आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Agra In Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम यमुना नदी के तट पर बसा हुआ उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि आगरा में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप भी आगरा को विजिट करने वाले हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल में बताए गए इन खूबसूरत आकर्षक स्थलों को विजिट करना न भूले। चलिए हम अपने आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं और आगरा के खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानने का प्रयास करते हैं –

आगरा के बारे में – About Agra In Hindi.

आगरा हमारे भारत देश से के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक प्राचीन शहर है। आगरा पर कई अलग-अलग बड़े शासकों ने शासन किया है। वर्तमान समय में आगरा को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा जानने का कारण यहां पर स्थित ताजमहल को बताया जाता है। आगरा को विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं क्योंकि आगरा में स्थित यह ताजमहल विश्व प्रसिद्ध स्मारक के रूप में जाना जाता है।

आगरा में स्थित यह ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक माना जाता है। आगरा में 16वीं शताब्दी के दौरान लोदी वंश ने कई मस्जिद, किला, संरचना वाला स्मारक का निर्माण किया था। मुगल के आगरा पर शासनकल के दौरान इसे अकबराबाद बुलाया गया।

वर्तमान समय में आगरा एक ऐसा शहर बन चुका है, जहां पर तकरीबन सभी साधन यहां पर पहुंचने के लिए देखे जा सकते हैं। आप यहां पर किसी मार्ग से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। चलिए अब हम अपने मेन टॉपिक पर आते हुए आगरा के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जान लेते हैं, तो चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

आगरा में घूमने की जगह – Agra me Ghumne ki jagah

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा में वैसे तो सबसे प्रसिद्ध आगरा में स्थित ताजमहल को ही माना जाता है, लेकिन इस ताजमहल के अलावा भी आगरा में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आज की इस आर्टिकल में हम आगरा में स्थित केवल वैसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है। आगरा के आकर्षक स्थलों के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए तो चलिए शुरू करते हैं –

ताजमहल – Tajmahal, Agra In Hindi

हमारे भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित यह ताजमहल भारत एक प्रसिद्ध स्मारक के रूप में जाना जाता है। यह विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है। आगरा में स्थित इस ताजमहल को शाहजहां ने अपनी तेरहवीं बेगम मुमताज के दुनिया से चले जाने के यादों में बनवाया था।

आगरा में स्थित इस ताजमहल को पूरे विश्व भर में प्यार की निशानी के रूप में काफी प्रमुख एवं प्रसिद्ध मानी जाती है। अगर कोई व्यक्ति आगरा घूमने जा रहा हो और वह ताजमहल को विजिट न करें ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि अधिकतर लोग आगरा को विजिट करने इसीलिए जाते हैं क्योंकि वह ताजमहल को देख सकें।

आगरा में स्थित इस ताजमहल को अंदर प्रवेश करने के लिए तीन दरवाजे बने हुए हैं। ताजमहल के बनकर तैयार होने में लगने वाले समय की बात करें तो 21 वर्ष का समय लगा था जो कि तकरीबन 2000 मजदूर ने मिलकर तैयार किया था। अगर आप भी आगरा ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को विजिट करना न भूले।

आगरा का किला – Agra Fort, Agra In Hindi

आगरा का किला एक प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक स्थल हैं। इस आगरा का किला को आगरा का लाल किला के नाम से भी जाना जाता है। इसके नाम के बारे में बताया जाता है कि दिल्ली के लाल किला से मिलता-जुलता है इसी वजह से इसे आगरा का लाल किला भी कहा जाता है।

इस आगरा के किला का निर्माण 16वीं शताब्दी के दौरान करवाया गया था। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह आगरा का किला पर्यटकों द्वारा काफी वर्तमान समय में पसंद किया जाता है। इसे वर्तमान समय में यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल कर लिया गया है। आपको भी आगरा ट्रिप के दौरान आगरा के लाल किला को अवश्य विजिट करना चाहिए।

बुलंद दरवाजा – Buland Darwaza, Agra In Hindi

आगरा से आधा घंटा की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी का ऐतिहासिक स्मारक बुलंद दरवाजा खूबसूरत वास्तुकला एवं देखने लायक हैं। इस बुलंद दरवाजा के निर्माण के बारे में बताया जाता है कि इसका निर्माण 17वीं शताब्दी के दौरान मुगल बादशाह अकबर के द्वारा करवाया गया था।

इस बुलंद दरवाजा नामक स्मारक का निर्माण अकबर ने गुजरात पर हुई जीत की याद में निर्मित करवाया था। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित इस बुलंद दरवाजा को विजिट करने लोग काफी अधिक संख्या में यहां पर पहुंचते हैं। अगर आप भी आगरा ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस बुलंद दरवाजा को विजिट कर सकते हैं यकीनन आपको यह ऐतिहासिक स्मारक अवश्य पसंद आएगा।

मेहताब बाग – Mehtab Bag, Agra In Hindi

ताजमहल के काफी नजदीक में ही स्थित यह मेहताब बाग यमुना नदी के तट पर एक खूबसूरत पर्यटकों के लिए रोमांच भरा जगह है। तकरीबन 25 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है मेहताब बाग पर्यटकों को अपनी ओर काफी अधिक संख्या में आकर्षित करता है। इस मेहताब बाग को पौराणिक समय में कभी चांदनी बाग के नाम से भी जाना जाता था। हरा भरा एवं शांत वातावरण वाला यह मेहताब बाग पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

मेहताब बाग एक प्राकृतिक प्रेमी द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। जब आप इस मेहताब बाग को विजिट करेंगे तो यहां से आप ताजमहल का बहुत ही सुंदर एवं खूबसूरत दृश्य को भी देख सकते हैं। इसलिए आपको आगरा ट्रिप के दौरान इस मेहताब बाग को भी अवश्य विजिट करना चाहिए।

अकबर का मकबरा – Akbar Tomb, Agra In Hindi

अकबर का मकबरा आगरा में स्थित आगरा के प्रमुख आकर्षणों में काफी चर्चित है। यह अकबर का मकबरा का परिसर तकरीबन 119 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस मकबरा का निर्माण होने में तकरीबन 8 साल का समय लग गया था। इस मकबरे का निर्माण संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। इसके साथ-साथ इस स्मारक के नक्काशी और वास्तुकला काफी खूबसूरत तरीके से किया गया है।

जामा मस्जिद – Jama Masjid, Agra In Hindi

आगरा में स्थित इस जामा मस्जिद को मुगल बादशाह शाहजहां के द्वारा 1648 ईस्वी के दौरान करवाया गया था। इस आगरा में स्थित जामा मस्जिद को जामी मस्जिद या जुमा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर द्वारा खूबसूरत नक्काशी में बनाया गया है।

यह साधारण डिजाइन वाला मस्जिद देखने में काफी आकर्षक लगता है। आगरा के जामा मस्जिद का प्रांगण काफी विशाल है, जहां पर एक साथ काफी अधिक संख्या में लोग नमाज अदा कर सकते हैं। इस आगरा में स्थित जामा मस्जिद को आगरा के प्रमुख आकर्षणों में से एक माना जाता है।

जोधाबाई महल – Jodhabai Mahal, Agra In Hindi

जोधाबाई महल आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है। इस जोधाबाई महल का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने अपनी दूसरी पत्नी जोधा बाई के लिए महल के रूप में करवाया था। यह दो मंजिला इमारत है जिसकी खूबसूरती काफी पौराणिक एवं आकर्षक देखने में लगती हैं। यह जोधा बाई महल आगरा के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यह महल मुख्य रूप से फतेहपुर सीकरी में स्थित है।

ताज म्यूजियम – Taj Museum, Agra In Hindi

आगरा में स्थित ताज म्यूजियम आगरा की एक ऐसी जगह है जहां पर आप आगरा से जुड़ी हुई कई प्राथमिक वस्तुएं, यहां पर शासन करने वाले राजाओं के तलवार, सिक्के, वस्त्र इनसे जुड़ी और भी बहुत कुछ देख सकते हैं। ताज म्यूजियम आगरा में घूमने की एवं इतिहास से जुड़ी हुई वस्तुओं के देखने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है। अगर आप भी इतिहास में रुचि रखते हैं, तो आगरा के इस ताज संग्रहालय को आपको भी अवश्य विजिट करना चाहिए।

फतेहपुर सीकरी – Fatehpur Sikri, Agra In Hindi

आगरा के काफी नजदीकी में स्थित फतेहपुर सीकरी एक प्राचीन सभ्यता वाली नगरी है। इस फतेहपुर सिकरी को मुगल शासकों की राजधानी और अकबर के सपनों की नगरी के रूप में जाना जाता है। फतेहपुर सीकरी में कई खूबसूरत इमारत बने हुए हैं, जिन्हें विजिट करने लोग काफी अधिक संख्या में जाया करते हैं। फतेहपुर सीकरी के कुछ प्रमुख इमारत की बात करें तो बुलंद दरवाजा, जोधाबाई महल, पंच महल, बीरबल महल, और भी इसी तरह के कई इमारत देखे जा सकते हैं।

फतेहपुर सीकरी से जुड़ी एक बात बताई जाती है कि फतेहपुर सीकरी से पाकिस्तान में स्थित लाहौर तक जाने के लिए मुगल के समय में एक सुरंग का निर्माण किया गया था, लेकिन इस सुरंग को वर्तमान समय में बंद कर दिया गया है। वैसे आप आगरा ट्रिप के दौरान इस फतेहपुर सीकरी को भी विजिट अवश्य करें, यकीनन फतेहपुर सिकरी घूमने के लिए खूबसूरत जगह आपके लिए साबित हो सकता है।

डॉल्फिन वॉटरपार्क आगरा – Dolphin Watarpark, Agra In Hindi

आगरा ट्रिप के दौरान अगर आप कोई ऐसी जगह की तलाश में है, जहां पर आप जाने के उपरांत कई अलग-अलग वाटर एक्टिविटीओं का भरपूर आनंद उठा सके तो आपको आगरा के डॉल्फिन वाटर पार्क को विजिट करना चाहिए। यह वाटर पार्क आगरा में काफी प्रसिद्ध है। यहां पर गर्मी के मौसम के दौरान काफी अधिक संख्या में लोग विजिट करना पसंद करते हैं। यह जगह छुट्टियां बिताने के लिए लोगों द्वारा काफी अधिक संख्या में पसंद किया जाता है।

सुर सरोवर पंछी अभ्यारण – Sur Sarovar Birds Sanctuary, Agra In Hindi

सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण कीठम झील के पास बना हुआ प्रकृति प्रेमी के लिए खूबसूरत स्थल है। यहां पर काफी लोग मन की शांति और सुकून भरी जिंदगी के कुछ पल को व्यतीत करने एवं पिकनिक मनाने जाया करते हैं। यहां पर तकरीबन 100 से भी अधिक प्रजातियों वाले पक्षियों को देखा जा सकता है 1991 ईस्वी के दौरान इस पूरे क्षेत्र को उत्तर प्रदेश वन विभाग के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी अभ्यारण के रूप में घोषित कर दिया गया है।

अंगूरी बाग़ – Anguri Bagh Agra In Hindi

ताजमहल से काफी नजदीकी दूरी पर स्थित जमुना नदी के तट पर बना यह अंगूरी बाग पौराणिक समय में जहांगीर का विश्राम घर हुआ करता था। यह जगह वैसे तो काफी बड़ा है लेकिन यहां पर घूमने जाने वाले लोग जाने के उपरांत काफी आनंदित महसूस करते हैं। यह जगह एक प्रकृति प्रेमी को काफी अधिक पसंद आता है। आपको भी आगरा में स्थित इस अंगूरी बाग को अवश्य विजिट करना चाहिए। यहां पर बने छोटे-छोटे इमारत और पानी के फव्वारे देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

आगरा घूमने का सही समय – Best Visiting Time Agra In Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य के खूबसूरत शहरों में से एक आगरा को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता दूं कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले आप आगरा को विजिट कर सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि आगरा में गर्मी के मौसम के दौरान तापमान काफी अधिक देखी जाती है, जिसकी वजह से यहां पर गर्मी के सीजन में पर्यटकों की भीड़ काफी कम हो जाती है।

चलिए अब हम जान लेते हैं आगरा को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय कब होता है एवं लोग कब अधिक संख्या में आगरा को विजिट करना पसंद करते हैं, तो आपको बता दें आगरा को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय सर्दी का मौसम होता है। सर्दी के मौसम के दौरान यानी कि अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच यहां पर पर्यटकों का काफी अधिक संख्या में आना जाना लगा रहता है। उत्तर प्रदेश राज्य के इस खूबसूरत शहर का ट्रिप इसी समय कर सकते हैं क्योंकि यह समय आगरा विजिट करने का अनुकूल माना जाता है।

आगरा कैसे जाएं – How To Reach Agra In Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख एवं प्रसिद्ध शहरों में से एक आगरा कोई व्यक्ति अपने यहां से कैसे एवं किस माध्यम से पहुंच सकता है इसके बारे में जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पूरे विस्तार के साथ यह जान सकते हैं कि कोई व्यक्ति आगरा कैसे और किस माध्यम से पहुंच सकता है। – आगरा कैसे जाएं

आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि आगरा में घूमने के खूबसूरत जगहों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल आगरा में घूमने की फेमस जगह के बारे में कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

एक बात और आप से बोलना चाहूंगा कि अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत लग रहा हो कि इस आर्टिकल में कोई प्रमुख पर्यटन या धार्मिक स्थल को हम इस आर्टिकल में सम्मिलित करना भूल गए हैं, तो उसे भी आप हमें कमेंट बॉक्स में सुझाव के रूप में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव को सम्मानित कर सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS