उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Uttar pradesh in Hindi.

उत्तर प्रदेश भारत के एक प्रमुख राज्य हैं। उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ है। उत्तर प्रदेश राज्य को भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य के रूप में भी जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश राज्य भारत के उत्तरी भाग में स्थित हैं। उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 75 जिले हैं। उत्तर प्रदेश राज्य एक ऐसा राज्य है जहां पर तकरीबन सभी धर्म के काफी प्रमुख एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देखने को मिल जाते हैं।

अगर आप भी भारत की संस्कृति और पौराणिक समय के संस्कृति और वस्तुओं को देखना चाहते हैं तो आपको उत्तर प्रदेश राज्य जरूर विजिट करना चाहिए। क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य पौराणिक समय से ही इतिहासकारों द्वारा काफी पसंद किया जाता था। उत्तर प्रदेश राज्य हिंदू धर्म के दो महाकाव्य रामायण और महाभारत दोनों से जुड़ा हुआ है।

आज के इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह के बारे में जानेंगे, जिन्हें अगर आप भी उत्तर प्रदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपको भी विजिट करना चाहिए। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की और आगे बढ़ते हैं और जानने का प्रयास करते हैं कि उत्तर प्रदेश के ट्रिप के दौरान किसी को कौन कौन से ऐसे घूमने की जगह है जिन्हें विजिट करना चाहिए –

उत्तर प्रदेश में घूमने की जगहें – Uttar Pradesh me Ghumne ki Jagah

उत्तर प्रदेश भारत का एक धार्मिक रूप से प्रमुख राज्य के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थान के साथ-साथ पौराणिक इमारत स्थित है, जिसे देखने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। चलिए हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं लेकिन आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बता दूँ कि इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश में स्थित कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में जानेंगे, जिसे लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद और विजिट किया जाता है। चलिए अब हम जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

आगरा – Agra, utter pradesh in Hindi.

उत्तर प्रदेश का ट्रिप करने वाले सभी व्यक्ति ऐसा कोई नहीं होगा जो आगरा घूमने नहीं जाता होगा। क्योंकि आगरा में स्थित ताजमहल केवल उत्तर प्रदेश और भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। ताजमहल जो कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित हैं यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इसे विजिट करने भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से आया करते हैं। ताजमहल एक अद्भुत वास्तुकाला वाला ऐतिहासिक इमारत है।

इसके अलावा फतेहपुर सीकरी में स्थित मस्जिद को भी विजिट करने पर्यटक अधिक संख्या में जाया करते हैं। इसके अलावा अगर आप को प्राकृतिक से लगाव हैं तो आगरा में आपको कई सारी वन्यजीव नेशनल पार्क देखने को मिल जाते हैं। यही वजह है कि लोग उत्तर प्रदेश के ट्रिप के दौरान आगरा को विजिट करना नहीं भूलते हैं।

मथुरा – Mathura, utter pradesh in Hindi.

मथुरा उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थल के रूप में जाना जाता है। मथुरा एक विश्व प्रसिद्ध स्थान है हिंदू धर्म से जुड़ी यह एक पौराणिक जगह हैं। आगरा से तकरीबन 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगवान कृष्ण के जन्म स्थल के रूप में जाना जाने वाला यह मथुरा आज श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी काफी मशहूर हैं। मथुरा को विजिट करने हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं।

मथुरा में स्थित कुछ प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल की बात करें तो कंस का किला, गोवर्धन पर्वत, राधा कुंड, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर जैसे और भी कई पवित्र स्थान देखे जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा को उत्तर प्रदेश की ट्रिप करने वाले तकरीबन सभी पर्यटक विजिट किया करते हैं इसलिए हो सके तो आप भी मथुरा को विजिट करना न भूलें।

वाराणसी – Varanasi , utter pradesh in Hindi.

वाराणसी गंगा नदी के तट पर स्थित यह सुंदर शहर उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित हैं। वाराणसी हिंदुओं के लिए प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। वाराणसी में स्थित तीर्थ स्थल केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि भारत के साथ-साथ विश्व में भी प्रसिद्ध है।वाराणसी के गंगा घाट पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

वाराणसी में लोगों द्वारा अधिक पसंद किया जाने वाला जगह की बात करें तो काशी विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट, दुर्गा मंदिर आदि जैसे धार्मिक स्थल प्रमुख हैं। इसलिए अगर आप भी उत्तर प्रदेश की ट्रिप कर रहे हैं तो अपने ट्रिप में वाराणसी को भी शामिल करना न भूले।

विंध्याचल – Vindhyachal, utter pradesh in Hindi.

विद्यांचल उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म से जुड़ी विंध्याचल को मां दुर्गा के लिए एक प्रसिद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर यहां का मुख्य मंदिर के रूप में जाना जाता है।

इसके अलावा यहां पर कई सारी धार्मिक स्थल स्थित है जैसे – सीता कुंड, काली खोह मंदिर, अष्टभुजी देवी मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर जैसे और भी धार्मिक स्थल देखने को मिल जाता है। विंध्याचल में वैसे तो घूमने की कोई खूबसूरत जगह नहीं है, लेकिन विंध्याचल में स्थित कई प्रमुख धार्मिक स्थल है जिसकी वजह से यहां पर श्रद्धालु अधिक मात्रा में जाया करते हैं। इसलिए अगर आपको भी धार्मिक स्थल पसंद है, तो आप उत्तर प्रदेश के ट्रिप के दौरान इस विंध्याचल को भी विजिट आपको करना चाहिए।

लखनऊ – Lucknow, Utter Pradesh in Hindi.

लखनऊ इसे भारत के बड़े शहरों में से एक माना जाता है। लखनऊ को भारत की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। लखनऊ में भी कई ऐसे पर्यटन स्थल और पौराणिक इमारत स्थित है, जो कि पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।

लखनऊ में स्थित कुछ लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल की बात करें तो साइंस सिटी, मरीन ड्राइव, ज्ञानेश्वर मिश्रा पार्क, अंबेडकर पार्क, भूल भुलैया के साथ-साथ यहां पर कई पौराणिक इमारत भी स्थित है। लखनऊ से जुड़ी एक फैक्ट बताई जाती है कि लखनऊ का पौराणिक नाम लखनपुर हुआ करता था, जिसे बाद में नाम बदलकर लखनऊ कर दिया गया।

लखनऊ शहर रामायण काल से भी जुड़ी हुई बताई जाती है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख घूमने की जगहों में लखनऊ शहर भी शामिल है इसलिए आप जब भी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का ट्रिप करें तो लखनऊ को अपने ट्रिप वाले सूची में शामिल करना न भूले।

इन्हें भी पढ़े : –

जौनपुर कैसे पहुंचे

नोएडा कैसे पहुंचे

भोपाल कैसे जाएं

मुंडेश्वरी मंदिर कैसे पहुंचे

अयोध्या – Ayodhya , Utter Pradesh in Hindi.

अयोध्या को उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख जिला के साथ-साथ एक प्रमुख शहर के रूप में जाना जाता है। अयोध्या हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थान के रूप में भी जानी जाती है। रामायण के अनुसार अयोध्या को श्री राम की जन्मभूमि के नाम से जाना जाता है।

बताया जाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जन्म अयोध्या में ही हुआ था। अयोध्या जिला को कभी फैजाबाद जिला के नाम से भी जाना जाता था, जिसका नाम हाल ही में बदलकर अयोध्या कर दिया गया। अयोध्या शहर सरजू नदी के तट पर स्थित है। अयोध्या का सरजू नदी के खूबसूरत घाट के लिए भी जाना जाता है। अयोध्या में कई सारी धार्मिक स्थल स्थित है जहां पर एक विशाल भगवान श्री राम की मंदिर भी बन रही है। अयोध्या को आपको भी उत्तर प्रदेश के ट्रिप के दौरान विजिट करना चाहिए।

अयोध्या में स्थित कुछ प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल के बारे में बात करें तो हनुमान गढ़ी मंदिर, कनक भवन, राजमहल, राम की पौड़ी, राम जन्मभूमि, राम मंदिर आदि जैसे कई धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं।

वृंदावन – Vrindavan, Utter Pradesh in Hindi.

वृंदावन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिला में स्थित एक पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक शहर है। इस वृंदावन से जुड़ी हुई हिंदू धर्म की एक ऐसी मान्यता है जिसमें बताया जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपना बचपन का दिन यहीं पर बिताए थे।

वृंदावन में एक वृंदावन धाम भी बना हुआ है, जहां पर राधा और कृष्ण की पूजा की जाती है। वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां पर भगवान कृष्ण की बालक रूप को देखा जा सकता है।

इसके अलावा वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर, कृष्ण राधा और राम सीता को समर्पित हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसके अलावा वृंदावन में इस्कॉन मंदिर, गोपेश्वर महादेव मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर जैसे कई पौराणिक मंदिर स्थित है जिसकी वजह से वृंदावन की धार्मिक महत्व काफी बढ़ जाती है।

इसलिए अगर आप भी हिंदू धर्म को मानते हैं या नहीं भी मानते हैं फिर भी आप को वृंदावन में स्थित कुछ पौराणिक एवं खूबसूरत इन मंदिरों को विजिट करना चाहिए। यकीनन आपको वृंदावन में स्थित यह ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पसंद आएंगे।

झांसी – Jhansi, Utter Pradesh in Hindi.

झांसी पहुंज और बेतवा के तट पर स्थित है। झांसी उत्तर प्रदेश राज्य के एक प्रमुख स्थान के रूप में जाना जाता है। झांसी को रानी लक्ष्मी बाई के की वजह से भी काफी प्रमुखता मिली है। बताया जाता है कि रानी लक्ष्मीबाई यहीं पर शासन किया करती थी। रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की कहानी आज भी झांसी में सुनने को मिलती हैं।

झांसी शहर के नामकरण को लेकर बताया जाता है कि यहां पर निर्मित झांसी किले के कारण इसका नामकरण किया गया है। झांसी का पौराणिक नाम बलवंत नगर हुआ करता था, जिसे बाद में बदलकर झांसी कर दिया गया। झांसी को इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों द्वारा अधिक संख्या में विजिट किया जाता है।

झांसी में घूमने लायक खूबसूरत जगह भी है। यहां पर घूमने की कुछ खूबसूरत और आकर्षक स्थानों की बात करें तो झांसी संग्रहालय, झांसी किला, कारगुवान जैन मंदिर, सेंड्चास चर्च आदि जैसे कई धार्मिक और पौराणिक इमारत के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। अगर आपको भी इतिहास में रुचि या धार्मिक स्थल और पौराणिक स्थल को विजिट करना पसंद है, तो आप उत्तर प्रदेश के ट्रिप के दौरान इस झांसी को विजिट कर सकते हैं। यकीनन आपको झांसी अवश्य पसंद आएगा।

प्रयागराज – Prayagraj, Utter Pradesh in Hindi.

प्रयागराज उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा और जमुना नदी के तट पर स्थित यह एक पौराणिक शहर है। इस प्रयागराज शहर को पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था जिसका नया प्रयागराज नामाकरन अभी हाल फिलहाल में ही किया गया है।

यह प्रयागराज एक पवित्र धार्मिक शहर के रूप में जाना जाता है। यहां पर तकरीबन सभी समुदाय के काफी मशहूर एवं प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित है। यहां पर हिंदू धर्म से जुड़ी एक प्रमुख मेले का आयोजन होता है। गंगा जमुना और सरस्वती नदी के संगम के पास कुंभ मेले का आयोजन होने के दौरान यहां पर शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में होती है। इस मेले में शामिल होने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं।

प्रयागराज यानी कि इलाहाबाद के कुछ प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल की बात करें, तो यहां पर कई मस्जिद मकबरा, पार्क और धार्मिक स्थल स्थित है। जैसे – त्रिवेणी संगम, आनंद भवन, खुसरो बाग आदि खूबसूरत प्राकृतिक रूप से हरा-भरा जगह देखने को मिल जाता है। इसलिए अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के ट्रिप करना जाने वाले हैं तो आपको इलाहाबाद को अपने ट्रिप में शामिल अवश्य करना चाहिए।

हस्तिनापुर – Hastinapur, Utter Pradesh in Hindi.

हस्तिनापुर उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित पौराणिक समय में अधिक महत्व रखने वाला एक स्थल हुआ करता था। हस्तिनापुर को महाभारत से जोड़कर बताया जाता है कि यहां पर पहले कौरव और पांडवों के राजधानी के रूप में भी जाना जाता था।

महाभारत में इस हस्तिनापुर से जुड़ा उल्लेख किया गया है कि महाभारत से जुड़े सभी किस्से-कहानियँ इसी हस्तिनापुर में हुए हैं। हस्तिनापुर में महाभारत काल से संबंधित कुछ अवशेष वर्तमान समय में भी देखे जा सकते हैं। हस्तिनापुर वर्तमान समय में मेरठ जिला का एक प्रमुख स्थल है।

हस्तिनापुर के कुछ प्रमुख धार्मिक और पौराणिक स्थल की बात करें तो जैन बड़ा मंदिर, कर्ण घाट मंदिर, श्री अष्टपद तीर्थ, द्रोपती घाट मंदिर आदि जैसे कई पौराणिक इमारत और धार्मिक स्थल के लिए इसकी प्रमुख था अभी भी बरकरार है। हस्तिनापुर को महाभारत से जुड़ी हुई अवशेष को देखने एवं जानने के लिए आज भी लोग काफी अधिक संख्या में विजिट किया करते हैं।

सारनाथ – Sarnath, Utter Pradesh in Hindi.

सारनाथ उत्तर प्रदेश में स्थित एक ऐसा जगह है, जहां पर जाने के उपरांत आप हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म से जुड़ी कई ऐतिहासिक और पौराणिक धार्मिक स्थल देख सकते हैं। काशी से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां पर विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। सारनाथ में ही भारत के शान अशोक स्तंभ स्थित है।

सारनाथ में स्थित कुछ प्रमुख लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाले पर्यटन और धार्मिक स्थल की बात करें तो चौखंडी स्तूप, धर्मराजीका स्तूप, अशोक स्तंभ, थाई मंदिर, कोठी विहार, सारनाथ संग्रहालय जैसे कई पौराणिक एवं धार्मिक इमारत देखा जा सकता है। आपको भी उत्तर प्रदेश के ट्रिप के दौरान इस सारनाथ में स्थित इन खूबसूरत और पौराणिक इमारत और धार्मिक स्थल को जरूर विजिट करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े : –

सारनाथ में घूमने की जगहें

सारनाथ में घूमने की जगहें

सारनाथ कैसे जाएं

दिल्ली से ताजमहल कैसे जाएं

कुशीनगर – Kushinagar, Utter Pradesh in Hindi.

कुशीनगर उत्तर प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत एवं प्राचीन शहर के रूप में जाना जाता है। कुशीनगर को बसाने का श्रेय रामायण के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम राम के पुत्र कुश का जिक्र किया जाता है। इसीलिए उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम कुशीनगर पड़ गया। आज वर्तमान समय में कुशीनगर को बौद्ध धर्म के रूप में प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है।

कुशीनगर के बारे में बताया जाता है कि भगवान गौतम बुद्ध ने यहीं पर अपनी अंतिम सांस ली थी जिसके कारण यह वर्तमान समय में एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल माना जाता है। कुशीनगर में पर्यटक और श्रद्धालु केवल भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि विश्व के अलग-अलग देशों से भी काफी अधिक संख्या में विजिट करने आया करते हैं।

नोएडा – Noida, Utter Pradesh in Hindi.

नोएडा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक खूबसूरत शहर है। नोएडा में कई सारी खूबसूरत धार्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन स्थल भी स्थित है इसके अलावा नोएडा इंडस्ट्रियल शहर के रूप में भी जाना जाता है, जहां पर कोई सारी कंपनियां भी देखी जा सकती हैं। नोएडा उत्तर प्रदेश राज्य का एक खूबसूरत एवं प्रमुख शहर है।

नोएडा में कई ऐसे पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्मारक, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, बच्चों की घूमने की जगह है। जिसके कारण नोएडा को पर्यटकों द्वारा और श्रद्धालुओं द्वारा आज भी काफी संख्या में विजिट किया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित नोएडा औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के ऐसे शहर को विजिट करना चाहते हैं, जहां पर अधिक इंडस्ट्रियल कंपनी और भीड़ भाड़ हो, तो नोएडा को आप विजिट कर सकते हैं।

कानपुर – Kanpur, Utter Pradesh in Hindi.

कानपुर उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख शहर के रूप में जाना जाता है। कानपुर उत्तर प्रदेश के दर्शनीय और ऐतिहासिक यादों को समेटे हुए एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। कानपुर पौराणिक समय यानी की ऐतिहासिक समय में एक ऐतिहासिक जगह के रूप में जाना जाता था। कानपुर को उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर के लिए भी जाना जाता है।

कानपुर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि घूमने की जगह की बात करें तो जेके मंदिर, इस्कॉन मंदिर, कानपुर जैविक उद्यान, थीम पार्क, कानपुर सेंट्रल आदि जैसे कई पर्यटन स्थल के रूप में आज भी कानपुर का नाम लिया जाता है।

उत्तर प्रदेश घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time to Visit Uttar pradesh in Hindi.

उत्तर प्रदेश को विजिट करने के बारे में बात करें तो आप यहां पर वैसे तो अपनी सुविधा के अनुसार आपको जब भी समय मिले तब ही आप जाकर उत्तर प्रदेश को विजिट कर सकते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश को विजिट करने का अनुकूल एवं सुहावना मौसम के बारे में बात करें तो अक्टूबर से लेकर मार्च महीने के बीच के समय को माना जाता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश ट्रिप के लिए जाना चाहते हैं तो इसी अक्टूबर से मार्च महीने के बीच के समय को जितना हो सके सेलेक्ट करते हुए उत्तर प्रदेश ट्रिप का प्लान बनाएं।

उत्तर प्रदेश कैसे पहुंचे ? – How to Reach Uttar pradesh in Hindi.

उत्तर प्रदेश जाने के बारे में बात करें तो आप यहां पर अपने यहां से किसी भी मार्ग यानी कि हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के सहायता से काफी आसानी से पहुंच सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य को भारत के किसी भी कोने से काफी आसानी से विजिट किया जा सकता है क्योंकि यह दिल्ली के पास में स्थित है और भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक भी हैं।

यहां पर कई प्रमुख रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा भी स्थित है जो कि भारत के तकरीबन सभी क्षेत्रों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश पहुंचना किसी भी व्यक्ति के लिए काफी आसान हो जाता है।

उत्तर प्रदेश के कुछ मुख्य रेलवे स्टेशन की बात करें तो वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल आदि जैसे और भी कई रेलवे स्टेशन का नाम शामिल है।

उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित कुछ प्रमुख हवाई अड्डा की बात करें तो गोरखपुर एयरपोर्ट, बरेली एयरपोर्ट, आगरा एयरपोर्ट, प्रयागराज एयरपोर्ट, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ एयरपोर्ट, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वाराणसी एयरपोर्ट आदि जैसे और भी एयरपोर्ट देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा यहां पर सड़क मार्ग से भी पहुंचना काफी आसान है क्योंकि यह भारत के तकरीबन हर शहर से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस तरह आप उत्तर प्रदेश आसानी से अपने यहां से पहुंच सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह, उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल, उत्तर प्रदेश के फेमस पर्यटन स्थल, उत्तर प्रदेश में अच्छा घूमने की जगह, उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित घूमने की जगह के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारी यह आर्टिकल कैसी लगी आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

एक बात और अगर आपको हमारी इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अपडेट या सुझाव हमारे साथ शेयर करनी है, तो आप हमें अपनी अपडेट या सुझाव कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम भविष्य में अपने आर्टिकल को अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव या अपडेट पर अमल करते हुए उसे अपने आर्टिकल में स्थान दे सके।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS