मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थल | Top 10 Tourist Places Mumbai In Hindi.

इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको mumbai ghumne ki jagah के बारे में जानकारी देने वाला हूं। अगर आप मुंबई घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, आप मेरे द्वारा बताए गए इन पर्यटन स्थलों को विजिट जरूर करें। मेरे द्वारा बताए गए मुंबई के 10 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को विजिट करने भारत के साथ-साथ विदेश से भी पर्यटक आते हैं। आइए जानते हैं mumbai ghumne ki jagah के बारे में-

1. गेटवे ऑफ इंडिया | Gateway Of India Mumbai In Hindi.

26 मीटर ऊंचा यह एतिहासिक इमारत मुंबई जाने वाले पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा विजिट किया जाता है। मुंबई के प्रसिद्ध ताज होटल के सामने बना यह इमारत वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में मैं आपको यही बताने वाला हूं कि मुंबई जाने वाले सभी पर्यटक इस इमारत को विजिट करने जरूर जाते हैं और इस इमारत का फोटो मुंबई जाने वाले लगभग सभी पर्यटकों के मोबाइल में आपको देखने को मिल जाएगा।

2. एलीफेंटा गुफाएं | Elephant Caves Mumbai In Hindi.

5 वीं से 8 वीं शताब्दी में बनी एलीफेंटा गुफाएं मुंबई बन्दरगाह के धर्मपुरी और एलीफेंटा द्वीप पर स्थित है, जिसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। एलीफेंटा गुफा में कुल सात सात गुफाएं हैं, जो दो दीपों पर स्थित हैं। एक द्वीप पर 2 बौद्ध गुफा एवं दूसरे द्वीप पर 5 हिंदू गुफाएं स्थित हैं।

3. जुहू बीच मुंबई – Juhu Beach Mumbai In Hindi.

अरब सागर के तट पर बसा हुआ यह बीच मुंबई के सबसे प्रमुख पिकनिक स्पॉट्स में से एक है। जुहू बीच से दिखने वाला सनसेट का नजारा काफी अलग और अद्भुत होता है। अगर आप कभी मुंबई जा रहे हैं, तो जुहू बीच पर जाकर पिकनिक जरूर मनाएं। पिकनिक मनाने के साथ-साथ आप इस बीच से सनसेट का अद्भुत नजारा देखना ना भूलें।

4. मरीन ड्राइव मुंबई – Marine Drive Mumbai In Hindi.

नरीमन पॉइंट और बाबुलनाथ को जोड़ने वाली यह 3 किलोमीटर लंबी छह मार्गों वाली सड़क मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित है, जिसे मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है। अगर मरीन ड्राइव घूमने की बात की जाए, तो सूर्यास्त के समय मरीन ड्राइव को विजिट करने का काफी अलग एक्सपीरियंस होता है। अगर आपका प्लान मुंबई जाने का हो, तो आप मरीन ड्राइव से सनसेट का नजारा लेना बिल्कुल भी ना भूलें।

5. हाजी अली दरगाह मुंबई – Haji Ali Dargah Mumbai In Hindi.

मुंबई में स्थित पीर हाजी अली शाह बुखारी जी को समर्पित यह दरगाह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है। पौराणिक मान्यता यह है कि मक्का की यात्रा पर निकलने के दौरान ही हाजी अली का देहांत हो गया और ऐसा चमत्कार हुआ कि समुद्र में बहता हुआ उनका ताबूत मुंबई में स्थित इसी दरगाह वाले स्थान के पास आ पहुंचा। आज इस दरगाह को विजिट करने मुस्लिम और हिंदू धर्म के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोग और विदेशी पर्यटक भी जाते हैं।

6. बांद्रा-वर्ली सी लिंक | Bandra-World Sea Link Mumbai In Hindi.

मुंबई के पश्चिमी छोर पर स्थित बांद्रा और दक्षिणी छोर पर स्थित वर्ली दोनों स्थानों को यह ब्रिज जोड़ता है। बांद्रा और वर्ली को जोड़ने वाले इस 5 किमी. लंबे ब्रिज पर प्रतिदिन लगभग 45,000 गाड़ियां दौड़ती है। मुंबई में इस ब्रिज की गिनती देश के सबसे बड़े केबल ब्रिजों में होता है। सनसेट के समय इस ब्रिज का नजारा देखने लायक होता है।

7. श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर – Shri Siddhi Vinayak Ganapati Temple Mumbai In Hindi.

मुंबई में स्थित गणेश जी का मंदिर भारत के सबसे व्यस्त मंदिरों में से एक है, जहां हर साल करोड़ों लोग गणेश जी के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। इस मंदिर का नाम भारत के सबसे अमीर मंदिरों में भी शुमार है, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने के दौरान काफी ज्यादा दान करते हैं। माना जाता है कि यहां पर आने वाले किसी के श्रद्धालु को गणेश जी खाली नहीं जाने देते हैं।

8. रेड कार्पेट वैक्स म्यूजियम मुंबई – Red Carpet Wax Museum Mumbai In Hindi.

यह वैक्स म्यूजियम भारत का सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय वैक्स म्यूजियम है, जहां जाने के बाद आपको रेड कार्पेट इवेंट में शामिल होने का एहसास हो सकता है। इस रेड वैक्स म्यूजियम में बड़े-बड़े संगीतकार, ऐक्टर, वैज्ञानिक, खिलाड़ी व अन्य सिलेब्रिटीज की मूर्तियां मौजूद हैं, जिन्हें आप इस म्यूजियम को विजिट करने के बाद देख सकते हैं।

9. एस्सेल वर्ल्ड एंड वॉटर किंगडम – Essel World & Water Kingdom Mumbai In Hindi.

मुंबई में स्थित यह वॉटर किंगडम मुंबई शहर का सबसे बड़ा वॉटर और थीम पार्क है, जहां बच्चे से लेकर बूढ़े सभी लोग जाकर एंजॉय कर सकते हैं। इस वॉटर पार्क में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ देखने लायक होती है। वीकेंड पर आपको इस वॉटर पार्क में आपके बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। इस वॉटर पार्क को विजिट करने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजे के बाद का होता है, क्योंकि इस समय भीड़ काफी कम हो जाती है, जिसकी वजह से आप यहां पर काफी अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं।

10. संजय गांधी जैविक उद्यान मुंबई – Sanjay Gandhi National Park Mumbai In Hindi.

मुंबई के बोरीवली में स्थित यह जैविक उद्यान प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास पर्यटन स्थल है, जहां पर लोमड़ी हिरण, और लंगूर के साथ-साथ कोई शहरी अन्य जंगली जानवरों को देखा जा सकता है। शहर के प्रदूषित ऑक्सीजन वगैरह से दूर आप साथ में बिल्कुल स्वच्छ ऑक्सीजन ले सकते हैं इस बार के में लायन सफारी के साथ-साथ बोटिंग और टॉय ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुंबई में स्थित यह पार्क सोमवार के दिन बंद रहता है और सोमवार के अलावा अन्य 6 दिनों तक सुबह 9:00 बजे खुलता है और शाम 6:00 बजे बंद हो जाता है।

अगर आपको “मुंबई में घूमने लायक टॉप 10 पर्यटन स्थल” की यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS