मुरुदेश्वर मंदिर (कर्नाटक) का सम्पूर्ण जानकारी | Murudeshwar Temple Karnataka In Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम कर्नाटक राज्य में स्थित मुरूदेश्वर मंदिर, जो कि एक हिंदू धर्म से जुड़ी हुई कर्नाटक के प्रमुख मंदिरों में से एक हैं के बारे में तकरीबन सभी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित हैं।

कर्नाटक में स्थित यह वही मंदिर है जहां पर भगवान शंकर के विश्व की दूसरी एवं भारत के सबसे ऊंची भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित है। यहां पर स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा काफी दूर से ही देखी जा सकती हैं। आगे की इस मुरुदेश्वर मंदिर के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढें, जिससे आपको इस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी हो सके। तो चलिए शुरू करते हैं –

विषय - सूची

मुरुदेश्वर मंदिर (कर्नाटक) के बारे में – About Murudeshwar Temple Karnataka In Hindi

मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास – Murudeshwar Temple History In Hindi

मुरुदेश्वर मंदिर राज्य कर्नाटक में कंडुका पहाड़ी पर स्थित कर्नाटक के प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। मुरुदेश्वर मंदिर हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ एक धार्मिक स्थल है। यह मुरुदेश्वर मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। कर्नाटक के मुरुदेश्वर में स्थित मुरुदेश्वर मंदिर के परिसर में भगवान शंकर की विश्व की दूसरी एवं भारत की सबसे बड़ी प्रतिमा देखी जा सकती है। कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर तीन ओर से अरब सागर से घिरा हुआ है। यहां पर स्थापित भगवान शंकर की इतनी बड़ी प्रतिमा है कि इसे काफी दूर से ही देखा जा सकता है।

कर्नाटक में स्थित इस मुरुदेश्वर मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता है, कि यह रामायण काल से जुड़ा हुआ एक पौराणिक धार्मिक स्थल है। यहां पर स्थापित भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा को बनाने में तकरीबन 2 साल का समय लगा था।

मुरुदेश्वर मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ? – Who Built Murudeshwar Temple In Hindi

इस मुरुदेश्वर मंदिर का निर्माण एक व्यवसायी और परोपकारी व्यक्ति आर एन शेट्टी ने करवाया था।

विश्व की दूसरी सबसे ऊँची भगवान शंकर की मूर्ति कहाँ स्थित है ?

भारत के राज्य कर्नाटक में स्थित है विश्व की दूसरी सबसे ऊंची भगवान शंकर की मूर्ति। यह मूर्ति मुरुदेश्वर मंदिर की परिसर के अंतर्गत आता है।

भारत के सबसे ऊँची भगवान शंकर की मूर्ति कहाँ स्थित है ?

भारत के सबसे ऊंची भगवान शंकर की मूर्ति राज्य कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर के परिसर में देखने को मिलता है। यहां पर स्थापित भगवान शंकर की प्रतिमा को विश्व का सबसे दूसरा ऊंचा प्रतिमा के रूप में भी जाना जाता है।

मुरुदेश्वर मंदिर की संरचना – Murudeshwar Temple Architecture In Hindi

कर्नाटक में स्थित यह मुर्देश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू धर्म से जुड़ी हुई मंदिर है। यह मंदिर तीन ओर से अरब सागर से घिरी हुई है। यहां पर स्थापित भगवान शंकर के 123 फीट ऊंची प्रतिमा विश्व के सबसे दूसरे बड़े प्रतिमा माना जाता है। यह भगवान शंकर की प्रतिमा काफी दूर से ही दिखाई देती है।

इस मुरूश्वर मंदिर में जाने के लिए एक मुख्य द्वार देखने को मिलता है, इस मुख्य द्वार को गोपुर नाम से जाना जाता है। भगवान शंकर की बड़ी प्रतिमा के पास जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी हुई है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु भगवान शंकर के प्रतिमा के काफी निकट जा पाते हैं। इनकी प्रतिमा के ठीक सामने ही नंदी की भी एक बड़ी सी प्रतिमा देखने को मिल जाती है। इन सबके अलावा यह मुरूदेश्वर मंदिर काफी बड़ा एवं आकर्षक दिखता है। इस मंदिर की ऊंचाई देखने पर ऐसा लगता है, कि मंदिर का शीर्ष भाग बादल को छू रहा हो।

(इन्हें भी पढ़े : – कृष्ण मंदिर उडुपी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

> विरुपाक्ष मंदिर (हम्पी) की सम्पूर्ण जानकारी)

मुरुदेश्वर मंदिर में मनाएं जाने वाले उत्सव

कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर मैं वैसे तो हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ देखे जाते हैं, लेकिन इस मंदिर में महाशिवरात्रि के दौरान काफी ज्यादा भक्तों के जमाव देखने को मिल जाती है। कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर एक भगवान शंकर को समर्पित हिंदू मंदिर हैं। यही वजह है कि यहां पर मनाएँ जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की काफी जादा भीड़ देखी जाती है।

मुरुदेश्वर मंदिर में जाने का प्रवेश शुल्क – Entry Fee Of Murudeshwar Temple In Hindi

कर्नाटक में स्थित यह मुरुदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू धर्म से जुड़ी हुई कर्नाटका का प्रमुख मंदिर है। इस मुरूदेश्वर मंदिर में जाने के लिए किसी भी पर्यटक या श्रद्धालु को कोई भी प्रवेश शुल्क रूप में चार्ज नहीं देना पड़ता है। आप यहां पर निशुल्क ही जा सकते हैं।

मुरुदेश्वर मंदिर के आसपास घुमने की प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Places To Visit Near Murudeshwar Temple In Hindi

  • मुरुदेश्वर किला
  • मुरुदेश्वर बीच
  • स्टेचू पार्क
  • जामिया मस्जिद मुरुदेश्वर
  • नेत्रानी द्वीप आदि।

मुरुदेश्वर मंदिर जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Murudeshwar Temple In Hindi

मुरुदेश्वर मंदिर जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें, तो वैसे तो आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर पूरे साल में कभी भी घूमने या पूजा-अर्चना करने आ सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अच्छा समय यहां पर आयोजित होने वाले समारोह जो कि महाशिवरात्रि के दौरान होता है को बताया जाता है। एक बात और यहां पर अगर घूमने के लिए जाने वाले हैं, तो आप गर्मी के मौसम के दौरान जाने से बचें, नहीं तो आपको अधिक गर्मी के कारण मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।

मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे ? – How To Reach Murudeshwar Temple In Hindi

कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर अगर आप घूमने या पूजा-अर्चना करने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि यहां पर पहुंचा कैसे जाएं। आपको बता दें कि अगर आप कर्नाटक के कुछ मुख्य शहरों से जो मुरुदेश्वर मंदिर के नजदीकी शहरों में शामिल हो से बिलॉन्ग करते हैं, तो आप यहां पर सड़क मार्ग द्वारा खुद की कार, बाइक या बस की सहायता से मुरुदेश्वर आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि यहां के लिए कुछ नजदीकी मुख्य शहरों से डायरेक्ट बस की सेवा भी देखने को मिल जाती है।

अगर आप भारत के किसी दूर स्थित शहरों से इस मुर्देश्वर मंदिर के पास आना चाहते हैं, तो आपको बता दें इस मुरुदेश्वर मंदिर के नजदीकी एयरपोर्ट मंगलोर में स्थित है। इसके अलावा इस मुरुदेश्वर मंदिर के नजदीक की रेलवे स्टेशन मुरूदेश्वर जंक्शन ही है। आप इन हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आप मुरुदेश्वर मंदिर आसानी से पहुंच पाएंगे।

राज्य कर्नाटक के मुरूदेश्वर में स्थित मुरुदेश्वर मंदिर के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो आप इसे शेयर जरूर करें। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS