उज्जैन के प्रमुख पर्यटक स्थल | Ujjain Tourist Places in Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम उज्जैन में स्थित उज्जैन के कुछ प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे। अगर आप भी उज्जैन को विजिट करने वाले हैं जो कि मध्य प्रदेश राज्य का एक पौराणिक एवं मंदिरों के नगरी वाला शहर हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल में अंता बने रहिए और इस आर्टिकल में बताए गए उज्जैन में घूमने के कुछ प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल को पढ़ने के उपरांत विजिट करना ना भूले। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और उज्जैन के खूबसूरत स्थलों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

उज्जैन के बारे में – About Ujjain In Hindi

उज्जैन हमारे भारत देश के मध्य प्रदेश से राज्य के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख शहर है। यह उज्जैन शहर शिप्रा नदी के तट पर बसा हुआ है। इस उज्जैन शहर को एक प्राचीन शहर के रूप में भी माना जाता है। बताया जाता है कि इतिहास काल के दौरान यहां पर सम्राट विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी भी हुआ करते थे। उज्जैन को कालिदास की नगरी के रूप में भी जाना जाता है। उज्जैन को मंदिरों के नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई सारे तीर्थ स्थल हैं यहां के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में यहां पर आयोजित होने वाले कुंभ मेला को माना जाता है।

आपको बता दें पूरे भारतवर्ष में कुंभ मेला का आयोजन क्रमशः 4 स्थानों पर होता है प्रयाग, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक। कुंभ मेला हर 12 साल पर लगता है। इस कुंभ मेला में शामिल होने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। चलिए अब हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और उज्जैन के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल के बारे में जान लेते हैं –

उज्जैन में घूमने की जगह – Ujjain Mai Ghumne Ki Jagah

उज्जैन भारत के एक प्राचीन शहर के साथ साथ भारत के एक तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। उज्जैन में वैसे तो बहुत सारे तीर्थ स्थल देखी जा सकती हैं लेकिन यहां पर कुछ पर्यटन स्थल भी हैं जिन्हें विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से आया करते हैं। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की आगे बढ़ते हैं और उज्जैन में स्थित प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानने का प्रयास करते हैं इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए –

महाकालेश्वर मंदिर – Mahakaleshwar Temple, Ujjain In Hindi

महाकालेश्वर मंदिर को उज्जैन के एक पवित्र हिंदू धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह महाकालेश्वर मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू धार्मिक स्थल है। यहां पर आयोजित होने वाले महाशवरात्रि के दौरान मेले में काफी अधिक संख्या में लोग शामिल होने आया करते हैं। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर शिप्रा नदी के किनारे स्थित एक खूबसूरत एवं धार्मिक स्थल है।

राम मंदिर घाट – Ram Mandir Ghat, Ujjain In Hindi

वैसे तो मध्य प्रदेश के उज्जैन में कई सारी स्नान करने के लिए घाट स्थित हैं, लेकिन उनमें से सबसे प्रमुख एवं प्रसिद्ध रामघाट को माना जाता है। यह प्राचीन राम घाट जहां पर आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालु काफी अधिक संख्या में स्नान करना पसंद करते हैं। 12 वर्षों पर लगने वाले कुंभ मेले के दौरान यहां पर काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु स्नान करना पसंद करते हैं। यह जगह उज्जैन के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक माना जाता है।

डबल्यू डबल्यू एफ वॉटर पार्क और रिजॉर्ट – WWF Watarpark And Resort, Ujjain In Hindi

डबल्यू डबल्यू एफ वॉटर पार्क उज्जैन स्थित पर्यटकों एवं यहां के स्थाई निवासियों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। यह वाटर पार्क बच्चों के साथ-साथ व्यस्को द्वारा भी काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। अगर आप भी उज्जैन ट्रिप पर जा रहे हैं और आप उज्जैन में कोई ऐसा जगह की तलाश कर रहे हैं जहां पर आप अपने परिवार या अकेले भी काफी मस्ती एवं आनंद प्राप्त कर सके, तो आप इस डबल्यू डबल्यू एफ वॉटर पार्क को विजिट कर सकते हैं।

वेधशाला और जंतर मंतर – Jantar Mantar, Ujjain In Hindi

उज्जैन में पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाने वाले स्थलों की सूची में इस जंतर मंतर वेधशाला का नाम भी शामिल है। इस जंतर मंतर वेधशाला का निर्माण सवाई जय सिंह के द्वारा 18 वीं शताब्दी के दौरान करवाया गया था।

इस वेधशाला के द्वारा पौराणिक समय में खगोलीय पिंडों से संबंधित घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती थी। उज्जैन में स्थित जंतर मंतर के अलावा भी भारत के दिल्ली, जयपुर, मथुरा और वाराणसी में बनवाया गया था जिनमें से सबसे प्रमुख दिल्ली वाला और जयपुर वाले जंतर मंतर को माना जाता है।

रिद्धि सिद्धि मंदिर –

रिद्धि सिद्धि मंदिर को उज्जैन के एक प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। इस रिद्धि सिद्धि मंदिर की लोकप्रियता पूरे विश्व भर में काफी अधिक मात्रा में है। यह रिद्धि सिद्धि मंदिर वैश्य समाज का एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। इस रिद्धि सिद्धि मंदिर के बारे में इतिहासकारों द्वारा ऐसा बताया जाता है कि यहां पर पौराणिक समय में विक्रमादित्य खुद पूजा किया करते थे। यहां पर पर्यटक भी काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं, जिसकी वजह से यह उज्जैन के एक प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में भी शामिल है।

गोमती कुंड – Gomti Kund, Ujjain In Hindi

उज्जैन को विजिट करने के उपरांत अगर आप यहां पर कोई शांति पूर्ण वातावरण वाला स्थल की तलाश में है, तो आप उज्जैन के इस गोमती कुंड को विजिट कर सकते हैं। यह गोमती कुंड एक विशाल बड़े आकार में बना हुआ पवित्र जल का संग्रह के रूप में बनाया गया है।

इस गोमती कुंड के बारे में ऐसा बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने सभी पवित्र जल को मिलाकर इस गोमती जल का निर्माण करवाया था। यहां का वातावरण एवं आसपास का दृश्य एक प्राकृतिक प्रेमी को अवश्य पसंद आएगा।

काल भैरव मंदिर उज्जैन –

उज्जैन में स्थित काल भैरव मंदिर काफी प्रचलित है। यह एक हिंदू संस्कृति की प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह काल भैरव मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित एक धार्मिक स्थल है। काल भैरव मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां पर जाने वाले श्रद्धालु जो भी अपने दिल से भगवान से मांगते हैं उनको वह फल अवश्य मिलता है। यहां पर शिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक देखी जाती है। मंदिर परिसर एवं इसके आसपास का दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बेहद खूबसूरत है।

भर्तृहरि गुफा – Bhartrihari Caves, Ujjain In Hindi

भर्तृहरि गुफा उज्जैन के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में इसका भी नाम आता है। भर्तृहरि गुफा शिप्रा नदी के तट पर स्थित है। इस भर्तृहरि गुफा के बारे में बताया जाता है कि यहीं पर राजा विक्रमादित्य के भाई अपने आरामदायक जिंदगी और रिश्ते नाते के मोह को त्याग कर ध्यान यानी साधना की थी।

इस गुफा का नाम राजा विक्रमादित्य के भाई भर्तहरि के नाम पर ही रखा गया है। यहां पर जाने के उपरांत आज भी आप उनकी समाधि स्थल को देख सकते हैं। यह जगह एक शांत वातावरण प्रदान करने वाले स्थलों में शामिल हैं।

इस्कॉन मंदिर – Isckon Temple, Ujjain In Hindi

उज्जैन में स्थित इस इस्कॉन मंदिर को राधा मदन मोहन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह इस्कॉन मंदिर उज्जैन में काफी लोकप्रिय हैं। इसका निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। उज्जैन में स्थित इस इस्कॉन मंदिर में काफी अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन यानी कि जन्माष्टमी के दौरान देखे जाती है। इस समय पर श्रद्धालु काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। यहां पर जाने के ऊपर उपरांत मन को काफी शांति का एहसास होता है।

कलियादेह पैलेस – Kaliadeh Palace, Ujjain In Hindi

कलियादेह पैलेस उज्जैन के सबसे प्रसिद्ध एवं प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस कालियादेह पैलेस के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि इसका निर्माण मांडू के सुल्तान के द्वारा करवाया गया था। यह कालियादेह पैलेस शिप्रा नदी के एक द्वीप पर स्थित है।

इस महल के निर्माण के बाद इसे एक बार नष्ट भी कर दिया गया था, लेकिन फिर 20 वीं शताब्दी के दौरान इससे पूर्व निर्मित करवाया गया। यह पैलेस एवं इसके आसपास घूमने के लिए पर्यटकों का एक खूबसूरत स्थान है। इसलिए आप जब भी उज्जैन ट्रिप के लिए अपने यहां से निकले तो इस कालियादेह पैलेस को विजिट करना न भूले।

विक्रम कीर्ति मंदिर संग्रहालय – Vikram Kirti Temple Museum, Ujjain In Hindi

उज्जैन में स्थित इस विक्रम कृति मंदिर का निर्माण मौर्य युग के गौरव को बढ़ावा देने के लिए निर्मित किया गया था। यहां पर जाने के उपरांत आप कई ऐतिहासिक और पौराणिक समय के संस्कृतियों और उनसे जुड़ी वस्तुओं को देख सकते हैं।

यहां पर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, एक पुरातात्विक संग्रहालय, एक आर्ट गैलरी और एक सभागार का भी निर्माण किया गया है। यह जगह इतिहास प्रेमियों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। मुझे यकीन है अगर आप भी इस पौराणिक स्थल को विजिट करेंगे तो आपको भी यह जगह उज्जैन ट्रिप के दौरान अवश्य पसंद आएंगे।

गदकालिका मंदिर – Gadkalika Temple, Ujjain In Hindi

गदकालिका मंदिर उज्जैन में स्थित हिंदुओं का धार्मिक आस्था का एक बेहद ही प्राचीन एवं प्रमुख स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आया करते हैं। यहां पर नवरात्रि पर्व के दौरान मेले का भी आयोजन किया जाता है। गदकालिका का मंदिर कितना प्राचीन है इसके विषय में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ी हुई है।

श्री गोपाल मंदिर – Shree Gopal Temple, Ujjain In Hindi

यह गोपाल मंदिर उज्जैन का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर के रूप में जाना जाता है। उज्जैन में स्थित यह द्वारकाधीश को समर्पित मंदिर तकरीबन 200 साल पुराना माना जाता है। उज्जैन के इस गोपाल मंदिर परिसर में कई अलग-अलग देवी-देवताओं के प्रतिमा को स्थापित किया गया है। इस मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसकी वजह से यह मंदिर हमेशा चर्चित रहता है।

उज्जैन घूमने जाने का सही समय – Best Visiting Time In Ujjain In Hindi.

अगर आप भी उज्जैन को विजिट करना चाहते हैं और आप यह जानना चाहते हैं कि उज्जैन को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय कब होता है, तो इस बात पर चर्चा करने से पहले मैं आपको बता दूं कि आप उज्जैन को विजिट करने अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं।

एक बात और आप उज्जैन को गर्मी के मौसम के दौरान विजिट करने से बचें क्योंकि इस समय यहां पर तापमान में काफी अधिक बढ़ोरी देखी जाती है जिससे आपको यहां के पर्यटन स्थल या धार्मिक स्थल को विजिट करने में मौसम को लेकर दिक्कत हो सकती है।

चलिए अब हम बात कर लेते हैं उज्जैन को विजिट करने का अच्छा है एवं अनुकूल समय कब होता है तथा अधिक संख्या में लोग उज्जैन को विजिट करने कब जाया करते हैं तो आपको बता दें कि उज्जैन को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय सर्दी के मौसम को माना जाता है। इसी समय यहां पर लोग काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। यही सर्दी का समय यानी कि अक्टूबर से मार्च के बीच का समय के दौरान यहां पर स्थित धार्मिक स्थलों पर कई समारोह और उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस समय सम्मिलित होने के लिए लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्र से काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

उज्जैन कैसे जाएं ? – How To Reach Ujjain In Hindi

मध्य प्रदेश राज्य के प्राचीन शहर उज्जैन जिसे मंदिरों के नगर के रूप में भी जाना जाता है को कोई व्यक्ति अपने यहां से कैसे विजिट कर सकता है इसके बारे में हमने एक पूरे विस्तार से आर्टिकल लिखा है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है। मुझे यकीन है आप इस आर्टिकल को पढेंगे तो आपको यह मालूम हो जाएगा कि आप अपने यहां से उज्जैन को कैसे विजिट कर सकते हैं, तो आप उस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें – उज्जैन कैसे पहुंचे

मध्य प्रदेश राज्य में स्थित उज्जैन के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल यानी कि उज्जैन में घूमने के खूबसूरत जगहों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। एक बात और इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत आपको ऐसा प्रतीत हो रहा हो कि उज्जैन के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल को हम इस आर्टिकल में सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो आप हमें नीचे सुझाव के रूप में उस उज्जैन के पर्यटन स्थल को बता सकते हैं ताकि हम अपने इस आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव को अपने इस आर्टिकल में सम्मिलित कर सकें।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS