सरिस्का फन सिटी अलवर | Sariska Fun City Alwar In Hindi.

सरिस्का फन सिटी अलवर में स्थित वाटर पार्क के साथ-साथ एम्यूज़मेंट पार्क भी है, जहां पर आप स्विमिंग वगैरह के साथ-साथ कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज के मजे भी ले सकते हैं। यहां पर आपको वेव पूल, स्विमिंग पूल, रेन डांस और कई तरह के स्लाइड्स वगैरह के साथ-साथ एम्यूज़मेंट पार्क में बहुत सारी एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। आइए अब सरिस्का फन सिटी अलवर में उपलब्ध कराए जाने वाले सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

सरिस्का फन सिटी अलवर में कौन कौन-सी चीजें उपलब्ध कराई जाती है ?

सरिस्का फन सिटी अलवर में वॉटर एक्टिविटीज, एडवेंचर स्पोर्ट्स और रेस्टोरेंट के साथ-साथ इन सभी चीजों को एंजॉय करने के लिए कॉस्टयूम, समान वगैरह रखने के लिए लॉकर एवं गाड़ी पार्क करने के लिए पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आइए अब इन सभी चीजों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त करते हैं।

सरिस्का फन सिटी अलवर में कौन कौन-सी वाटर एक्टिविटीज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ?

सरिस्का फन सिटी में वेव पूल, वाटर हाउस पूल, किड्स पूल, बूमेरंग स्लाइड, राॅफ्ट स्लाइड, स्पाइरल स्लाइड के साथ-साथ रेन डांस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

सरिस्का फन सिटी अलवर में कौन कौन-सी एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ?

सरिस्का फन सिटी अलवर में उपलब्ध कराए जाने वाले सभी एडवेंचर स्पोर्ट्स के नाम नीचे दिए गए हैं-

Zip line, sky cycling, high rope course, shooting, climbing wall, free wall, rappelling wall, atv bike, paragliding, body zobring & roller zobring.

सरिस्का फन सिटी अलवर के खुलने और बंद होने का समय – Sariska Fun City Opening And Closing Time In Hindi.

सरिस्का फन सिटी के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे और बंद होने का समय 6:30 बजे का है, लेकिन इस फन सिटी के टिकट काउन्टर के खुलने और बंद होने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही होता है। आपको बता दें कि यह वाटर पार्क सप्ताह के सातों दिनों तक एक समान समयानुसार खुलता और बंद होता है।

सरिस्का फन सिटी अलवर का एंट्री टिकट – Sariska Fun City Alwar Ticket Price In Hindi.

सरिस्का फन सिटी के एंट्री टिकट के बारे में मैंने नीचे टेबल में विस्तारपूर्वक है, ताकि एंट्री टिकट को लेकर आपको कोई कंफ्यूज ना हो सके। आइए अब जानते हैं सरिस्का फन सिटी के एंट्री टिकट के बारे में-

क्रम सं.दिनबच्चा (2 फीट 9 इंच-4 फीट 6 इंच)एडल्ट (4 फीट 6 इंच से अधिक)कपल्स (male+female)
1.वीक डेज (सोमवार-शुक्रवार)400/-700/-1300/-
2.वीकेंड (शनिवार-रविवार)500/-800/-1400/-
सरिस्का फन सिटी अलवर के एंट्री टिकट का सारणी-

नोट:- सरिस्का फन सिटी में 2 फीट 9 इंच तक के बच्चे का एंट्री फीस नहीं लिया जाता है। यानी 2 फीट 9 इंच तक के बच्चे फन सिटी में नि:शुल्क जा सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं।

सरिस्का फन सिटी अलवर में उपलब्ध कराए जाने वाले लॉकर एवं कॉस्टयूम का प्राइस – Sariska Fun City Alwar Locker And Costume In Hindi.

सरिस्का फन सिटी में लॉकर एवं कॉस्टयूम के प्राइस के बारे में मैंने नीचे टेबल में विस्तार से बताया है। लॉकर एवं कॉस्टयूम के साथ-साथ कुछ अन्य चीजें भी उपलब्ध कराई जाती है और उसके प्राइस के बारे में भी मैंने नीचे टेबल में बताया है।

क्रम सं.ItemsDepositRentRefund
1.Boys shorts250/-50/-200/-
2.T-shirt250/-50/-200/-
3.Girls 5 to 8 years250/-50/-200/-
4.T-shirt & lower for ladies500/-100/-400/-
5.Barmuda250/-50/-200/-
6.Towel250/-50/-200/-
7.Locker300/-100/-200/-
सरिस्का फन सिटी में उपलब्ध कराए जाने वाले लॉकर, कॉस्टयूम एवं अन्य चीजों के प्राइस की सारणी-

सरिस्का फन सिटी अलवर का पार्किंग फीस – Sariska Fun City Parking Fee In Hindi.

सरिस्का फन सिटी में पार्किंग की काफी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन यहां पर पार्किंग बिल्कुल निःशुल्क है। यानी कि यहां पर गाड़ी पार्किंग के लिए कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है।

‘sariska fun city’ के बारे में दी गई इस जानकारी से संबंधित आप अपना अपना विचार कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS