चंद्रशिला ट्रेक बजट | Chandrashila Trek Budget In Hindi.

इस पोस्ट में आपको चंद्रशिला ट्रेक बजट के बारे में जानने को मिलेगा, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध ट्रेकिंग स्पॉट में से एक है। आइए पूरा विवरण करते हुए चंद्रशिला ट्रेक बजट के बारे में जानते हैं-

चंद्रशिला ट्रेक कहां स्थित है?

चंद्रशिला ट्रेक भारत के उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) के पास स्थित है, जिसकी दूरी चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से करीब 4.5-5 किमी. की है और चंद्रशिला ट्रेक की 4.5-5 किमी. की चढ़ाई भी चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से ही होती है।

नोट:- आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य में चोपता नाम की दो जगहें हैं, लेकिन जिस चोपता से चंद्रशिला ट्रेक की चढ़ाई शुरू होती है, उस चोपता को चोपता मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

चंद्रशिला ट्रेक कैसे पहुंचे – How To Reach Chandrashila Trek In Hindi.

दोस्तों अगर आप फ्लाइट से चंद्रशिला ट्रेक जाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट आना होगा। अगर आप ट्रेन से चंद्रशिला ट्रेक जाना चाहते हैं, तो आपको अपने शहर से ट्रेन के द्वारा हरिद्वार या देहरादून रेलवे स्टेशन आना पड़ेगा और अगर आप बस से चंद्रशिला ट्रेक जाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले देहरादून, हरिद्वार या ऋषिकेश आना पड़ेगा।

हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों शहरों से चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी, लेकिन हरिद्वार से चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) के लिए अधिक बसें चलती हैं, इसलिए अगर आप किसी तरह अपने शहर से देहरादून या ऋषिकेश भी चले गए हैं, तो इन दोनों शहरों से बस या टैक्सी की सुविधा लेकर हरिद्वार जा सकते हैं। हरिद्वार से चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) जाने वाली बस का किराया लगभग ₹ 450-500 होता है।

नोट:- चंद्रशिला जाने के बारे में अगर आप विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और विस्तार से समझ सकते हैं।

फ्लाइट, ट्रेन और बस से चंद्रशिला कैसे पहुंचे।

चंद्रशिला कब जाना चाहिए – Best Time To Visit Chandrashila Trek In Hindi.

सर्दियों में स्नो फॉल होने की वजह से चंद्रशिला ट्रेक पर जाते हुए आपको काफी सारे पर्यटक देखने को मिल जाएंगे, क्योंकि चंद्रशिला जाने वाले पर्यटकों का मुख्य उद्देश्य स्नो फॉल को एंजॉय करना होता है। अगर आप भी चंद्रशिला की चोटी पर स्नो फॉल को एंजॉय करना चाहते हैं, आप दिसंबर से जनवरी के बीच चंद्रशिला ट्रेक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप अक्टूबर या फरवरी में चंद्रशिला ट्रेक पर जाते हैं, तो आपको वहां पर बर्फ की मोटी परत देखने को मिल सकती है, लेकिन स्नो फॉल को एंजॉय करने के लिए आपको दिसंबर या जनवरी में ही जाना पड़ेगा।

चंद्रशिला में खाने-पीने और ठहरने की सुविधा –

चंद्रशिला में खाने-पीने और ठहरने के लिए कोई भी रेस्टोरेंट्स और होटल वगैरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि चंद्रशिला की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 12,000 फीट के आसपास है और यहां पर सिर्फ सर्दी में ही पर्यटक आते हैं, लेकिन सर्दी में चंद्रशिला चोटी पर बर्फ की अधिक मात्रा के साथ-साथ स्नो फॉल भी काफी मात्रा में होता है, जिसकी वजह से यहां पर खाने-पीने और रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है।

चंद्रशिला ट्रेक के नजदीक खाने-पीने और रहने की सुविधा चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) में उपलब्ध कराई जाती है, जहां से चंद्रशिला ट्रेक की ट्रेकिंग स्टार्ट होती है। चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) में आपको ₹ 700-800 में एक दिन ठहरने की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) में खाने-पीने की चीजें ज्यादा महंगी नहीं है। फिर भी यहां पर आपके एक दिन के खाने-पीने का खर्च ₹ 400-500 तक हो सकता है।

चंद्रशिला ट्रेक के लिए कितने दिन का टूर प्लान बनाएं – Chandrashila Trek Tour Plan In Hindi.

चंद्रशिला ट्रेक पर जाने के लिए आपको 3 दिन और 3 रात का टूर प्लान बनाना पड़ेगा, लेकिन इसके बारे में नीचे विस्तार से समझ लेते हैं।

Day-1 – हरिद्वार से बस पकड़ कर चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) जाने में शाम हो जाएगा और उस दिन आपको बिना किसी भी जगह को विजिट किए होटल में ठहरना पड़ेगा।

Day-2 – दूसरे दिन आपको सुबह 8 बजे के आसपास ही चंद्रशिला ट्रेक के लिए निकलना होगा, क्योंकि चंद्रशिला में खाने-पीने और रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं होता है, इसलिए उसी दिन आपको वापस चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) भी आना पड़ेगा। दूसरे दिन आप अगर आप 3-4 बजे चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) आते हैं, तो आपको काफी थकान हो जाएगा, इसलिए आपको दूसरे दिन भी बिना किसी लोकल टूरिस्ट स्पॉट्स को विजिट किए खाना खाकर होटल में ठहरना पड़ेगा।

चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से चंद्रशिला ट्रेक पर जाते समय आपको उसी रास्ते पर दुनिया का सबसे ऊंचा भगवान शिव का मंदिर तुंगनाथ देखने को मिलेगा, जहां पर आप भगवान शिव का दर्शन कर सकते हैं। तुंगनाथ मंदिर चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) से करीब 3.5 किमी. की दूरी पर स्थित है और चंद्रशिला चोटी से करीब 1-1.5 किमी. पहले स्थित है। तुंगनाथ मंदिर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – तुंगनाथ मंदिर चोपता उत्तराखंड।

> चंद्रशिला ट्रेक उत्तराखंड)

नोट:- चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) में कैंपिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, इसलिए दूसरे दिन आप किसी होटल में ना ठहर कर कैंपिंग का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) में एक दिन के कैंपिंग का किराया लगभग ₹ 1000-1200 होता है, लेकिन चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) के जिस स्थान पर कैंपिंग कराई जाती है, वहां का प्राकृतिक नजारा पर्यटकों का मन मोह लेती है। प्राकृतिक वातावरण के बीच कैंपिंग करके आपको काफी अच्छा एक्सपीरियंस होगा।

Day 3 – तीसरे दिन आप चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) के कुछ लोकल स्पॉट्स को विजिट करके वापस हरिद्वार आने के लिए बस पकड़ सकते हैं और हरिद्वार में होटल लेकर ठहर सकते हैं। यानी कि चंद्रशिला ट्रेक के लिए आपको 3 दिन और 3 रात का टूर प्लान बनाना पड़ेगा।

अगर आप चाहें तो तीसरे दिन पूरे चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) को विजिट कर सकते हैं, क्योंकि में भी कई सारे टूरिस्ट स्पॉट्स के साथ-साथ कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग वगैरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसे आप चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) में तीसरे दिन भी ठहराव करके चोपता (मिनी स्विट्जरलैंड) को भली भांति एक्सप्लोर कर सकते हैं और चौथे दिन बचे हुए कुछ लोकल टूरिस्ट स्पॉट्स को विजिट करके वापस हरिद्वार आ सकते हैं और हरिद्वार में होटल लेकर ठहर सकते हैं।

चंद्रशिला ट्रेक को कंप्लीट करने के लिए कुल कितना बजट होना चाहिए?

हरिद्वार से चोपता मिनी स्विट्जरलैंड (बस) – 500

दोनों तरफ – ₹ 1000

होटल (चोपता मिनी स्विट्जरलैंड) – ₹ 800

कैंपिंग+भोजन (चोपता मिनी स्विट्जरलैंड) – ₹ 1000-1200

होटल (हरिद्वार) – ₹ 800-1000

खाने-पीने (2 दिन) – ₹ 1000

कुल खर्च – 1000+800+1200+1000+1000=₹ 5000

दोस्तों अगर आप इस तरह से चंद्रशिला ट्रेक ट्रिप को कंप्लीट करते हैं, तो आप ₹ 5000 में आसानी से इस ट्रेक को 3 दिन और 3 रात में कंप्लीट कर सकते हैं। अगर आप तीसरे दिन शाम में हरिद्वार आने के बाद अपने शहर के लिए बस, ट्रेन या फ्लाइट पकड़ लेते हैं, तो हरिद्वार के होटल में ₹ 1000 खर्च होने वाले पैसे को आप बचा सकते हैं।

अगर आप इस ट्रिप को अपने किसी एक दोस्त के साथ कंप्लीट करते हैं, तो आप इसमें से होटल में खर्च होने आधे पैसे को बचा सकते हैं, क्योंकि इसमें मैंने 2 बेड वाले रूम का किराया जोड़ा है, ताकि अगर आपको सिंगल बेड का रूम ना मिले, तो आपको 2 बेड वाले रूम में ही ठहरना पड़ेगा और अगर आप सिंगल बेड के अनुसार अपने पास पैसे लेकर इस ट्रिप पर जाते हैं और ऐसे में अगर आपको सिंगल बेड का रूम ना मिले, तो आप कुछ पैसों की वजह से मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

चंद्रशिला ट्रेक बजट की यह जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। चंद्रशिला ट्रेक बजट के अलावा किसी अन्य पर्यटन स्थल की जानकारी के लिए भी हमें कमेंट बॉक्स में अपनी परेशानी बता सकते हैं। मैं आपकी परेशानी को दूर करने का प्रयास जरूर करूंगा।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS