भूरि सिंह संग्रहालय | Bhuri Singh Museum Chamba in Hindi

नमस्कार साथियों आज हम 100 साल से भी अधिक पुराने भूरि सिंह संग्रहालय के बारे में लगभग पूरे विस्तार से इस पोस्ट के माध्यम से जानने वाले हैं, जिसका 14 सितंबर 1908 ई० को उद्घाटन किया गया था। इस संग्रहालय का नाम वहां के एक राजा के नाम पर रखा गया था। तो चलिए इस संग्रहालय के बारे में पूरी विवरण को जानने के लिए शुरू से शुरुआत करते हैं –

विषय - सूची

भूरि सिंह संग्रहालय के बारे में – About Bhuri Singh Museum Chamba in Hindi

भूरी सिंह संग्रहालय भारत देश के हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबा में स्थित है। इस संग्रहालय की स्थापना 1908 ई. में राजा भूरी सिंह के शासनकाल में करवाया गया था। इन्हीं के नाम पर ही इस संग्रहालय का नाम भूरी सिंह संग्रहालय रखा गया था। यह संग्रहालय चंबा के चौगान शहर के पास में ही स्थित है।

इसकी शुरुआत ऐसे ऐतिहासिक चित्र एवं वस्तु से किया गया था, जो राजा भूरी सिंह ने दान में दिया था। धीरे-धीरे यहां पर चित्रों और वस्तुओं का संग्रह एवं लोकप्रियता बढ़ता गया और समय के साथ यह पूरे हिमाचल प्रदेश मे आकर्षण का केंद्र बन गया। इस संग्रहालय में हर साल सैलानी दूर – दूर से घूमने के लिए आते हैं।

यहां पर 8500 से भी ज्यादा मध्यकालीन एवं प्राचीन शासकों द्वारा यूज की जाने वाली वस्तुओं का संग्रह देखने को मिलता है।

भूरि सिंह संग्रहालय में क्या-क्या देखे योग्य है ?

इस संग्रहालय में चंबा के इतिहास, लघु चित्र तांबे की प्लेट, भीतिचित्रो, लघु चित्रो, शीर्षक कर्मों, पर्यटक बसोहली, स्कूल से संबंधित चित्र, भागवत पुराना, रामायण का चित्रण, प्राचीन संगीत वाद्ययंत्र, सजावटी सामान, हथियार, सिक्के, शाही वेशभूषा, कवच, गहने, गूलर कांगड़ा, स्कूल के लोकप्रिय चित्र के साथ साथ अनुसंधान एवं खूबसूरत चित्र भी स्थित है।

अगर आप चंबा की इतिहास एवं संस्कृति को देखना एवं समझना चाहते हैं जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है, तो आप एक बार इस भूरि सिंह संग्रहालय को विजिट जरूर करें।

भूरि सिंह संग्रहालय जाने का प्रवेश शुल्क – Bhuri Singh Museum Entry fee in Hindi

भूरी सिंह संग्रहालय में जाकर वहां पर उपस्थित प्राचीन वस्तुओं एवं सामग्री को देखना चाहते हैं, तो आपको बता दें इस संग्रहालय में जाने का प्रवेश शुल्क के रूप में आपको 20₹ देने होंगे।

भूरी सिंह संग्रहालय खुलने का समय – Bhuri Singh Museum Entry Time In Hindi

भूरी सिंह संग्रहालय में जाकर वहां की ऐतिहासिक चित्रों एवं वस्तुओं को देखने एवं चंबा के संस्कृति को देखना एवं समझना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यह संग्रहालय 24 घंटे खुला नहीं रहता है। इस संग्रहालय का खुलने का समय सुबह 10:00 am बजे और इसे बंद करने का समय शाम 5:00 pm बजे निर्धारित किया गया है। आप इसी समय के बीच में कभी भी इस संग्रहालय में विजिट कर सकते हैं।

भूरी सिंह संग्रहालय के आसपास के पर्यटक स्थल – place to Visit Near Bhuri Singh Museum in Hindi

डोगरा आर्ट संग्रहालय
पांगी घाटी
मणिमहेश
भरमौर
अखंड चंडी
सरोल
लक्ष्मी नारायण मंदिर
द टीवेट संग्रहालय
स्टेट आर्ट संग्रहालय
आर्मी हेरिटेज संग्रहालय
पार्टिशन संग्रहालय आदि..
Near Bhuri Singh Museum

भूरी सिंह संग्रहालय कैसे पहुंचे ? – How To Reach Bhuri Singh Museum Chamba in Hindi

भूरी सिंह संग्रहालय आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से पहुंच सकते हैं। भूरि सिंह संग्रहालय जाने के हम तीनों माध्यम (हवाई जहाज, ट्रेन एवं सड़क मार्ग) के बारे में बात करने वाले हैं ।

भूरि सिंह संग्रहालय हवाई जहाज से कैसे जाएं ? – How to Reach Bhuri Singh Museum Chamba by flight in hindi

भूरि सिंह संग्रहालय के नजदीकी एयरपोर्ट की बात करे तो ये है कंगरा और पठानकोट। यहां आने के बाद भूरि सिंह संग्रहालय के लिए बस या टैक्सी की सुविधा एयरपोर्ट की बाहर से ले सकते है।

भूरि सिंह संग्रहालय ट्रेन से कैसे जाएं.? – How to Reach Bhuri Singh Museum Chamba by Train in hindi

भूरि सिंह संग्रहालय के नजदीकी रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो वो पठानकोट में हैं। पठानकोट आने के बाद यहां से बस या टैक्सी की सुविधा लेकर आप भूरि सिंह संग्रहालय आसानी से पहुंच सकते हैं।

भूरि सिंह संग्रहालय रोड मार्ग से कैसे जाएं – How to Reach Bhuri Singh Museum Chamba by Road in hindi

भूरि सिंह संग्रहालय बस के माध्यम से आने के लिए दिल्ली, शिमला, चंडीगढ़, पठानकोट आदि शहरों से बस की सेवा आसानी से मिल जाती है। आप यहां पर अपनी प्राइवेट कार या टैक्सी लेकर भी जा सकते हैं।

भूरि सिंह संग्रहालय जाने का अच्छा समय – Best Time To Visit Bhuri Singh Museum in Hindi

अगर आप भूरि सिंह संग्रहालय जाना चाहते है, तो बरसात के मौसम में कभी भी न जाए। क्योंकि इस तरफ हिमस्खलन की घटना अक्सर घटती रहती है। यहा जाने की अगर सही समय कि बात की जाए तो मार्च से जून महीना और सितम्बर से नम्बर महीना को परफेक्ट माना जाता है।

अगर आपको हमारे द्वारा बताई गई “भूरि सिंह संग्रहालय” के बारे में यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर कर हमारा हौसला जरूर बढ़ाए।

धन्यवाद !

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS