नाशिक में घूमने की जगह | Top 10 Tourist Places In Nashik In Hindi.

आइए इस पोस्ट के माध्यम से नाशिक में घूमने की जगह के बारे में जानते हैं। नाशिक में घूमने की जगह में आपको अधिकतर पर्यटन स्थल ऐसे मिलेंगे, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट होता है। आइए एक- एक करके जानते हैं नाशिक में घूमने की जगह के बारे में-

1. अंजनेरी हिल्स – Anjneri Hills Nashik In Hindi.

नाशिक से करीब 26 किमी. की दूरी पर स्थित इस पहाड़ी को हनुमान जी का जन्मभूमि भी माना जाता है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई करीब 4264 फीट है। इस पहाड़ी पर आपको हनुमान जी के साथ- साथ माता अंजनी का मंदिर भी देखने को मिल जाएगा। इस पहाड़ी पर एक किला भी है, जिसका नाम अंजनेरी फोर्ट है। इस पहाड़ी पर पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करके जाना पड़ता है।

2. ब्रह्मगिरी हिल्स – Brahmagiri Hills Nashik In Hindi.

गोदावरी नदी के उद्गम स्थल के लिए जाना जाने वाला यह पहाड़ी नाशिक जाने वाले पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। मॉनसून के समय ब्रह्मगिरी पहाड़ी पर जाते समय आपको ढेर सारे झरने देखने को मिल जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:- तमिलनाडु में घूमने की जगह।

3. पांडवलेनी गुफाएं – Pandavleni Caves Nashik In Hindi.

तीसरी शताब्दी में बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा निर्मित किए गए इस गुफा में 24 गुफाओं का समूह है। इन गुफाओं पर लिखावट भी देखी जा सकती है, जो प्राचीन काल की हैं।

4. मुक्तिधाम मंदिर – Muktidham Temple Nashik In Hindi.

नाशिक के इस मंदिर में आप भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप को देख सकते हैं। इस मंदिर का निर्माण संगमरमर से किया गया है, जिसके अंदर अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी बनी हुई हैं।

5. सुला वाइनयार्ड्स – Sula Vineyards Nashik In Hindi.

नाशिक शहर से कुछ दूरी पर स्थित यह स्थान अंगूर की खेती के लिए काफी मशहूर है। यहां पर आप अंगूर के खेतों में घूम सकते हैं। यहां पर अंगूर से शराब भी बनाया जाता है। अगर आप चाहें तो वहां जाकर अंगूर के शराब का सेवन कर सकते हैं।

और पढ़ें:- ऊटी में घूमने की जगह।

6. सप्तश्रुंगी – Saptashrungi Nashik In Hindi.

नाशिक शहर से करीब 65 किमी. दूर स्थित इस मंदिर तक जाने के लिए आपको सीढ़ियों से होकर जाना पड़ेगा। मॉनसून के समय अगर आप इस मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, तो रास्ते में आपको अनेकों झरने देखने को मिलेंगे।

7. त्रयंबकेश्वर मंदिर – Trimbakeshwar Temple Nashik In Hindi.

करीब 400 साल पुराने इस मंदिर का मराठा साम्राज्य के द्वारा किया गया था, जो भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। गोदावरी नदी के तट पर बसे इस मंदिर में जाकर आप भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

8. हरिहर किला – Harihar Fort Nashik In Hindi.

नाशिक शहर से बाहर स्थित यह किला एक तरह से पहाड़ी जगह है, जहां पर जाने के लिए ट्रेकिंग करके जाना पड़ता है। चारों तरफ प्रकृति के नजारे को एंजॉय करते हुए सीढ़ीनुमा रास्ते से होकर इस किले के ऊपर चढ़ने में काफी मजा आता है। इस किले के ऊपर से प्रकृति का एक बेहद शानदार दृश्य नजर आता है।

इसे भी पढ़ें:- उत्तराखंड के टॉप 10 धार्मिक स्थल।

9. अशोका झरना – Ashoka Waterfall Nashik In Hindi.

अशोका झरना नाशिक शहर से करीब 58 किमी. दूर विही गांव में स्थित है। इस झरने का पानी काफी शीतल होता है और इस झरने का पानी 120 फीट की ऊंचाई से गिरने की वजह से यहां का नजारा काफी बेहतरीन होता है। पगडंडी भरे रास्ते से होकर अशोका झरना पहुंचने में एक अलग ही लेवल का एक्सपीरियंस होता है। इस झरने को विहीगांव वाटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है।

10. श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर – Shri Someshwar Mahadev Temple Nashik In Hindi.

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर नाशिक के गोदावरी नदी के तट पर बसा हुआ है। गोदावरी नदी के आसपास हरियाली होने की वजह से यहां का नजारा काफी आकर्षक प्रतीत होता है। भगवान शिव के इस मंदिर के पास गोदावरी नदी में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

आशा है कि नाशिक में घूमने की जगह के इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको नाशिक में घूमने की जगह से संबंधित कुछ जानकारी प्राप्त हुई होगी। जानकारी अच्छी लगी हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद।

इन्हें भी जानें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS