शिमोगा के प्रमुख पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Shimoga in Karnataka in Hindi

नमस्कार साथियों आज के इस आर्टिकल में हम भारत के राज्य कर्नाटक में स्थित शिमोगा के अंतर्गत आने वाले पर्यटन एवं धार्मिक स्थल यानी कि ऐसी जगह जिसे पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाता है के बारे में जानने वाले हैं। शिमोगा को अगर आप भी विजिट करने वाले हैं, तो आप हमारे इस आर्टिकल में बताए गए इन पर्यटन स्थल को भी विजिट कर सकते हैं, यकीनन आपको ये सभी घूमने की जगह पसंद आएंगे। परंतु इससे पहले आप हमारे इस आर्टिकल को जो कि शिमोगा में घूमने की जगह के बारे में है, पूरा अंत तक जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं –

शिमोगा के बारे में – About Shimoga in Hindi

शिमोगा राज्य कर्नाटक में स्थित घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थल है। यह पौराणिक समय में भी कई राजाओं का प्राथमिक पसंद हुआ करता था। यहां पर स्थित पौराणिक मंदिर, प्राकृतिक झरने, हरे-भरे अभ्यारण शिमोगा की प्रमुखता को और बढ़ा देती है।

शिमोगा कर्नाटक में स्थित एक ऐसी जगह है, जो कि प्राकृतिक रूप से परिपूर्ण शांत वातावरण के कारण प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर काफी दूर-दूर से खींच लाती है। यहां पर स्थित कई ऐसी जगह है, जहां जाने के उपरांत जल्द वापस आने का मन ही नहीं करता है

शिमोगा में घूमने की अच्छी जगहें – Best Paryatan Sthal In Shimoga in Hindi

जोग फाल्स – Jog falls in Hindi

राज्य कर्नाटक में स्थित जोग फॉल तकरीबन 250 फुट की ऊंची पहाड़ियों से नीचे गिरता हुआ एक खूबसूरत झरना है। जोग फॉल का चार छोटे-बड़े फॅल्स से मिलकर इसका नामकरण किया गया है। यह जोग फॉल शिमोगा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। शिमोगा आने वाले पर्यटकों के प्रथम पसंद यह जोग फाल्स ही होता है। यह जोग फाल्स भारत का सबसे दूसरा ऊंचा फॅल के रूप में भी जाना जाता है।

गुदावी बर्ड सेंचुअरी – Gudavi birds sanctuary in Hindi

हरे-भरे एवं घने जंगलों के बीच स्थित इस गुदावी बर्ड सेंचुअरी में जाने के उपरांत आपको कई अलग अलग तरह के प्रजाति वाले पक्षियां देखने को मिल जाती है।

इस सेंचुअरी में जाने का अच्छा समय जून से लेकर दिसंबर महीने के बीच के समय को माना जाता है। इसी समय यहां पर आपको अलग-अलग तरह के पक्षियों के अलग-अलग प्रजाति देखने को मिल जाती है। तकरीबन 0.73 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रों में फैला यह पक्षी अभ्यारण हरे-भरे जंगल एवं झील के पास में स्थित होने के कारण प्रकृति प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

कोडाचाद्री – Kodachadri in Hindi

कर्नाटक राज्य में स्थित इस कोडाचाद्री कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा एक सुंदर प्राकृतिक विरासत स्थल का दर्जा दिया गया है। हरा-भरा ऊंचाई पर स्थित यह जगह कई जंगली वनस्पति एवं जानवरों का आवास स्थान के रूप में भी कार्यरत हैं। इस कोडाचाद्री को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई जानवरों की अलग-अलग प्रजाति को भी देख सकते हैं। यह कोडाचाद्री प्राकृतिक प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

(इन्हें भी पढ़े : – कोलार के प्रमुख पर्यटन स्थल

> बीजापुर के प्रमुख पर्यटन स्थल )

अगुम्बे – Agumbe in Karnataka in Hindi

अगुंबे को वैसे स्थानों की सूची में रखा गया है, जहां पर बारिश काफी ज्यादा मात्रा में होती है। यही कारण है, कि अगुंबे को दक्षिण भारत का चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है।

अगुंबे में स्थित हरे-भरे एवं घने जंगल आपको काफी ज्यादा पसंद आएंगे क्योंकि यहां पर कई अलग-अलग तरह के पशु-पक्षी एवं सरीसृप देखने को मिल जाते हैं। वर्षा अधिक होने के कारण यह क्षेत्र तकरीबन हमेशा हारा-भरा रहता है जो प्रकृति प्रेमी को पसंद आने के लिए काफी है।

कुंदाद्री – Kundadri in Karnataka in Hindi

यह जगह जैन धर्म से जुड़ी एक धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां की ऊंची पहाड़ियों पर एक जैन धर्म से जुड़ी मंदिर हैं, जहां से आसपास कादरी एवं वातावरण काफी आकर्षक एवं मनमोहक प्रतीत होता है। यह कुंदाद्री श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों एवं प्राकृतिक प्रेमियों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

अमृतपुरा – Amruthapura in Karnataka in Hindi

राज्य कर्नाटक के चिकमगलूर जिले में स्थित अमृतपुरा मुख्य रूप से अमृतेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शंकर को समर्पित हिंदू धर्म से जुड़ी हुई धार्मिक स्थल है। अमृतपुरा एक ऐसा जगह है, जो कि धार्मिक स्थल से जुड़ा हुआ और श्रद्धालुओं द्वारा पसंद किया जाने वाला जगह है ।

सकरेबैलू – Sakrebailu in Karnataka in Hindi

सकरेबैलू राज्य कर्नाटक में स्थित एक ऐसा जगह है, जो कि मुख्य रूप से हाथियों के लिए प्रसिद्ध है। सकरेबैलू मुख्य रूप से शिमोगा से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सकरेबैलू मुख्य रूप से वैसे एनिमल प्रेमी द्वारा विजिट किया जाता है, जिन्हें हाथी पसंद है। जब आप सकरेबैलू को विजिट करेंगे तो आप यहां पर हाथियों को जंगल में घूमते एवं पानी में एक्टिविटी करते एवं नहाते हुए देख सकते हैं।

होन्नेमराडू – Honnemaradu in Karnataka in Hindi

होन्नेमराडू ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित एक छोटा सा क्षेत्र हैं। यह स्थान एक जलाशय के पास में स्थित है। यह पर्यटकों को यहां पर स्थित जलाशय में होने वाली गतिविधियों के कारण पसंद आती है। इस स्थान के पास में स्थित इसी क्षेत्र के नाम पर एक झील भी हैं, जहां से सूर्योदय एवं सूर्यास्त का दृश्य काफी लुभावने एवं आकर्षक प्रतीत होता है।

शिमोगा घूमने जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit shimoga in Hindi

राज्य कर्नाटक में स्थित शिमोगा को विजिट करने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं, तो आपको यहां पर जाने का अच्छा समय के बारे में भी जान लेना चाहिए। अगर हम यहां पर जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच के समय को यहाँ पर जाने का उचित समय माना जाता है। वैसे आपको बता दें, यहां पर आप पूरे साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं।

शिमोगा कैसे पहुंचे ? – How to reach shimoga in Hindi

राज्य कर्नाटक में स्थित शिमोगा को विजिट करने का प्लान कर रहे हैं और आपके मन में विचार है, कि यहाँ पर कैसे पहुंचा जाए। तो आपको बता दें की शिमोगा आप जिस माध्यम से पहुँचना चाहते हैं, आप अपनी सुविधा के अनुसार यहां पर किसी भी माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं।

शिमोगा के नजदीकी एयरपोर्ट हुबली है, जहां के लिए आपको भारत के अन्य बड़े एवं प्रमुख शहरों से फ्लाइट की सुविधाएं आसानी से मिल जाएगी। आप यहां पर ट्रेन या सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैं। क्योंकि सड़क मार्ग से कर्नाटक के अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

राज्य कर्नाटक के शिमोगा में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में लिखा गया हमारे इस ब्लॉग पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी शिमोगा में घूमने के प्रमुख जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। अगर इस पोस्ट से जुड़ी आप हमें कोई राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स आपके लिए ही बना हुआ है, आप अपना राय या सुझाव हमें वहां पर शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS