कूर्ग में घूमने की अच्छी जगहें | Coorg Tourist Places in Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम राज्य कर्नाटक के प्रमुख हिल स्टेशन कुर्ग के अंतर्गत आने वाले प्रमुख पर्यटन यानी कि घूमने की जगह के बारे में बात करने वाले हैं। कर्नाटक हिल स्टेशन को अगर आप भी विजिट करने वाले हैं और कुर्ग हिल स्टेशन में स्थित पर्यटन स्थल के बारे में नेट पर सर्च कर रहे हैं, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम इस टॉपिक को पूर्ण रूप से कवर करने वाले हैं। इसके लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें, तो चलिए शुरू करते हैं –

कूर्ग हिल स्टेशन के मुख्य पर्यटन स्थल – Famous Place Visit in Coorg in Hindi

गोल्डन टेम्पल या नाम्ड्रोलिंग मठ – Famous Golden Temple (Namdroling Monastery) in Hindi

राज्य कर्नाटक के मदिकेरी से तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मठ का निर्माण 1969 ईस्वी के दौरान किया गया था। यह मठ तिब्बतियन शिक्षा का एक बहुत बड़ा केंद्र माना जाता है। इस पूरे मंदिर परिसर में इमारत एवं मंदिर की दीवारों पर कई अलग-अलग तरह के पौराणिक नक्काशी और चित्रकारिओं को देखा जा सकता है। इसे गोल्डन टेंपल क्यों कहा जाता है, अगर इसके बारे में बात करें तो इस परिसर में तकरीबन 40 फीट ऊंची सोने की प्रतिमा बनाई गई हैं।

राजा की सीट – Famous Place of Coorg Raja’s Seat in Hindi

कुर्ग का एक मशहूर स्थान मदीकेरी में स्थित है। इस स्थान के नाम के बारे में बताया जाता है, कि इसका नाम राजा की सीट इसलिए पड़ा क्योंकि कुर्ग के राजा इस स्थान को बाग-विहार और मनोरंजन के लिए उपयोग करते थे। यह स्थान आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा क्योंकि आप यहां पर हरी भरी घास वाले मैदानों के बीच जानवर एवं सरीसृप का चित्रकारी वाला प्रतिमा भी देख सकते हैं। यह जगह फोटो शूट के लिए भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां पर जब आप जाएंगे तो आप टॉय ट्रेन का भी आनंद ले सकते हैं। यही वजह है कि यह पार्क बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है।

ओंकारेश्वर मंदिर – Omkareshwara Temple in Hindi

1830 ईस्वी के दौरान लिंगराजेंद्र द्वितीय द्वारा निर्मित यह मंदिर कुर्ग की एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर के प्रवेश द्वार के पास की इस मंदिर के बारे में लिखित इतिहास को देखा जा सकता है। यह मंदिर पुराने समय के सुंदर नक्काशी एवं वास्तुकला द्वारा निर्मित देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगती है। इस मंदिर के आस-पास भी खूबसूरती से भरा पड़ा वातावरण देखा जा सकता है।

इरुप्पू झरना – Iruppu Falls in Hindi

यह इरुप्पू झरना राज्य कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित हैं। तकरीबन 170 फीट की ऊंची पहाड़ी से गिरता हुआ यह झरना अपनी ओर पर्यटकों एवं प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते रहता है। इरुप्पू झरना को एक अन्य नाम लक्ष्मण तीर्थ जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है। यह मीठे पानी का झरना ऊंचाई से आवाज के साथ गिरने वाले झरना है। यहां पर जाने का अच्छा समय वर्षा ऋतु के दौरान माना जाता है। क्योंकि इस समय जलप्रपात में पानी का बहाव थोड़ा ज्यादा देखा जाता है और इसके आसपास का हरियाली भी अपने चरम पर होती हैं।

(इन्हें भी पढ़े : – गोकर्ण में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल

> हम्पी में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल )

नीलकंडी झरना – Beautiful Nilakandi Falls in Hindi

हनी वैली के नाम से जाना जाने वाला यह नीलकंडी झरना तकरीबन 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता हुआ कुर्ग का एक खूबसूरत झरना के रूप में जाना जाता है। हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित यह नीलकंडी झरना देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।

होंनामाना केरे झील – Honnamana Kere Lake of Coorg in Hindi

होंनामाना केरे झील को कुर्ग के सबसे बड़ी एवं प्रमुख प्राकृतिक झील के रूप में जाना जाता है। इस झील के पास में ही एक मंदिर को देखा जा सकता है। जहां पर गौरी उत्सव के समय काफी ज्यादा रौनक देखी जाती है। यह झील हरी-भरी वातावरण से घिरा हुआ है, जहां पर आपको कॉपी एवं मसालों की बगने भी देखने को मिल जाती है। इस झील को पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

भगामंडला – Bhgaamandal in Hindi

कुर्ग के अंतर्गत आने वाले इस भगामंडला को एक दर्शनीय स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर तीन नदियों का संगम भी देखा जा सकता है, यही कारण है कि इस जगह को त्रिवेणी के नाम से जाना जाता है। कावेरी कनिका एवं सुज्योति नदियाँ यहां पर आपस में एक संगम का निर्माण करती हैं। इसी वजह से यह दर्शनीय स्थल भागा मंडल प्रमुख एवं प्रसिद्ध माना जाता है। यहां पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के भी काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती है।

मोदिकेरी किला – Madikeri Fort Coorg in Hindi

पौराणिक समय में निर्मित मोदिकेरी किला पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला कुर्ग का एक प्रमुख किला है। इस किला को पुराने समय में मर्करा किला के नाम से जाना जाता था। लेकिन निर्माण के कुछ सालों के उपरांत मैसूर सरकार द्वारा इस किले का नाम मोदिकेरी किला कर दिया गया। कुर्ग को विजिट करते समय आप इस मोदिकेरी किला को भी विजिट अवश्य करें। यकीनन यह किला आपको पसंद आएगा।

पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण्य – Pushpagiri Wildlife Sanctuary Coorg in Hindi

कुर्ग में स्थित यह वन्य जीव अभ्यारण कई दुर्लभ जीव-जंतुओं की प्रजातियों के आवास स्थान के रूप में कार्य करता है। बड़े क्षेत्र में फैला उष्णकटिबंधीय जंगलों से घिरा अभ्यारण देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इस अभ्यारण के पास में कई जलप्रपात भी देखने को मिल जाते हैं। यह वन्य जीव अभ्यारण कुर्ग का एक खूबसूरत अभ्यारण के रूप में जाना जाता है।

कुर्ग घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time to visit Coorg in Hindi

कर्नाटक में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशनों की सूची में आने वाला कुर्ग के प्रमुख पर्यटन स्थल को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि वैसे तो आप यहां पर पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं, लेकिन यहां पर जाने का अनुकूल समय अक्टूबर महीने से लेकर अप्रैल महीने के बीच के समय को माना जाता है।

कुर्ग कैसे पहुँचे ? – How To Reach Coorg in Hindi

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को विजिट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें आप अपनी सुविधा के अनुसार कुर्ग हवाई जहाज, ट्रेन या सड़क मार्ग द्वारा अपने यहां से आसानी से पहुंच सकते हैं। क्योंकि कुर्ग सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा होने के साथ-साथ कुर्ग के नजदीकी रेलवे एवं हवाई अड्डा कर्नाटक के मुख्य शहर मैसूर के अलावा मंगलोर हैं। आप अपने यहां से इन रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डा पहुंचने के उपरांत यहां पर चलने वाले स्थानीय परिवहन की सहायता से आप कुर्ग को आसानी से विजिट कर सकते हैं। इस तरह आप कुर्ग का ट्रिप अपना पूरा कर सकते हैं।

राज्य कर्नाटक के कुर्ग हिल स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में लिखा गया यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो आप इसे अपने दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करें, ताकि उन्हें भी कूर्ग हिल स्टेशन में घूमने की जगह के बारे में जानकारी मिल सके। इसके अलावा अगर आप इस आर्टिकल से जुड़ी जो कि कुर्ग में घूमने के जगह के बारे में है कोई राय या सुझाव हमें देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स आपके लिए ही बना है। आप यहां पर अपना राय या सुझाव हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS