इंफाल के टॉप 5 पर्यटन स्थल | Top 5 Tourist Places In Imphal In Hindi.

यहां पर आज आपको इंफाल के टॉप 5 पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा, ताकि आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद ही आपको पता चल जाए कि इंफाल के टॉप 5 पर्यटन स्थल में से आपको किन-किन पर्यटन स्थलों को विजिट करनी चाहिए। आइए जानते हैं इंफाल के टॉप 5 पर्यटन स्थल के बारे में-

1. लोकटक झील इंफाल – Loktak Lake Imphal In Hindi.

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया की ऐसी कौन-सी झील है, जो पानी को पर तैरती है? आइए मैं बताता हूं। इंफाल शहर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह दुनिया की एक मात्र ऐसी झील है, जो पानी के ऊपर तैरती है। यहां पर फिशिंग, बर्डवाचिंग, बोटिंग और कैंपिंग जैसी कई तरह की एडटिविटीज कराई जाती हैं। आप भी अगर चाहें तो इन सभी एक्टिविटीज के मजे ले सकते हैं।

यह झील काफी प्रसिद्ध और आकर्षक है। इस झील की खासियत यह है कि यह झील इम्फाल आने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करती है न कि इम्फाल आने वाले पर्यटकों को। अगर आप इंफाल कभी घूमने या किसी अन्य काम से भी जा रहे हैं, तो इस झील को विजिट करना ना भूलें।

2. कांगला किला इंफाल – Kangla Fort Imphal In Hindi.

इंफाल के मध्य शहर से मात्र 2 किमी. की दूरी पर स्थित यह किला काफी ऐतिहासिक महत्व रखता है। वर्तमान समय में यह किला खंडहर हो गया है, लेकिन इस किले से आपको आज भी इंफाल के इतिहास से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां मिल जाएगी। पर्यटकों के बीच इंफाल का यह किला भी काफी आकर्षक है। अगर आप कभी इंफाल किसी काम से भी जा रहे हैं, तो इस किले को विजिट कर सकते हैं और इंफाल के इतिहास से जुड़ी काफी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

3. मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन – Manipur Zoological Garden Imphal In Hindi.

इंफाल मध्य शहर से मात्र 8 किमी. की दूरी पर स्थित यह गार्डन इंफाल का काफी मशहूर पर्यटन स्थल है। पहाड़ियों से घिरा हुआ यह जूलॉजिकल गार्डन दुर्लभ प्रजाति के जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए मशहूर है, जहां की हरियाली और शांत वातावरण देखते ही बनती है।

इस जूलॉजिकल गार्डन में करीब 400 से अधिक प्रजातियों के जीव-जंतुओं को देखा जा सकता है। इस जूलॉजिकल गार्डन में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख प्रजाति जैसे हिमालयन डियर, पायथन, दक्षिण एशिया में पाए जाने वाले हृष्टपुष्ट बंदर (Slow Lori’s), हूलॉक गिब्बन (Hoolock gibbon), बिल्ली और तेंदुआ वगैरह हैं। प्रकृति से लगाव रखने वाले पर्यटकों को इस जूलॉजिकल गार्डन में जरूर आनी चाहिए।

4. मणिपुर स्टेट म्यूजियम – Manipur State Museum Imphal In Hindi.

इंफाल मध्य शहर से मात्र 2 किमी. की दूरी पर स्थित यह म्यूजियम भी मणिपुर राज्य के इतिहास से जुड़ी काफी सारी जानकारी पर्यटकों को देता है। इस म्यूजियम में आपको इतिहास से जुड़ी चीजों के बारे में जानने के साथ साथ देखने को भी मिल जाएगा। इस म्यूजियम में आदिवासी आभूषण, मानव मुखौटे और धूम्रपान की चीजों के साथ-साथ अन्य कई सारी चीजें भी आपको इस म्यूजियम में देखने को मिल जाएगा।

5. श्री गोविन्दजी मंदिर इंफाल – Shri Govindji Temple Imphal In Hindi.

इंफाल मध्य शहर से मात्र 3 किमी. की दूरी पर स्थित यह मंदिर ना सिर्फ गोविन्दजी, बल्कि कई सारे अन्य हिंदू देवी-देवताओं को भी समर्पित है। इस मंदिर की वास्तुकला काफी शानदार है, जो इंफाल आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मंदिर में गोविन्दजी व अन्य देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए इंफाल आने वाले काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। अगर आप भी कभी इंफाल जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस मंदिर में जाकर सभी देवी-देवताओं के दर्शन कर सकते हैं।

इंफाल के टॉप 5 पर्यटन स्थल से संबंधित अगर आपका कोई सवाल हो, तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।

धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS