शांति स्तूप लेह-लद्दाख | Shanti stupa Leh-Ladakh In Hindi.

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ऊंचा शांति स्तूप कहां है, अगर नहीं, तो आज हम आपको इस ब्लॉग में इसी टॉपिक के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

विश्व का सबसे ऊँचा शांति स्तूप कहाँ है?

विश्व का सबसे ऊंचा शांति स्तूप भारत के केंद्र शासित राज्य लद्दाख के लेह जिले में स्थित है, जो लेह शहर से मात्र 5 किमी. दूर चंग्स्पा रोड पर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। इस स्तूप पर चढ़ने के बाद पूरा लेह शहर नजर आता है, जो कि देखने में काफी खूबसूरत लगता है। लद्दाख का प्रमुख दर्शनीय स्थल है, जिसे देखने के लिए हर साल देश-विदेश से सैलानी यहां आते हैं।

लेह-लद्दाख के शान्ति स्तूप (Shanti stupa) का निर्माण कब और किसने करवाया था ?

लद्दाख के इस शांति स्तूप की भूमि शुद्धीकरण समारोह ‘वेनबल कुशोक बकुला रिनपोचे के द्वारा 8 अप्रैल 1983 को किया गया था, जिन्हें ‘आधुनिक लद्दाख के वास्तुकार’ के रूप में भी जाना जाता है।

इस शांति स्तूप की नींव 25 अगस्त 1985 को 14 वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो के द्वारा रखी गई थी, जिस दिन शांति स्तूप से जुड़े मंदिरों को भी खोला गया था। इस स्तूप को बनाने में जापानी और लद्दाखी बौद्ध भिक्षुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शांति स्तूप का उद्घाटन जापान की निप्पोंज़न म्योहोजी की उपस्थिति में थिकसे खेंपो रिनपोचे द्वारा 25 अगस्त 1991 ई० में किया गया था, जिनमें विभिन्न धार्मिक विश्वासों के नेता, सामुदायिक नेता, अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग शामिल थे।

लद्दाख में शान्ति स्तूप (Shanti stupa) के निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

शांति स्तूप को बौद्ध धर्म के 2500 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाया गया था। इस स्तूप का निर्माण जापानी और लद्दाखी बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विश्व में शांति बनाए रखने हेतु किया गया था, जो कि सच में एक शांति का प्रतीक है।

लद्दाख का शांति स्तूप (Shanti stupa) दिखने में कैसा है ?

यह एक सफेद गुंबद वाला स्तूप है। इसमें प्रवेश करने के लिए कई सीढ़ियां बनाई गई है। जैसे-जैसे आप इन सीढ़ियों पर अपना एक कदम बढ़ाते जाएंगे, वैसे वैसे आपको हर एक सीढ़ी पर चढ़ने के बाद एक नया नजारा देखने को मिलेगा।

लद्दाख के शांति स्तूप (Shanti stupa) की ऊंचाई कितनी है ?

लद्दाख के इस शांति स्तूप की समुद्र तल से ऊंचाई 3909 मीटर (11,840 फीट) है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा शांति स्तूप है। यह शांति स्तूप पवित्र बुद्ध अवशेषों से भरा पड़ा है।

नोट:- कई लोगों का मानना है कि राजगीर में स्थित विश्व शांति स्तूप विश्व का सबसे ऊंचा शांति स्तूप है, लेकिन आपको बता दें कि राजगीर के विश्व शांति स्तूप की समुद्र तल से ऊंचाई मात्र 400 मीटर है और वहीं लेह में स्थित शांति स्तूप की ऊंचाई करीब 3909 मीटर है। अब आप भी समझ गए होंगे कि दोनों में से कौन-सा शांति स्तूप अधिक ऊंचाई पर स्थित है।

शांति स्तूप (Shanti stupa) लद्दाख आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर क्यों आकर्षित करता है ?

यह शांति स्तूप लद्दाख जाने वाले लगभग 90% पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसका पहला कारण इसकी खूबसूरती, इसके आसपास की प्राकृतिक सुंदरता, इसके आसपास के शांत प्राकृतिक वातावरण और इसके ऊपर चढ़ने से पूरे लेह शहर का सुंदर नजारा है, जो लद्दाख जाने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

इसका दूसरा कारण यह है कि इस शांति स्तूप के अलावा सिर्फ लद्दाख में ही नहीं, बल्कि पूरे जम्मू कश्मीर में भी कोई शांति स्तूप नहीं है और इस स्तूप को बौद्ध धर्म की दृष्टि से बहुत मान्यता है, जिसकी वजह से इस स्तूप को विजिट करना पर्यटकों को जाना बेहद पसंद होता है।

लेह से शांति स्तूप (Shanti stupa) की दूरी कितनी है ?

लेह से शांति स्तूप की दूरी मात्र 5 किमी. है, जिसकी वजह से पर्यटकों के पास कम समय होते हुए भी वे लोग इस शांति स्तूप को विजिट करने के लिए जरूर जाते हैं।

मैं आशा करता हूं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस तरह के और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे वेबसाइट के कैटेगरी को चेक आउट कर सकते हैं।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS