रोहतांग दर्रा की संपूर्ण जानकारी | रोहतांग पास | Rohtang Pass In Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस पोस्ट में हम हिमाचल के रोहतांग दर्रा के बारे में लगभग सभी जानकारी विवरण के साथ जानेंगे। जैसे – रोहतांग दर्रा कब जाए, कैसे जाएं, यहां जाते समय होने वाली चुनौतियाँ, यहां लोग क्यों जाते हैं। इन सभी प्रश्नों के बारे में भी जानेंगे। तो चलिए शुरु से शुरुआत करते है –

विषय - सूची

रोहतांग दर्रा के बारे में | About Rohtang Pass In Hindi

यह रोहतांग नाम का दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में 3980 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दर्रा हिमालय के ही भाग में है। यह दर्रा हिमालय के पीर पंजाल श्रेणी के पूर्व दिशा में हैं। इसकी दूरी मनाली से 51 किलोमीटर है। इसी दर्रा से होकर लाहौल, स्पीति और लेह घाटी जाया जाता है। यानी कि हम इसे लाहौल, स्पीति एवं लेह घाटी का प्रवेश द्वार बोल सकते हैं। यह रोहतांग नाम का दर्रा पूरे कुल्लू क्षेत्र में जितने भी शानदार पर्यटक स्थल है, उनमें से इसे भी एक माना जाता है।

इस दर्रा के पहाड़ी ढलान इस तरह डिजाइन है, कि यह देखने में बहुत ज्यादा आकर्षक एवं सुंदर दिखता है। इस दर्रा के खूबसूरती को देखने लाखों की संख्या में लोग देश के अलग-अलग कोने से हर साल आते हैं।

इस दर्रा से आगे लाहौल, स्पीति और लेह घाटी की ओर जाने का अनुमति हमारी भारतीय सेना देती है, तभी कोई आगे की ओर जा पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरफ काफी मात्रा में बर्फबारी एवं हिमस्खलन होती रहती है। बर्फ की मालवा जब वे लोग रोड से पूरी तरह साफ कर लेते हैं, तभी वह किसी को आगे जाने की अनुमति देते हैं।

रोहतांग दर्रा के पास होने वाली चुनौतियां –

इस दर्रा के पास काफी मात्रा में घातक भूस्खलन होता रहता है, जिससे आगे का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। रास्ते पर के बर्फ को हटाने में काफी लंबा संघर्ष करना पड़ता है। इस रोहतांग दर्रा के पास एक नाला है, जो यात्रा के दौरान खतरा के रूप में अड़चन बना रहता है। इस दर्रा के पास कुछ समय से नोटिस किया जा रहा है, कि यहां आये दिन लगातार हर साल फिसलन की स्थिति बढ़ती जा रही हैं।

यही दर्रा पीर पंजाल के दोनों ओर के व्यापार का मार्ग हैं। जब यहां पर बर्फबारी एवं हिमस्खलन होती है तब कुछ महीनों तक इस मार्ग से कोई भी व्यापार नहीं हो पाता है। और इस दर्रा के उस पार रहने वाले लोगों का बाकी लोगों से जैसे कनेक्शन ही कट जाता है। फिर इसके बाद वहां दर्रा के उस पार कोई भी वस्तु का आयात या निर्यात करने का हेलीकॉप्टर ही एकमात्र जरिया बचता है।

रोहतांग दर्रा क्यों लोगों के बीच फेमस है ?

यह लाहौल घाटी में बहने वाले ग्लेशियर, चंद्र नदी और पहाड़ की चोटियों का दृश्य देखने में काफी आकर्षक एवं सुंदर दिखता है। इस दर्रा के मार्ग में पड़ने वाला 2500 m की ऊंचाई पर स्थित रहला नाम का झरना नीचे की ओर बहता हुआ काफी आकर्षण से भरा अद्भुत सा लगता है। यहां बर्फीली क्षेत्र में कुछ पर्यटक स्नो स्कूटर, माउंटेन साइकिलिंग एवं बाइकिंग करने आते हैं। जो देखने के साथ-साथ करने में भी काफी आनंद आता है।

(इन्हें भी पढ़े : – 1. भूरि सिंह संग्रहालय

2. कालाटॉप खजियार अभयारण्य)

रोहतांग दर्रा से ही होकर लोग लद्दाख जाते हैं, इसलिए यहां के सुंदर दृश्य देख मस्ती आनंद लेने के लिए यहां पर रुक जाते हैं। कहा जता है, कि कुछ फिल्म के सॉन्ग भी इस रोहतांग दर्रा के पास सूट हुए हैं। इस दर्रा को Ground Of Corpses के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दर्रा को पार करते समय हिमस्खलन के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई थी।

रोहतांग दर्रा जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Rohtang Pass In Hindi

अगर आप भी रोहतांग दर्रा घूमने जा रहे है या रोहतांग दर्रा को पार कर लाहौल, स्पीति या लेह घाटी जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि ये दर्रा पूरे साल खुला नहीं रहता। भारी बर्फबारी एवं हिमस्खलन के कारण यह दर्रा नवंबर से अप्रैल महीने तक बंद रहता है। इसलिए आप यहां साल के किसी भी महीने में घूमने नहीं जा सकते है।

रोहतांग दर्रा मई से अक्टूबर तक अल्टरनेटिव खुला रहता है, इन महीने के बीच में जब कभी भी हिमस्खलन होता है, तो इसे बंद कर दिया जाता है और फिर नॉर्मल स्थिति होने पर पुनः खोल दिया जाता है।

अगर यहा जाने का अच्छा समय की बात किया जाए तो मई से जून महीना को माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय यहां का मौसम लगभग साफ रहता है।

रोहतांग दर्रा का साप्ताहिक बंदी भी होता है जो प्रत्येक रविवार को पड़ता है। इसके अलावा यह दर्रा पर्यटकों के लिए प्रत्येक मंगलवार को भी बंद रहता है।

रोहतांग दर्रा खुलने का समय – Rohtang Pass Entry Time In Hindi

इस रोहतांग दर्रा के खुलने का समय सुबह 6:00 बजे और बंद होने का समय शाम 5:00 बजे निर्धारित किया गया है।

रोहतांग दर्रा जाते समय ध्यान देने योग्य बातें –

1.) रोहतांग दर्रा अगर आप जाना चाहते हैं, तो यहां सुबह में जितनी जल्दी पहुंचे क्योंकि बहुत सारे पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं, जिसकी वजह से संकरी दर्रा में ट्रैफिक जाम लग जाता है।

2.) अगर आप यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं, तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लें जाए।

3.) यहां घूमने जाते समय आप अपने साथ एक अच्छा सा कैमरा वाला फोन या कैमरा जरूर लेकर जाए, ताकि यादगार के रूप में यहां की खूबसूरती को आप कैद कर सके।

4.) यदि आप चाय या कॉफी का शौकीन है, तो आप अपने साथ थरमस में गर्म चाय या कॉफी जरूर ले कर जाए ऐसा इसलिए क्योंकि आगे चलकर ये गर्माहट के लिए काफी उपयोगी होगा।

रोहतांग दर्रा कैसे जाएं – How To Reach Rohtang Pass In Hindi

रोहतांग दर्रा हवाई जहाज, ट्रेन, सड़क मार्ग से कैसे जाएं, इसके बारे में बात करें तो आपको बता दें, कि अगर आप रोहतांग दर्रा खुद की निजी वाहन से जाना चाहते हैं तो आपको एक रोहतांग पास परमिट बनवाना पड़ेगा। तभी आप यहां पर निजी वाहन से जा सकते हैं। और अगर आप यहां पर कोई भी प्राइवेट वाहन को बुक कर जाना चाहते हैं, तो आपको इस परमिट को बनवाने की कोई जरूरत नहीं है।

(इन्हें भी पढ़े : – 1. खज्जियार झील चंबा

2. चैल कैसे पहुंचे)

हवाई जहाज से रोहतांग दर्रा कैसे जायें – How To Reach Rohtang Pass By Flight In Hindi

अगर आप रोहतांग दर्रा फ्लाइट से घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि रोहतांग दर्रा के आसपास कोई भी एयरपोर्ट नहीं है। इस दर्रा के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट की बात की जाए तो वह भुंतर हवाई अड्डा है, जो इस रोहतांग दर्रा से 104 km की दूरी पर है। आप फ्लाइट से भुंतर हवाई अड्डा पर उतर कर वहां से मनाली के लिए बस या टैक्सी पकड़कर मनाली आकर फिर मनाली से कोई भी बस या टैक्सी यहां के लिए आसानी से मिल जाएगी।

ट्रेन से रोहतांग दर्रा कैसे जायें – How To Reach Rohtang Pass By Train In Hindi

रोहतांग दर्रा ट्रेन से जाने के लिए आपको मनाली के निकटतम जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन जो कि रोहतांग दर्रा से लगभग 103 km की दूरी पर है आना पड़ेगा। इसके बाद यहां से बस या टैक्सी बुक कर रोहतांग दर्रा जा सकते है।

सड़क मार्ग से रोहतांग दर्रा कैसे जायें – How To Reach Rohtang Pass By Road In Hindi

रोहतांग दर्रा सड़क मार्ग से जाने के लिए हिमाचल राज्य के सड़क परिवहन निगम के बसे मनाली से अधिकतर चलती है। इसके अलावा यहां जाने के लिए कई प्राइवेट बसे और टैक्सी भी चलती है, जिसे आप बुक कर आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

रोहतांग दर्रा के आसपास के पर्यटक स्थल – Places To Visit Near Rohtang Pass In Hindi

रेहला वाटर फॉल, लाहौल और स्पीति घाटी, सोलंग वैली, चंद्र और भागा नदियांआदि…

पूछें जाने वाले प्रश्न –

रोहतांग दर्रा कहाँ है ?

उत्तर – रोहतांग दर्रा भारत देश के हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।

आपको हमारे द्वारा बताई गई “रोहतांग दर्रा” के बारे में यह जानकारी अगर अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। आज के इस आर्टिकल से जुड़ी अगर आपकी कोई राय या सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS