पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान | Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम भारत के राज्य पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग शहर में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान के बारे में जानने वाले हैं। इस हिमालयन प्राणी उद्यान के बारे में आप पूरी जानकारी को जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पूरा पढ़ने के उपरांत अगर आपको पसंद आए, तो आप इसे अपने दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

विषय - सूची

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान के बारे में – About Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park in Hindi

यह पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान भारत देश के पश्चिम बंगाल राज्य दार्जिलिंग शहर में स्थित है। यह हिमालयन प्राणी उद्यान तकरीबन 67.56 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला एक खूबसूरत उधान है। इस पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान को दार्जिलिंग चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है। यह दार्जिलिंग चिड़ियाघर 7000 फीट की औसत ऊंचाई पर स्थित भारत के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित चिड़िया घरों में से एक माना जाता है।

इस हिमालयन प्राणी उद्यान को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई सारी जंतुओं के अलग-अलग प्रजातियां देख सकते हैं। इस प्राणी उद्यान को वैसे जंतुओं को संरक्षित करने के लिए बनाया गया है, जो विलुप्त होने के कगार पर है।

दार्जिलिंग में स्थित यह चिड़ियाघर हरे-भरे घास के मैदानों एवं बड़े-छोटे पेड़-पौधों से घिरा एक खूबसूरत चिड़ियाघर के रूप में जाना जाता है। इस जूलॉजिकल पार्क में अक्सर लोगों की भीड़ देखी जाती है। दार्जिलिंग चिड़ियाघर की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां पर प्रति वर्ष लाखों की संख्या में लोग घूमने आया करते हैं।

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान का इतिहास – History of Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park in Hindi

पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग शहर में स्थित यह खूबसूरत पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान पहले हिमालयन प्राणी उद्यान के नाम से जाना जाता था। दार्जिलिंग के इस हिमालयन प्राणी उद्यान की स्थापना 14 अगस्त 1958 ईस्वी के दौरान किया गया था। इसकी स्थापना के कुछ सालों के पश्चात यानि कि 1975 ईस्वी के दौरान इंदिरा गांधी के द्वारा इसे पहले हिमालयन प्राणी उद्यान के नाम से जाना जाता था को पश्चिम बंगाल के राजपाल श्रीमती पद्मजा नायडू की सामान में इसका नाम बदलकर पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान कर दिया गया।

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क का खुलने का समय – Opening and Closing Time Of Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park in Hindi

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान का खुलने एवं बंद होने का समय भी निर्धारित किया गया है। हिमालयन प्राणी उद्यान सप्ताह में पूरे दिन खुला नहीं रहता है। यह पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान गुरुवार को छोड़कर पूरा सप्ताह खुला रहता है। इस हिमालयन प्राणी उद्यान का खुलने एवं बंद होने का समय सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आप यहां पर इसी बीच घूमने जा सकते हैं।

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क का खुलने और बंद होने का समय सरणी –

दिन खुलने का समय बंद होने का समय
सोमवार 8:30 AM4:30 PM
मंगलवार 8:30 AM4:30 PM
बुधवार 8:30 AM4:30 PM
गुरुवरबंद बंद
शुक्रवार8:30 AM4:30 PM
शनिवार8:30 AM4:30 PM
रविवार8:30 AM4:30 PM
Opening and Closing Time Of Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park

( इन्हें भी पढ़े : – दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

> पीस पगोडा)

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park in Hindi

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान में जाने के लिए अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। अगर आप एक भारतीय या सार्क देशों से बिलॉन्ग करते हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹20 देने होंगे। वहीं अगर आप भारतीय या सार्क देशों के अलावा अन्य देशों से बिलॉन्ग करते हैं, तो आपको प्रवेश शुल्क के रूप में ₹50 का चार्ज देना होगा। इन सबके अलावा अगर आप इस हिमालयन प्राणी उद्यान में अपने साथ कैमरा ले जाना चाहते हैं, तो आपको कैमरा के लिए अलग से ₹10 का चार्ज देना होगा।

पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park in Hindi

दार्जिलिंग के इस खूबसूरत पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान को विजिट करने से पहले यहां पर जाने का सही समय के बारे में भी आपको जान लेना चाहिए। इस हिमालयन प्राणी उद्यान को विजिट करने का अच्छा समय मार्च से जून माह के बीच एवं सितंबर से जनवरी माह के बीच के समय को माना जाता है। यहां पर जाने के बारे में एक और बात बता दें, कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार वैसे पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं।

पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान कैसे पहुँचे ? – How To Reach Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park in Hindi

भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग में स्थित इस पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान को विजिट करने के बारे में बात करें, तो आपको बता दें कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर हवाई मार्ग से जाने के बारे में बात करें, तो इस हिमालयन प्राणी उद्यान के नजदीकी मुख्य हवाई अड्डा बागडोगरा में स्थित है। बागडोगरा हवाई अड्डा पहुंचने के उपरांत वहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद से आप इस पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

इस हिमालयन प्राणी उद्यान को विजिट करने के लिए ट्रेन मार्ग का चुनाव किए हैं, तो आपको बता दें, कि इस पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान के नजदीकी मुख्य रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी में स्थित है। आप अपने यहां से इस रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की मदद लेकर आप इस हिमालयन प्राणी उद्यान को आसानी से विजिट कर सकते हैं।

यह पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर अपने यहां से सड़क मार्ग के माध्यम से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

पूछें जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न – पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान कहाँ है ?

उत्तर – यह पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान भारत के राज्य पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहर दार्जिलिंग में स्थित है।

प्रश्न – पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – इस पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान की क्षेत्रफल 67.56 एकड़ (27.3 हेक्टेयर) है।

प्रश्न – पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर – दार्जिलिंग में स्थित इस पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान की स्थापना 14 अगस्त 1958 को किया गया था।

पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग में स्थित इस पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान के ऊपर लिखा गया हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो आप इसे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। अगर इस आर्टिकल से जुड़ी आपका कोई हमारे लिए सुझाव या अपडेट हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS