लैंसडाउन के प्रमुख पर्यटन स्थल | Best Tourist Places in Lansdowne in hindi

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम राज्य उत्तराखंड के लैंसडाउन में घूमने की जगह के बारे में जानने वाले हैं। वैसे तो लैंसडाउन काफी खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां कई खूबसूरत पर्यटक स्थल मौजूद हैं। हम लैंसडाउन में घूमने की जगह के बारे में जानकारी जनने से पहले थोड़ा बहुत जानकारी लैंसडाउन के बारे में भी इकट्ठा कर लेते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं –

लैंसडाउन (उत्तराखंड) के बारे में – About Lansdowne Uttrakhand in hindi

लैंसडाउन भारत के उत्तराखंड राज्य में कोटवार से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसका नाम लैंसडाउन इतिहास की ओर इशारा करता है। क्योंकि यह शहर अंग्रेजो के द्वारा बसाया गया था और इसका नामाकरण वायसराय ऑफ इंडिया लार्ड लैंसडाउन के नाम पर ही दिया गया था। यह लैंसडाउन अपने अंदर कई सुंदर और खूबसूरत स्थलों को बसाया हुआ है ।

लैंसडाउन में घूमने की अच्छी जगहें – Lansdowne me Ghumne ki Jagah in hindi

लैंसडाउन जो कि भारत के राज्य उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत एवं इतिहास से जुड़ा हुआ स्थल है। यहां पर वैसे तो कई धार्मिक और पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे जो लोगों को काफी पसंद आता है। परंतु हम इस पोस्ट के माध्यम से लैंसडाउन के केवल वैसे ही धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे जो काफी प्रमुख एवं चर्चित हो।

तारकेश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन – Tarkeshwar Mahadev Temple Lansdowne In Hindi

यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार से 67 किमी. और लैंसडाउन से 37 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है, जहां पर भगवान शिव और माता पार्वती के प्रतिमा स्थापित किया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ताड़केश्वर मंदिर का इतिहास राक्षस राज ताड़कासुर के समय का बताया जाता है, इसी के नाम पर ही इस मंदिर का नाम ताड़केश्वर रखा गया था। ऐसा माना जाता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर इच्छा भगवान शिव पूरी करते हैं। इस मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के विशेष पूजा की जाती है।

किसी भी गाड़ी से यहां पहुंचे के उपरांत आपको ताड़केश्वर मंदिर जाने के लिए सीढ़ी से नीचे उतरना पड़ता है, जिसकी दूरी लगभग 500 मीटर है। मंदिर में जाने के उपरांत वहां की शांति और देवतार के वृक्षों के नीचे बैठकर समय बिताना लोगों को काफी सुकून सा अहसान होता है।

टिप इन टॉप पॉइंट लैंसडाउन – Tip-In-Top Point Lansdowne In Hindi

टिप इन टॉप पॉइंट लैंसडाउन के मुख्य पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है। यहां से पहाड़ियों का दृश्य काफी मनमोहक एवं आकर्षक दिखता है। यह पॉइंट पर्यटकों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां लगभग हर पर्यटक सूर्यास्त एवं सूर्योदय का दृश्य देखने के लिए उत्साहित होते है। यहां पर हर साल पर्यटक दूर-दूर से समय बिताने आया करते हैं।

दरवान सिंह संग्रहालय लैंसडाउन – Darwan Singh Museum Lansdowne In Hindi

दरवान सिंह संग्रहालय दो मंजिला इमारत हैं, जो अपने अंदर पहले के समय के के कुछ दुर्लभ वस्तुओं को संग्रहित कर के रखा है। यह दो मंजिला इमारत अपने अंदर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास को संग्रहित कर के रखा है। यह संग्रहालय हमें पुरानी सैन्य वस्तुओं से परिचित कराता है।

( इन्हें भी पढ़े : – अल्मोड़ा के प्रसिद्ध दर्शनीय एवं पर्यटन स्थल

> उधम सिंह (रुद्रपुर) का धार्मिक एवं पर्यटन स्थल

भुल्ला ताल झील लैंसडाउन – Bhulla Tal Lake Lansdowne In Hindi

भुल्ला ताल झील मानव द्वारा निर्मित लैंसडाउन के पास स्थित एक कृत्रिम झील है। यह झील पिकनिक स्पॉट के लिए जाना जाता है। इसके नाम के बारे में बताया जाता है कि इसे गढ़वाली भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब अंग्रेजी में छोटा भाई होता है। यहां जाने पर एक सुखद प्रकृति का एहसास होता है।

जंगल सफारी लैंसडौन Jangle Safari Lansdowne

आपको भी अगर प्रकृतिक खूबसूरती को देखने का एवं जंगल में घूमने का शौक है, तो आप लैंसडाउन में जंगल सफारी आपके लिए ही हैं। यहां पर जंगलों के बीच जाने का अवसर मिलता है एवं इसी जंगल में आपको अलग-अलग प्रकार के जीव-जंतु, पशु-पक्षी देखने को मिलते है, जो काफी यादगार साबित होता है।

लैंसडाउन की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Lansdowne In Uttrakhand In Hindi

लैंसडाउन जो कि भारत के उत्तराखंड राज्य में कोटवार से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप भी यहां पर जाने का प्लान बना रहे हैं और आपके मन में एक सवाल हैं कि यहां कब जाना चाहिए। तो आपको बता दें कि यहां पर अक्टूबर से फरवरी के बीच का तापमान 0 से -15 डिग्री तक रहता है, जो कड़ाके की ठंड होती है और फिर इसके बाद जुलाई या अगस्त के समय में बारिश का मौसम होता है। इस समय भी काफी ज्यादा मात्रा में वैसे पर्यटक जाते हैं, जिन्हें बारिश का मौसम काफी पसंद है। अगर आपको बारिश का मौसम पसंद है, तो आप भी इसी समय जा सकते हैं। अगर आपको बारिश का मौसम पसंद नहीं है, तो आपके लिए मार्च से जून तक का समय बेस्ट रहेगा।

लैंसडाउन कैसे पहुंचे – How To Reach Lansdowne In Hindi

उत्तराखंड के लैंसडाउन घूमने जाने का प्लान अगर आप भी बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि यहां पर कैसे जाना आपके लिए सुविधाजनक रहेगा, तो आपको इस लेख में इसके बारे में जानकारी मिलेगी

हवाई मार्ग से लैंसडाउन कैसे पहुंचे – How To Reach Lansdowne By Air In Hindi

लैंसडाउन जो कि उत्तराखंड में स्थित है अगर आप यहां पर हवाई जहाज के माध्यम से जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि लैंसडाउन के नजदीकी हवाई अड्डा जौलीग्रांट है। जौलीग्रांटजाना आप अपने यहां से फ्लाइट की मदद से पहुंचने के उपरांत यहां से आपको बस या टैक्सी की सुविधा लेकर लैंसडाउन पहुंचना होगा ।

ट्रेन से लैंसडाउन कैसे पहुंचे – How To Reach Lansdowne By Train In Hindi

अगर आप उत्तराखंड के किसी और जिले या भारत के किसी अन्य राज्य से ट्रेन के द्वारा लैंसडाउन घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि लैंसडाउन के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार में स्थित है। इसलिए आपको अपने यहां से ट्रेन पकड़कर पहले कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा फिर उसके बाद कोटद्वार रेलवे स्टेशन से आपको बस या टैक्सी की सुविधा लेकर लैंसडाउन जाना होगा।

सड़क मार्ग से लैंसडाउन कैसे पहुंचे – How To Reach Lansdowne By Road In Hindi

उत्तराखंड के लैंसडाउन अगर आप खुद की पर्सनल कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि लॉकडाउन के सबसे नजदीकी कोटद्वार बस स्टैंड है। कोटद्वार नेशनल हाईवे से भी जुड़ा हुआ है। तो आप अपने यहां से यहां पर नेशनल हाईवे के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

उत्तराखंड के कोटद्वार के पास स्थित लैंसडाउन में घूमने की जगह के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह ब्लॉग पोस्ट आपको कैसा लगा ? अगर अच्छा लगा हो तो आप इसे शेयर जरूर करें।और इस पोस्ट से रिलेटेड अगर आपका कोई राय हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS