ब्रह्म सरोवर (हरियाणा) की सम्पूर्ण जानकरी | Brahma Sarovar Haryana in Hindi

ब्रह्म सरोवर हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र में स्थित है। यह सरोवर हिंदू धर्म से जुड़ी एक पवित्र झील के रूप में जाना जाता है। इस झील का नाम भगवान ब्रह्मा के नाम पर रखा गया है। लोगों का कहना है, कि इस सरोवर में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। तभी तो नवंबर से दिसंबर माह के दौरान आयोजित होने वाले गीता जयंती समारोह में लोग शामिल होने भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से भी आया करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम इस ब्रह्मा सरोवर के बारे में ही तकरीबन सभी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं। इस सरोवर से जुड़ी जानकारी को पूरी तरह से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़े, तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

ब्रह्म सरोवर का इतिहास – History of Brahma Sarovar in Hindi

इस ब्रह्म सरोवर के इतिहास के बारे में बात करें, तो इसका इतिहास काफी पुरानी समय का एवं देवी देवताओं के साथ-साथ महाभारत काल से भी जोड़ कर बताया जाता है। इस सरोवर के बारे में बताया जाता है कि इसकी स्थापना स्वयं भगवान ब्रह्मा ने किया था। इसी कारण इस सरोवर का नाम उन्हीं के नाम पर रख दिया गया। महाभारत काल से जोड़कर इस सरोवर के बारे में बताया जाता है, कि दुर्योधन महाभारत युद्ध के अंतिम दिन इसी सरोवर में अपने आपको छिपाया था। इस ब्रह्म सरोवर के उत्तरी दिशा में जो शिव मंदिर है उसके बारे में बताया जाता है, कि उसे स्वयं ब्रह्मा ने स्थापित किया था।

ब्रह्म सरोवर के पास आयोजित होने वाला समारोह – Gita Jayanti samaroh Brahma Sarovar in Hindi

इस ब्रह्म सरोवर के पास नवंबर से दिसंबर माह के दौरान तकरीबन 1 सप्ताह तक चलने वाला एक समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसे गीता जयंती समारोह के नाम से जाना जाता है। इस समय यहां पर श्रद्धालुओं की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है और काफी दूर-दूर से विजिट करने आया करते हैं। इस ब्रह्म सरोवर के इस गीता जयंती समारोह को बहुत ही धूमधाम एवं खूबसूरत तरीके से मनाया जाता है। इस समारोह के दौरान यहां पर कई सामाजिक प्रदर्शनी, अभियान और प्रायोगिता का भी आयोजन किया जाता है।

ब्रह्म सरोवर से जुडी रोचक तथ्य –Facts of Brahm Sarovar in Hindi

  • इस ब्रह्म सरोवर का निर्माण भगवान ब्रह्मा से जुड़ा हुआ है।
  • इस सरोवर के पास सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है। लोग इस समय यहां पर दूर-दूर से सरोवर में डुबकी लगाने आया करते हैं। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण एवं चंद्र ग्रहण के दौरान इस सरोवर में डुबकी लगाने से हजारों अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
  • नवंबर से दिसंबर माह के दौरान इस ब्रह्म सरोवर के पास गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होने लोग भारत के अलग-अलग कोनों से आया करते हैं।
  • यह ब्रह्म सरोवर भारत के हरियाणा राज्य के थानेसर जिला में स्थित है।

ब्रह्म सरोवर खुलने का समय – Brahma Sarovar Opening Time in Hindi

यह पवित्र ब्रह्म सरोवर लोगों के लिए वैसे तो 24 घंटे खुला रहता है। आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी समय भी आ जा सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अच्छा समय सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का बीच माना जाता है। क्योंकि इस समय प्रकृति की रोशनी में यह सरोवर देखने में काफी ज्यादा आकर्षक दिखता है।

ब्रह्म सरोवर का प्रवेश शुल्क – Entrance fee of Brahma Sarovar in Hindi

हरियाणा के पवित्र स्थलों में से एक इस ब्रह्म सरोवर को विजिट करने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है। आप यहां पर निशुल्क ही घूमने जा सकते हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – कुरुक्षेत्र शहर की प्रमुख पर्यटन स्थल

> गुड़गांव के प्रमुख पर्यटन स्थल)

ब्रह्म सरोवर के आसपास घूमने की जगहें – Best Tourist Places Near Brahma Sarovar in Hindi

  • भीष्म कुंड
  • श्रीकृष्ण संग्रहालय
  • भद्रकाली मंदिर
  • राजा हर्ष का टीला
  • चिल्ला चिल्ला वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
  • शेख चिल्ली का मकबरा
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर, आदि..

ब्रह्म सरोवर घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time to visit Brahma Sarovar in Hindi

ब्रह्म सरोवर को विजिट करने के अच्छा समय के बारे में बात करें, तो वैसे तो आपको बता दें कि आप इस सरोवर को अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी विजिट कर सकते हैं। यहां पर जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें तो, यहाँ पर आयोजित होने वाले समारोह के दौरान के समय को माना जाता है। यहां पर नवंबर से दिसंबर माह के बीच गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। इस समय यहां पर लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है। यही समय यहां पर जाने का अनुकूल समय भी माना जाता है।

ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र कैसे जाएं ? – How To Reach Brahma Sarovar Kurukshetra In Hindi

ब्रह्म सरोवर जाने के बारे में बात करें तो यहां पर आप वैसे तो अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग द्वारा सरलता से पहुंच सकते हैं। इसके बारे में आपको नीचे पूरा जानकारी दी गई है –

फ्लाइट से ब्रह्म सरोवर (हरियाणा) कैसे पहुंचे ? – How To Reach Brahma Sarovar (Hariyana) By Flight In Hindi

अगर आप फ्लाइट से ब्रह्म सरोवर को विजिट करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस सरोवर के नजदीकी प्रमुख हवाई अड्डा दिल्ली और चंडीगढ़ में स्थित है। आप अपने यहां से इन हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट लेकर यहां पहुंचने के उपरांत ब्रह्मा सरोवर के लिए यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद लेकर आसानी से विजिट कर सकते हैं।

ट्रेन से ब्रह्म सरोवर (हरियाणा) कैसे पहुंचे ? – How To Reach Brahma Sarovar (Hariyana) By Train In Hindi

अगर आप इस सरोवर को ट्रेन से जाकर विजिट करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस ब्रह्म सरोवर के नजदीकी रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र में स्थित है। कुरुक्षेत्र आप अपने यहां से ट्रेन लेकर पहुंचने के उपरांत यहां के स्थानीय परिवहन की मदद से इस सरोवर को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

ब्रह्म सरोवर सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे ? – How To Reach Brahma Sarovar (Hariyana) By Road In Hindi

यह ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र शहर के माध्यम से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर खुद की कार, बाइक या बस की सहायता से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां के लिए हरियाणा के अन्य नजदीकी मुख्य शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा भी आपको देखने को मिल जाएंगी। इस तरह आप इस ब्रह्म सरोवर की यात्रा आसानी से पूरा कर सकते हैं।

हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र में स्थित ब्रह्म सरोवर के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस ब्रह्म सरोवर के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। अगर आपके पास हमारे इस आर्टिकल से जुड़ी कोई सुझाव या अपडेट है, तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS