर मनाए जाने वाले महोत्सव के दौरान भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में कारीगर, कलाकार अपनी काला और प्रतिभा दिखाने के लिए काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

शौर्य स्मारक – Shouray Smark, Bhopal In Hindi

शौर्य स्मारक भोपाल शहर के श्यामला हिल्स में स्थित भोपाल का प्रमुख आकर्षण में से एक है। भोपाल में स्थित यह शौर्य स्मारक तकरीबन 12 एकड़ बड़े क्षेत्र में फैला हुआ एक खूबसूरत स्थल हैं।इस शौर्य स्मारक का उद्घाटन 14 अगस्त 2014 में किया गया था। इस शौर्य स्मारक का निर्माण अमर शहीदों के स्वर गाथा से लोगों को रूबरू करवाने के लिए किया गया था।

इस शौर्य स्मारक में ग्रेनाइट के पत्थर से बना हुआ एक ऊंचा सा स्तम भी देखा जा सकता है जिसके नीचे नीव के पास जलती हुई अनंत ज्योति भी देखी जा सकती हैं जो सैनिकों के बलिदान की याद के रूप में जलाई जाती है। हरे भरे वातावरण में स्थित यह शौर्य स्मारक एक प्राकृतिक प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। इसलिए अगर आप भी भोपाल ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको इस शौर्य स्मारक को अवश्य विजिट करना चाहिए।

भारत भवन – Bharat Bhavan, Bhopal In Hindi

भारत भवन जो कि भोपाल शहर में स्थित हैं का उद्घाटन 13 फरवरी 1982 ईस्वी के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था। उसी समय से यहां पर फरवरी माह के दौरान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस समारोह में कविता, फिल्म, कहानी, नाटक, नृत्य जैसी कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखी जा सकती है।

इस भारत भवन का निर्माण बड़ी झील जीसे अपर लेख के नाम से जाना जाता है के ऊपर हुआ है। इस भारत भवन का गुटबंद दूर से ही देखने पर चमकती हुई प्रतीत होती है। यहां की आर्ट गैलरी में कई सारे कलाकृतियों को भी देखा जा सकता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। यह भारत भवन एवं यहां के आसपास के वातावरण एक प्रकृति प्रेमियों को सुखद एहसास प्राप्त कराता है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान – Van Vihar National Park, Bhopal In Hindi

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल शहर के बड़ा तालाब के पास में ही स्थित है। वन विहार तकरीबन 4.45 वर्ग किलोमीटर के बड़ क्षेत्र में फैला हुआ भोपाल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण के रूप में बहुत बड़ा केंद्र हैं।

इस वन विहार नेशनल पार्क को विकसित करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग अलग प्रजाति वाले शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों को देख सकते हैं। यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में घूमने के लिए आया करते हैं। यह जगह एक प्राकृतिक प्रेमियों को काफी अधिक संख्या में अपनी और आकर्षित करता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय – Indira Gandhi Manav Sangrahalaya, Bhopal In Hindi

तकरीबन 200 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ यह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय श्यामला पहाड़ी पर स्थित भोपाल का प्रमुख आकर्षण में से एक हैं। 1993 ईस्वी के दौरान इस संग्रहालय का नाम बदलकर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय रखा गया था।

भोपाल में स्थित इस इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर भारत में निवास करने वाले आदिवासियों की संस्कृति उनके आवास और विविधता को काफी करीब से देख पाएंगे। यहां पर आदिवासी से जुड़ी कई उपकरण उनके द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुएं, उनके देवी देवता और प्रतिमा को देखा जा सकता है।

जनजातीय संग्रहालय – Tribal Museum, Bhopal In Hindi

जनजाति संग्रहालय जो कि भोपाल में स्थित है को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा 2013 में उद्घाटन किया गया था। जनजाति संग्रहालय आदिवासियों की खूबसूरत कलाकृति और उनके कहानियों को दर्शाने के लिए बनाया गया है।

आप यहां पर जाने के उपरांत आदिवासियों के कल्चर, इतिहास, उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले वस्तुएं, उनके रीति रिवाज, वेश भूषा, परंपरा और आभूषणों को काफी करीब से देख सकते हैं। यह जनजाति संग्रहालय पूर्ण रूप से आदिवासियों कि रहन-सहन, वेशभूषा और उनसे जुड़ी हुई संपूर्ण संस्कृति से संबंधित लोगों को अवगत कराने के लिए बनवाया गया है।

इन्हें भी पढ़े : –
खजुराहो कैसे पहुंचे

अमरकंटक कैसे पहुंचे


जबलपुर कैसे पहुंचे

पंचमढ़ी कैसे जाएं

औंधा नागनाथ ज्योतिर्लिंग

बड़ा तालाब – Lake (Bhojtal), Bhopal In Hindi

झीलों की नगरी के रूप में जाना जाने वाले भोपाल शहर में स्थित बड़ा तालाब भोपाल में काफी प्रसिद्ध है। यहां पर पर्यटक काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। इस झील को अपर लेक के नाम से भी जाना जाता है। बड़ा झील यानी कि अपर लेक नाम राजा भोज ताल के नाम पर रखा गया है जिसकी वजह से इस बड़ा तालाब को भोजताल के नाम से भी जाना जाता है।

भोपाल में स्थित यह अपर लेक भोपाल का ही नहीं बल्कि भारत का सबसे पुरानी जिलों में से एक माना जाता है। अपर लेक को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर अलग-अलग कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं। अपर लेक को भोपाल को विजिट करने वाले पर्यटकों द्वारा काफी अधिक संख्या में देखा जाता है इसलिए अगर आप भी भोपाल ट्रिप पर जा रहे हैं, तो इस अपर लेक यानी कि बड़ा तालाब को आपको अवश्य विजिट करना चाहिए।

लोअर झील – Lower Lake, Bhopal In Hindi

लोअर झील भोपाल शहर में स्थित इस झील का निर्माण 1794 ईस्वी के दौरान किया गया था। इस लोअर झील को वहां का स्थानीय लोगों द्वारा छोटा तालाब के रूप में भी जाना जाता है। भोपाल में स्थित यह लोअर झील और अपर लेक काफी प्रसिद्ध हैं।

लोअर झील अपनी सुंदरता और यहां पर स्थित देखने वाले खूबसूरत दृश्य के कारण पर्यटकों को भोपाल की सैर के दौरान अपनी ओर आकर्षित काफी अधिक संख्या में करने का काम करता है। अगर आप भोपाल ट्रिप के दौरान कोई शांत वातावरण और सुकून देने वाले स्थल को तलाश कर रहे हैं, तो लोअर झील आपके लिए अनुकूल रहेगा।

सेर सपाटा – Sair Sapata, Bhopal In Hindi

सैर सपाटा भोपाल शहर के प्रमुख आकर्षण स्थल है। सैर सपाटा कलियासोत नदी के तट के पास बना हुआ भोपाल का प्रसिद्ध गार्डन के रूप में जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरंताप आप अनेकों प्रकार की गतिविधियां कर सकते हैं।

यहां पर जाने के उपरांत वोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप डैशिंग कार, टॉय ट्रेन, झूले एवं फिसल पट्टी वगैरा का आनंद ले सकते हैं। इन सबके अलावा भी आप यहां पर कई अलग अलग गतिविधि करने के साथ-साथ फोटोग्राफी एवं सुखद वातावरण में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यह जगह अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए एक आकर्षक जगह है। भोपाल ट्रिप के दौरान आपको भी इस सैर सपाटा को अवश्य विजिट करना चाहिए।

क्रिसेंट वाटर पार्क – Crescent Water Park, Bhopal In Hindi

क्रिसेंट वाटर पार्क भोपाल में स्थित भोपाल शहर का सबसे प्रमुख वाटर पार्क के रूप में जाना जाता है। इस वाटर पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग-अलग तरह के एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यह वाटर पार्क लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं।पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में भोपाल ट्रिप के दौरान इस क्रिसेंट वाटर पार्क को विजिट किया करते हैं। इसलिए अगर आप भी भोपाल ट्रिप कर जा रहा है, तो इस क्रिसेंट वाटर पार्क को विजिट कर सकते हैं।

मोती मस्जिद – Moti Masjid, Bhopal In Hindi

मोती मस्जिद भोपाल के खूबसूरत वास्तुकाला वाला संगमरमर और लाल पत्थरों से बना हुआ एक खूबसूरत इमारत है। इस मोती मस्जिद को पर्ल मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। मोती मस्जिद वैसे तो मुस्लिम धर्म से जुड़ी धार्मिक स्थल है, लेकिन यहां पर हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक भी घूमने के लिए आया करते हैं।

भोपाल में स्थित इस मोती मस्जिद का निर्माण 1807 ईस्वी के दौरान करवाया गया था। इस मोती मस्जिद में मुस्लिम धर्म के लोग प्रार्थना करने के लिए काफी दूर-दर से आया करते हैं। यह मोती मस्जिद अपनी ओर पर्यटकों को भी काफी अधिक संख्या में आकर्षित करती हैं।

ताज-उल-मस्जिद – Tajul Masjid, Bhopal In Hindi

ताज उल मस्जिद भोपाल शहर में स्थित इस मस्जिद के बारे में बताया जाता है कि यह एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। ताल उल मस्जिद मुस्लिम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर पूरे विश्व से मुस्लिम धर्म के लोग प्रार्थना करने के लिए आया करते हैं।

इस ताज-उल-मस्जिद में एक समय में तकरीबन 175000 लोगों के बैठने की क्षमता है। भोपाल में स्थित इस ताज-उल-मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर के शासनकाल के दौरान शुरू हुआ था। यह ताज उल मस्जिद पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यटक भोपाल ट्रिप के दौरान इस ताज-उल-मस्जिद को भी विजिट करना पसंद करते हैं।

बिरला मंदिर – Birla Temple, Bhopal In Hindi

बिरला मंदिर जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है भोपाल शहर की एक प्रमुख धार्मिक स्थल के साथ-साथ भोपाल के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। इस बिरला मंदिर के निर्माण के बारे में बताया जाता है कि इसका निर्माण बिरला परिवार द्वारा करवाया गया है।

भोपाल में स्थित इस बिरला मंदिर में मुख्य रूप से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। बिरला मंदिर परिसर में बने संग्रहालय को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर पौराणिक समय के कई सारी वस्तुएं, मूर्ति, सिक्का, चित्रकारी और भी बहुत कुछ देख सकते हैं जो कि यह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। आपको बता दें कि भोपाल शहर में स्थित इस लक्ष्मी नारायण मंदिर को विजिट करने के लिए केवल श्रद्धालु ही नहीं बल्कि पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

भोजपुर मंदिर – Bhojpur Mandir, Bhopal In Hindi

भोजपुर मंदिर भोपाल शहर से कुछ दूरी पर स्थित यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित हिंदू धर्म के एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इस मंदिर को भोजेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस भोजपुर मंदिर को 19 वी शताब्दी के दौरान निर्मित करवाया गया था।

भोजपुर मंदिर में स्थित शिवलिंग के बारे में बताया जाता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है। इस भोजपुर मंदिर में श्रद्धालुओं के काफी अधिक संख्या में भीड़ शिवरात्रि के दौरान देखा जा सकता है। इस समय यहां पर तीन दिवसीय मेला का भी आयोजन किया जाता है। इस मेला में सम्मिलित होने के लिए लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। भोपाल शहर के इस भोजपुर मंदिर को विजिट करने केवल श्रद्धालु ही नहीं बल्कि पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में विजिट करना पसंद करते हैं।

भीमबेटका – Bheembethaka, Bhopal In Hindi

भीमबेटका की गुफा भोपाल शहर से तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पर्यटकों द्वारा विजिट किया जाने वाला एक प्रमुख आकर्षण हैं। इस भीमबेटका की गुफा के बारे में बताया जाता है कि यह महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। इस भीमबेटका में कई अलग-अलग गुफा देखी जा सकती है।

यहां पर जाने के उपरांत कई अलग-अलग शीलाचित्र देखे जा सकते हैं जो तकरीबन 30000 साल पुरानी मानी जाती है। भीमबेटका जोकि भोपाल शहर में स्थित है को वर्तमान समय में वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में भी घोषित कर दिया गया है। यह जगह पर्यटकों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाने वाले जगहों में से एक है।

भोपाल कैसे पहुंचे ? – How To Reach Bhopal In Hindi

भोपाल को विजिट करने के बारे में बात करें तो कोई भी व्यक्ति भोपाल अपने यहां से काफी आसानी से पहुंच सकता है। कोई व्यक्ति भोपाल अपने यहां से कैसे आसानी से पहुंच सकता है इसके बारे में विस्तार से हमारा एक आर्टिकल लिखा गया है जिसे आप पढ़ने के उपरांत आपको पूरा विवरण के साथ यह जानकारी हो जाएगी कि कोई व्यक्ति भोपाल कैसे जा सकता है। उस आर्टिकल का लिंक नीचे दिया गया है – भोपाल कैसे जाएं ?

भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि भोपाल में घूमने की आकर्षक जगहों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूले। एक बात और हमारे इस आर्टिकल में अगर आपको लग रहा है कि भोपाल में घूमने की कोई और पर्यटन स्थल को भी ऐड करना चाहिए था तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में उस पर्यटन स्थल का सुझाव दे सकते हैं।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS