माउंट आबू के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल | Top 10 Tourist places Mount Abu In Hindi.

इस पोस्ट के माध्यम से आज आपको राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानने को मिलेगा। आइए समय व्यतीत न करते हुए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

1. नक्की झील – Nakki Lake Mount Abu In Hindi.

यह माउंट आबू का काफी प्रसिद्ध एवं आकर्षक झील है, जिसके चारों तरफ लगे खजूर के पेड़ इस झील की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। नक्की झील में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस झील की खूबसूरती सूर्यास्त के दौरान सबसे चरम सीमा पर होती है खासकर जब बोटिंग की जाए। अगर आप फोटो शूट करने के शौकीन हैं या आप एक यूट्यूबर हैं, तो आप सूर्यास्त के दौरान ही नक्की झील को विजिट करने की कोशिश करें।

अगर आप माउंट आबू ट्रिप पर दिसंबर या जनवरी के समय जा रहे हैं, तो आपको नक्की झील में पानी की जगह बर्फ भी देखने को मिल सकती है, क्योंकि जब इस समय में अधिक ठंड पड़ती है, तो नक्की झील का पानी पूरी तरह से बर्फ बन जाता है। अगर आप नक्की झील में बोटिंग के पर्पस से जा रहे हैं, तो आपको निराश होकर वापस भी लौटना पड़ सकता है।

2. हनीमून प्वाइंट – Honeymoon Point Mount Abu In Hindi.

सनसेट प्वाइंट से करीब 2 किमी. की दूरी पर स्थित इस हनीमून प्वाइंट से भी अरावली पर्वत का एक आकर्षक नजारा देखने को मिलता है। मॉनसून के समय इस हनीमून प्वाइंट से दिखने वाले प्राकृतिक नजारे सबसे अलग और लुभावने होते हैं।

3. सनसेट प्वाइंट – Sunset Point Mount Abu In Hindi.

माउंट आबू शहर से मात्र 2 किमी. की दूरी पर स्थित इस सनसेट प्वाइंट से सूर्यास्त का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। बाकी दिनों के मुकाबले रविवार के दिन ऑफिस और स्कूलों की छुट्टियां रहने पर इस सनसेट प्वाइंट पर काफी सारे सैलानी अपने पूरे परिवार वालों के साथ देखे जाते हैं। यह सनसेट प्वाइंट माउंट आबू शहर के साथ-साथ अरावली पर्वत का भी एक बेहतरीन नजारा प्रदर्शित करता है।

4. दिलवाड़ा जैन मंदिर – Dilwara Jain Temple Mount Abu In Hindi.

अगर आप राजस्थान के पड़ोसी राज्यों से जुड़े हैं या राजस्थान के मंदिरों के बारे में थोड़ा-बहुत भी इंटरनेट पर रिसर्च किए हैं, तो आपको दिलवाड़ा जैन मंदिर के बारे में थोड़ा-बहुत भी नॉलेज जरूर होगा, क्योंकि राजस्थान के माउंट आबू शहर में स्थित इस मंदिर का नाम न सिर्फ जैन धर्म बल्कि राजस्थान के सबसे बड़े मंदिरों की सूची में शामिल है।

इस मंदिर के बड़े होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर आप इस मंदिर को अच्छी तरह से विजिट करें, तो आपको करीब दो से ढाई घंटे का समय देना पड़ेगा। इस मंदिर में आपको बहुत सारे छोटे-बड़े मंदिरों के साथ-साथ कई सारी ऐतिहासिक कलाकृतियां देखने को मिलेगी, इसलिए अगर आप माउंट आबू जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दिलवाड़ा जैन मंदिर को विजिट करने में संकोच ना करें। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करें।

5. गुरू शिखर – Guru Shikhar Mount Abu In Hindi.

माउंट आबू शहर से करीब 15 किमी. दूर स्थित गुरु शिखर माउंट आबू का सबसे पीक प्वाइंट है, जहां से माउंट आबू और अरावली पर्वतमाला का एक आकर्षक दृश्य नजर आता है। सनसेट के दौरान यह नजारा काफी मनमोहक होता है। गुरू शिखर पर त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का एक मंदिर भी है, जिसकी दर्शन आप गुरु शिखर जाने के बाद कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको गुरु शिखर पर एक गुफा में विष्णु जी का चरण पादुका भी देखने को मिलेगा।

6. अचलगढ़ किला – Achalgarh Fort Mount Abu In Hindi.

माउंट आबू शहर से करीब 9 किमी. की दूरी पर स्थित इस किले की स्थिति भले ही वर्तमान समय में थोड़ी जर्जर हो गई है, लेकिन ऐतिहासिक चीजों को विजिट करने वाले पर्यटकों की संख्या आज भी कम नहीं हुई है। अगर आप भी ऐतिहासिक चीजों को देखने का शौक रखते हैं, तो इस किले को विजिट करना बिलकुल भी ना भूलें।

7. श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर – Shri Achaleshwaar Mount Abu In Hindi.

अचलगढ़ मंदिर के पास में ही स्थित भगवान शिव का यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में भोलेनाथ के अंगूठे की पूजा होती है। अगर आप अचलगढ़ किले को विजिट करने जाते हैं, तो महादेव के इस मंदिर में जाकर उनका भी दर्शन कर सकते हैं।

8. गौमुख मंदिर – Gaumukh Temple Mount Abu In Hindi.

माउंट आबू से करीब 3 किमी. दूर गौमुख मंदिर (श्री गौमुख तीर्थ) भी काफी सारे सैलानियों को आकर्षित करता है। गौमुख मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही एक हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित किया गया है। हनुमान जी के प्रतिमा से करीब 600 सीढियां नीचे उतरने के बाद आप एक वशिष्ठ आश्रम तक पहुंचेंगे। वसिष्ठ आश्रम में एक पत्थर रूपी गाय के मुख से पानी का निरंतर प्रवाह होता रहता है, जिसकी वजह से उस स्थान को गौमुख मंदिर और श्री गौमुख तीर्थ भी कहा जाता है।

9. अर्बुदा देवी – Arbuda Devi Temple Mount Abu In Hindi.

माउंट आबू शहर से मात्र 3 किमी. की दूरी पर स्थित इस मंदिर को अधर देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर अरावली पर्वतमाला के एक छोटे से गुफे में स्थित है, यहां पहुंचने के लिए कुल 365 सीढ़ियों की चढ़ाई करनी पड़ती है। जम्मू में स्थित वैष्णो देवी मंदिर की तरह इस मंदिर की कुछ भिन्नताएं मिलने की वजह से अर्बुदा देवी जी के इस मंदिर को राजस्थान की वैष्णो देवी भी कहा जाता है। माउंट आबू जाने के बाद आप इस मंदिर में जाकर माता अर्बुदा देवी का दर्शन जरूर करें।

10. ब्रह्मकुमारी पीस पार्क – Brahmakumari Peace Park Mount Abu In Hindi.

हनीमून कपल्स के लिए यह पार्क बेहद खास होता है, क्योंकि इस पार्क में बेहद शांत माहौल बना रहता है। चारों ओर हरियाली के बीच शांत जगह को पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह पार्क काफी अच्छा है। यह पार्क शहर से करीब 8.5 किमी. की दूरी पर ही स्थित है।

माउंट आबू से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें कमेंट जरुर करें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS