जोधपुर में घूमने की जगह | Top 10 Tourist Places Jodhpur Rajasthan In Hindi.

मैंने इस पोस्ट में राजस्थान के “ब्लू सिटी” जोधपुर में घूमने की जगह के बारे में बताया है, ताकि अगर कोई भी पर्यटक घूमने के लिए जोधपुर जाना चाहे, तो उसे जोधपुर के पर्यटन स्थलों को लेकर कोई परेशानी ना हो सके। साथ ही मैंने जोधपुर जाने का सबसे अच्छा समय के बारे में भी बताया है। आइए विस्तार से जानते हैं जोधपुर जाने का सबसे अच्छा समय और जोधपुर में घूमने की जगह के बारे में-

1. मेहरानगढ़ किला – Mehrangarh Fort Jodhpur Rajasthan In Hindi.

राजस्थान का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का सबसे बड़ा किला मेहरानगढ़ है, जिसमें प्रवेश करने के कुल 7 द्वार हैं। इस किले के अंदर तो कई सारी महलें हैं, लेकिन फूल महल, शीश महल और मोटी महल सबसे खास हैं, क्योंकि इन महलों के दीवारों पर की गईं नक्कासियां काफी आकर्षक प्रतीत होती है। अगर आप इस फोर्ट के अंदर की चीजों को DSLR वगैरह से फोटो वगैरह खींचना चाहते हैं, तो आपको अपने DSLR को अंदर ले जाने के लिए लगभग ₹ 100 अलग से देना पड़ेगा।

मेहरानगढ़ किले के अंदर एक म्यूजियम भी है, जिसमें बहुत सारे पुराने हथियार और पोशाक के साथ-साथ पेंटिंग वगैरह की गई है। म्यूजियम देखने के बाद आप अगर चाहें तो इस किले में कुछ राजस्थानी चीजों की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

मेहरानगढ़ किले से सनसेट का नजारा भी काफी बेहतरीन होता है, क्योंकि सनसेट के समय इस किले से पूरा जोधपुर सिटी नीला नीला दिखालाई पड़ता है। यही कारण है कि मेहरानगढ़ किले को “ब्लू सिटी” के नाम से भी जाना जाता है।

2. चामुंडी देवी मंदिर – Chamundi Devi Temple Jodhpur Rajasthan In Hindi.

मेहरानगढ़ किले के पास में ही स्थित चामुंडी देवी मंदिर भी मेहरानगढ़ दुर्ग जाने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। आप भी अगर माताजी के भक्त हैं, तो आप भी थोड़ा समय निकालकर मेहरानगढ़ किले को विजिट करने के बाद माता चामुंडी देवी के दर्शन करने जरूर जाएं।

3. जसवंत थड़ा – Jaswant Thada Jodhpur Rajasthan In Hindi.

“Tajmahal of Mewar” के नाम से मशहूर जसवंत थड़ा भी जोधपुर का काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। व्हाइट मार्बल से बने होने की वजह से जसवंत थड़ा फोटो और वीडियो शूट के पर्पस से काफी सही जगह है। जसवंत थड़ा का एंट्री टिकट लगभग ₹ 50 लगता है, लेकिन अगर आप इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक से आप जसवंत थड़ा के बारे में सभी चीजों को जान सकते हैं।

4. राव जोधा डिजर्ट पार्क – Rao Jodha Desert Park Jodhpur Rajasthan In Hindi.

जोधपुर सिटी से करीब 14 किमी. दूर स्थित राव जोधा डिजर्ट पार्क एक पिकनिक स्पॉट की तरह है, जहां जाने के लिए ₹ 100 का एंट्री टिकट भी लेना पड़ता है। इसके अंदर आपको एक गार्डन देखने को मिलेगा, जहां से जोधपुर सिटी का भी नजारा देखने को मिलता है। फोटो वगैरह के लिए भी यह जगह काफी अच्छा है।

5. स्टेप वेल स्क्वायर – Step Well Square Jodhpur Rajasthan In Hindi.

जोधपुर सिटी से कुछ ही दूरी पर स्थित स्टेप वेल स्क्वायर एक प्रकार का कुंड है, जहां पर आप अगर चाहें तो स्नान भी कर सकते हैं। इसके साथ-साथ खाने-पीने की चीजें भी आपको यहां पर आसानी से मिल जाएंगे। जोधपुर जाने के बाद आप इस जगह को जरूर करें, क्योंकि यहां पर आपको एक अलग ही अनुभव होगा।

6. मंडोर गार्डन – Mandore Garden Jodhpur Rajasthan In Hindi.

जोधपुर सिटी से करीब 17 किमी. दूर मंडोर गार्डन में आपको करीब 30 करोड़ प्राचीन देवी-देवताओं की मूर्तियां देखने को मिलेंगे। मुझे मालूम है कि 30 करोड़ नाम सुनते ही आपके मन में भी मेरी तरह मंडोर गार्डन को जल्द ही विजिट करने का ख्याल आया होगा। जोधपुर जाने पर आप इस जगह को विजिट करना बिलकुल मत भूलें, क्योंकि क्या पता ऐसी जगह आपको कहीं मिले या नहीं। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके मंदिर गार्डन के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

7. बल समंद झील – Bal Samand Lake Jodhpur Rajasthan In Hindi.

जोधपुर शहर से करीब 19 किमी. दूर स्थित यह स्थान भी एक पिकनिक स्पॉट ही है। इस स्थान पर आप अपने दोस्त, फैमिली, गर्लफ्रेंड या अपनी वाइफ के साथ भी जा सकते हैं। बल समंद झील से दिखने वाले प्राकृतिक नजारे आपको काफी अच्छा एहसास प्रदान करेंगे।

8. उमेद भवन पैलेस – Umed Bhawan Palace Jodhpur Rajasthan In Hindi.

जोधपुर शहर से करीब 10 किमी. दूर स्थित यह पैलेस काफी बड़ा है। इस पैलेस में प्रवेश करने पर आपको जोधपुर की पौराणिक तथा ऐतिहासिक कथाएं भी जानने को मिलेगी। इसके साथ साथ इस पैलेस में आपको एक म्यूजियम भी देखने को मिलेगा। इस पैलेस में प्रवेश करने का शुल्क ₹ 50 लिया जाता है। अगर आपके पास बजट है, तो आप इस पैलेस में रात को ठहर भी सकते हैं, क्योंकि इसके अंदर पर्यटकों के विश्राम करने के लिए कई सारे रूम वगैरह की सुविधा दी गई है।

9. विश्नोई गांव – Vishnoi Village Jodhpur Rajasthan In Hindi.

जोधपुर शहर से लगभग 18 किमी. की दूरी पर स्थित यह गांव भी वर्तमान समय में काफी अच्छा टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। पर्यटकों के लिए विश्नोई गांव में रहने और खाने पीने से संबंधित सभी चीजों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। इस गांव में पक्का का घर ना होने की वजह से आपको भी मिट्टी के घर में ही रात को ठहरना होगा।

अगर आप एक ही दिन में वापस जोधपुर लौटना चाहते हैं, तो आप वापस भी अपनी गाड़ी से लौट सकते हैं, लेकिन अगर आप एक रात उस गांव में ठहरते हैं, तो आपको उन लोगों के रहन-सहन और वहां के कल्चर के साथ-साथ और भी बहुत कुछ देखने और जानने को मिलेगा। अगर आप इन सभी चीजों का अनुभव लेना चाहते हैं और उनसे कुछ बातचीत वगैरह भी करना चाहते हैं, तो आप एक रात विश्नोई गांव में ठहरने का प्रयास जरूर करें।

10. डिजर्ट कैंप – Desert Camp Jodhpur Rajasthan In Hindi.

जोधपुर जाने वाले कुछ टूरिस्ट डिजर्ट कैंप भी जाते हैं। डिजर्ट कैंप में खाने-पीने और रहने के साथ-साथ कैमल और थार सफारी भी कराया जाता है। अगर आप इन सभी चीजों को एंजॉय करना चाहते हैं, तो आप भी डिजर्ट कैंप जा सकते हैं और इन सभी चीजों को एंजॉय कर सकते हैं।

जोधपुर जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jodhpur In Hindi.

राजस्थान में रेगिस्तान होने की वजह से गर्मी के समय में जोधपुर में भी काफी गर्मी पड़ती है, इसलिए अगर आप मेरी मानें तो सर्दी के मौसम में जोधपुर ट्रिप का प्लान बनाएं। जोधपुर घूमने का सबसे अच्छा समय भी अक्टूबर से मार्च के बीच का ही होता है। अगर आप अक्टूबर से मार्च के बीच जोधपुर घूमने जाते हैं, तो आपको वहां का मौसम काफी अच्छा मिलेगा।

देश के किसी अन्य पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए भी आप हमें बेझिझक कमेंट कर सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS