नेपाल के प्रसिद्ध एवं प्रमुख मंदिर | Top 5 Famous Temples In Nepal In Hindi.

आज मैं यहां पर नेपाल के 5 प्रसिद्ध मंदिर के बारे में बताने वाला हूं, ताकि अगर कोई पर्यटक या श्रद्धालु नेपाल ट्रिप पर जाए, तो वे नेपाल के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ नेपाल के 5 प्रसिद्ध मंदिर को भी विजिट करके उनमें विराजमान देवी-देवताओं के दर्शन कर सकें। नेपाल में आज भी मंदिरों की संख्या अन्य धर्मों के पूजनीय स्थल से अधिक है। आइए नेपाल के 5 प्रसिद्ध मंदिर के बारे में जानने से पहले नेपाल से जुड़े इस बात को भी जान लेते हैं।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ साल पहले तक हम नेपाल को दुनिया का एकमात्र हिंदू देश के रूप में जानते थे, लेकिन वर्तमान समय में इस देश में हिंदू के साथ-साथ मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग भी निवास कर रहे हैं, जिनमें आज भी इस देश में निवास करने वाले हिन्दू धर्म के लोगों की जनसंख्या 80% से अधिक है। आइए अब जानते हैं नेपाल के 5 प्रसिद्ध मंदिर के बारे में-

1. नेपाल का सबसे प्रसिद्ध मंदिर पशुपतिनाथ – Pashupatinath Temple Nepal In Hindi.

नेपाल देश की राजधानी काठमांडू शहर से मात्र 3 किमी. की दूरी पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर को भारत के उत्तराखंड राज्य में मौजूद केदारनाथ मंदिर, जो भगवान शिव को समर्पित है, का हिस्सा माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर नेपाल का सबसे प्रसिद्ध एवं पवित्र मंदिर है, जिसे यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है।

2. नेपाल का दर्शनीय स्थल मुक्तिनाथ मंदिर – Muktinatha Temple Nepal In Hindi.

नेपाल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मुक्तिनाथ मंदिर वैष्णव सम्प्रदाय के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन चुका है, जिसमें शालिग्राम भगवान की पूजा होती है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि शालिग्राम एक प्रकार का पवित्र पत्थर होता है, जिसे हिंदू धर्म में अन्य देवी-देवताओं की तरह पूजनीय माना जाता है और इस पत्थर को हिंदू धर्म के लोग अपने अन्य देवी देवताओं की तरह ही पूजा-पाठ करते हैं।

इस मंदिर की स्थिति नेपाल के मुक्तिनाथ क्षेत्र में होने की वजह से इस पूरे क्षेत्र को मुक्ति क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। अगर हिंदू धर्म की बात करें, तो हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार इस इस क्षेत्र पर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मुक्ति यानी मोक्ष की प्राप्ति होती है। नेपाल के इस मंदिर तक पहुंचने का रास्ता काफी कठिन होने के बावजूद भी भारी संख्या में हिंदू धर्म के लोग इस मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने वाले हिंदू श्रद्धालुओं की सूची में भारत के भी काफी सारे श्रद्धालु शामिल होते हैं।

3. मनकामना मंदिर या मनोकामना मंदिर – Manakamana Temple Nepal In Hindi.

पहाड़ों के बीच बसा हुआ यह मंदिर काठमांडू शहर से करीब 125 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर के परिसर से दिखाई देने वाले पहाड़, नदी और प्राकृतिक दृश्य काफी बेहतरीन प्रतीत होते हैं, जिसे देखने के बाद वापस आने का मन बिलकुल भी नहीं करता है। अगर आपको प्राकृतिक चीजों से लगाव है, तो आपको मनकामना मंदिर जरूर जानी चाहिए, क्योंकि इस मंदिर परिसर और इसके आसपास से दिखाई देने वाले प्राकृतिक दृश्य हमेशा के लिए आपकी यादों में बस जाएगी।

नेपाल के इस मंदिर को मनकामना मंदिर और मनोकामना मंदिर दोनों नामों से जाना जाता है। लोगों का कहना है कि इस मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना को माताजी पूरा करती है, जिसकी वजह से इस माता का नाम मनोकामना पड़ गया। दशहरा के समय इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक भी इस मंदिर में दर्शन करने जाते हैं।

4. बुढानीलकंठ मंदिर – Budhanilkanth Temple Nepal In Hindi.

नेपाल के शिवपुरी नामक पहाड़ी की तलहटी में बसा हुआ यह मंदिर काठमांडू शहर से मात्र 9 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। लोगों का कहना है कि इस मंदिर को यहां के राजपरिवार के लिए स्थापित किया गया था। इस मंदिर के बारे में बताई जाने वाली पौराणिक मान्यता यह है कि इस मंदिर में जाकर भगवान विष्णु के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना को विष्णु जी पूरा करते हैं। इस मंदिर में विराजमान भगवान विष्णु जी की यह मूर्ति कुंड के ऊपर सोती हुई अवस्था में विराजमान है, जो इस मंदिर को अन्य मंदिरों से काफी अलग बनाता है। इस मंदिर में दर्शन करने भारतीय श्रद्धालु भी जाते हैं।

5. स्वयंभू नाथ स्तूप – Swaymbhu Nath Stupa In Nepal In Hindi.

काठमांडू शहर से मात्र 5 किमी. की दूरी पर स्थित यह एक प्राचीन बौद्ध स्तूप है, जो काठमांडू के पहाड़ी पर स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस बौद्ध स्तूप को यूनेस्को के विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। अगर आप नेपाल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो नेपाल जाने के बाद आप इस बौद्ध को भी विजिट करें। इस बौद्ध स्तूप में आपको काफी शांति देखने को मिलेगा। जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया है कि यह बौद्ध स्तूप एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां से दिखाई देने वाला काठमांडू शहर का नजारा काफी आकर्षक और शानदार होता है।

नेपाल के 5 प्रसिद्ध मंदिर के अलावा भी अगर आपको नेपाल से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। मैं आपको जवाब देने की कोशिश जरूर करूंगा।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS