चन दन या चीन की सम्पूर्ण जानकारी | Chan Dan Ya China in Hindi

हमलोग बहुत पहले से सुनते आ रहे है, कि दुनिया में सजीव जैसे कुछ जीव-जन्तु, पशु-पक्षी ही ऐसे हैं जो अंडा दिया करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है, कि कोई पहाड़ भी अंडा देता है। जी हां सही पढ़ा सुनने में काफी अजीब सा है परंतु सत्य है। चाइना के एक पहाड़ का एक चट्टान जिसका नाम ‘चन दन या’ के बारे में ठीक ऐसा ही बताया जाता है कि, यह पहाड़ भी अंडा दिया करता है। इस पहाड़ के चट्टानों के अजीबो-गरीब हरकत को जानकर सभी लोग हैरान हैं। तो चलिए चीन में स्थित इस पहाड़ के बारे में सभी जानकारियों को जानते हैं। इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

चन दन या चटान के बारे में – About Chan Dan Ya China In Hindi

चन दन या चीन के गिझोउ प्रति में स्थित एक चट्टान है। इस अंडे देने वाले अजीबो-गरीब चट्टान की ऊंचाई 20 मीटर व लंबाई 6 मीटर बताई जाती है। चीन के इस चट्टान के बारे में बताया जाता है, कि यह चट्टान प्रत्येक 30-35 साल पर हूबहू एक अंडे जैसे दिखने वाला पत्थर पैदा करता है।

बताया जाता है कि ये अंडे जैसे दिखने वाले पत्थर जब चट्टान मे लगे होते हैं, तब यह एक खास तरह के कवच के अंदर बंद रहते हैं। लेकिन जैसे ही कवच के आयु पूरा होता है, यह अंडानुमा पत्थर जमीन पर गिर जाते है। यह अंडानुमा पत्थर बिल्कुल चिकनी एवं अंडे के आकार के ही होते हैं।

अंडानुमा पत्थर के बारे में चीन के लोगों का महत्व –

इस अंडानुमा पत्थर को वहां के स्थानीय लोग बहुत ही शुभ मानते हैं। जिसकी वजह से इस पत्थर के कवच से निकलने के उपरांत अपने घर ले जाते हैं। यही नहीं लोग इस पत्थर को बाजार में बेचने के लिए भी ले जाते हैं। क्योंकि इस पत्थर की कीमत उन्हें बाजार में बहुत ही अच्छा-खासा मिल जाता है।

इस अंडानुमा पत्थर के बारे में वैज्ञानिकों का मत –

यह अंडा के आकार का पत्थर जिस चट्टान में पाया जाता है, वह चट्टान काला एवं काफी ठंडा होता है। चीन के वैज्ञानिक आज तक इस बात का सही से पता नहीं लगा पाए कि ये ऐसा होता क्यों हैं।

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है, कि यह अंडे जैसे दिखने वाले पत्थर मौसम के तापमान के कभी अधिकतम एवं कभी न्यूनतम होने के मार के कारण बनता है।

आपको हमारे द्वारा बताई गई यह अदभुत जानकारी पसंद आया हो, तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूले ताकि उन्हें भी इस अद्भुत पहाड़ के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके और इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट में बता सकते है।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS