गंगटोक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Famous Places To Visit In Gangtok in Hindi.

आज के इस आर्टिकल में हम हमारे भारत देश के सिक्किम राज्य का सबसे प्रमुख एवं बड़ा शहर गंगटोक में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि गंगटोक में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में बात करने वाले हैं। अगर आप भी गंगटोक ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां पर वैसे तो कई सारी खूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी हैं, जिन्हें आपको विजिट करना चाहिए।

इस आर्टिकल में हम गंगटोक के उन्हीं खूबसूरत पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानकारी दिए हैं। इसलिए आप हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिए और इस आर्टिकल में दिए गए गंगटोक में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें विजिट करना न भूलें। चलिए हम अपनी अपनी इस आर्टिकल में जानकारी को आगे बढ़ते हैं –

विषय - सूची

गंगटोक के बारे में – About Gangtok in Hindi.

गंगटोक जिसे वहां का स्थानीय लोगों द्वारा गान्तोक के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के सिक्किम राज्य की एक प्रमुख एवं खूबसूरत शहर होने के साथ-साथ सिक्किम की सबसे बड़ा शहर भी हैं। गंगटोक सिक्किम के राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। सिक्किम राज्य में स्थित यह गंगटोक एक ऐसा स्थल है जिसे प्राकृतिक प्रेमी विजिट करना कभी नहीं भूलते हैं। यहां पर वैसे तो कई सारी प्राचीन महल, मंदिर और मठ देखे जा सकते हैं, जहां पर लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आना पसंद करते हैं।

गंगटोक में घूमने की जगह – Gangtok me Ghumne ki jagah

गंगटोक को अगर आप भी विजिट करने वाले हैं तो आपको बता दें यहां पर वैसे तो कई सारी खूबसूरत पर्यटन स्थल एवं धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें विजिट करने लोग भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। खासकर गंगटोक को विजिट करने प्रकृति प्रेमी अधिक संख्या में आया करते हैं। क्योंकि गंगटोक कंचनजांगा जैसे पर्वतों की सुंदर दृश्य के साथ-साथ और भी प्रकृति के नजदीक होने का एहसास दिलाता है।

आपको बता दें कि आज के इस आर्टिकल में हम गंगटोक में स्थित केवल वैसे पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे जिन्हें लोगों द्वारा अधिक संख्या में पसंद एवं विजिट किया जाता है। चलिए हम अपनी इस आर्टिकल में जानकारी की ओर आगे बढ़ते हैं –

हनुमान टोक, गंगटोक – Hanuman Tok, Gangtok In Hindi

गंगटोक से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी की ऊंची चोटी पर स्थित है यह हनुमान टोक। हनुमान टोक मुख्य रूप से भगवान हनुमान को समर्पित है। इस पवित्र स्थान को लोगों की मनोकामना पूर्ण करने वाला धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस हनुमान टोक परिसर को अभी हाल ही में पूर्णनिर्मित भी किया गया था। इस हनुमान टोक से आसपास के देखने वाले नजारा काफी आकर्षक एवं खूबसूरत होता है, जो कि एक प्राकृतिक प्रेमी द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

रेशी हॉट स्प्रिंग्स गंगटोक – Reshi Hot Springs, Gangtok In Hindi

आपको बता दें वैसे तो सिक्किम में कई सारी हॉट स्प्रिंग्स है लेकिन इस रेशी हॉट स्प्रिंग्स की कुछ खास महत्व एवं विशेषता है, जिसकी वजह से यह काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर जाने वाले पर्यटक और तीर्थयात्री अपने आप को इस हॉटस्प्रिंग में काफी समय तक भिगोते हैं। ऐसा इसलिए करते है क्योंकि माना जाता है कि इस झरने में कई औषधीय गुण हैं, जो त्वचा रोग को ठीक करने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

यहां पर जाने वाले लोगों के लिए रहने खाने सभी की व्यवस्था काफी अच्छी है, जो कि लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप खूबसूरत फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते हैं।

नाथुला पास – Nathula Pass, Indo-China Border In Hindi

नाथूला हिमालय की चोटियों पर स्थित एक पहाड़ी दर्रा के रूप में जाना जाता है, जो कि सिक्किम और चीन को जोड़ता है। भारत तिब्बत सीमा पर स्थित यह नाथूला पास दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में से एक हैं।

यहां की तापमान की बात करें तो भारत के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी कम रहता है जिसकी वजह से यह स्थान गर्मियों के मौसम के दौरान भी पर्यटकों के लिए एक आकर्षक का केंद्र बना रहता है। भारत में स्थित एक ऐसा जगह है जहां पर केवल भारतीय को ही जाने की अनुमति है, यहां पर कोई विदेशी नहीं जा सकता है।

ताशी व्यू पॉइंट, गंगटोक – Tashi View Point Gangtok In Hindi

गंगटोंक से तकरीबन 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह ताशी व्यू प्वाइंट एक खूबसूरत एवं आकर्षक जगह है। यहां पर जाने के उपरांत आप कंचनजंगा पहाड़ों के खूबसूरत एवं लुभावने दृश्य का आनंद आसानी से ले सकते हैं। यहां से दिखने वाला आसपास का दृश्य प्राकृतिक प्रेमी को अपनी और आकर्षित करने के लिए काफी है। यहां पर अगर आप जाना चाहते हैं तो सुबह में थोड़ा जल्दी ही यहां के लिए निकलना होगा।

कंचनजंगा गंगटोक – Kanchenjunga Gangtok In Hindi

कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है इसका नाम पूरे दुनिया में फेमस है। इस कंचनजंगा की ऊंचाई की बात करें तो 8586 मीटर है। कंचनजंगा के नाम को लेकर बताया जाता है कि यह तिब्बती नाम है। कंचनजंगा में कई सारे ट्रैकिंग मार्ग, जंगल, झाड़ और पहाड़ी वाला क्षेत्र स्थित है जो एक प्राकृतिक प्रेमी द्वारा अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। वैसे आपको बता दें कि आप कंचनजंघा का दृश्य दार्जिलिंग और गंगटोक से भी देख सकते हैं।

पुष्प प्रदर्शनी केंद्र गंगटोक- Flower Exhibition Centre Gangtok In Hindi

गंगतोक में स्थित यह पुष्प प्रदर्शनी केंद्र पूरे साल में एक बार लगता है जो कि बेहद ही प्रसिद्ध हैं। यहां पर जाने के उपरांत आप कई अलग अलग प्रकार के अलग-अलग प्रजातियों वाले फूलों का दीदार कर सकते हैं। यहां पर आयोजित होने वाले वार्षिक फ्लावर शो के दौरान कई खूबसूरत किस्मों का फूल देखा जा सकता है।

यहां पर एक कृत्रिम तालाब भी बना हुआ है, जो कि इस पुष्प प्रदर्शनी केंद्र की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। यह जगह एक प्राकृतिक प्रेमी द्वारा काफी अधिक संख्या में विजिट किया जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप काफी खूबसूरत तरीके से फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते हैं। इसलिए आपको गंगटोक ट्रिप के दौरान इसे अवश्य विजिट करना चाहिए।

गणेश टोक, गंगटोक – Ganesh Tok, Gangtok In Hindi

गणेश टोक गंगतोक का एक बेहद ही खूबसूरत एवं लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। गणेश टोक मुख्य रूप से भगवान गणेश जी को समर्पित एक छोटा सा मंदिर है। इस मंदिर का आंतरिक गर्भगृह इतना छोटा है कि यहां पर जाने वाले श्रद्धालुओं को चारों तरफ रेंगना पड़ता है। यहां पर जाने के उपरांत आप कंचनजांघा सहित कई अलग-अलग क्षेत्रों का खूबसूरत दृश्य भी देख सकते हैं।

हिमालयन जूलॉजिकल पार्क गंगटोक – Himalayan Zoological Park In Hindi

हिमालयन जूलॉजिकल पार्क तकरीबन 205 एकड़ के बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ कई अलग-अलग प्रजाति वाले जानवरों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को विजिट करने के उपरांत आप यहां पर कई अलग अलग प्रजाति के जानवरों को देख सकते हैं। जैसे कस्तूरी बिल्ली, हिमालय काले भालू, काकड़, पंडा, भेड़िया और भी इसी तरह के कई जानवरों को देख सकते हैं।

यह जगह प्राकृतिक प्रेमी को अवश्य विजिट करना चाहिए। आपको भी प्राकृतिक वाले खूबसूरत जगह को विजिट करना अच्छा लगता है, तो इस हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को विजिट करना न भूले।

भंजकरी जलप्रपात, गंगटोक – Banjhakri Falls, Gangtok In Hindi

भंजकरी जलप्रपात तकरीबन 40 फीट की ऊंचाई से दूध के जैसा दिखने वाला पानी जब खूबसूरत आवाज के साथ पत्थर से टकराते हुए नीचे गिरता है तो सुनने में एवं देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। इस खूबसूरत दृश्य को देखने यहां पर पर्यटकों के लिए कई छोटे-छोटे ठिकाने बने हुए हैं। यहां पर पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पुल का भी निर्माण किया गया है। यहां पर स्थित मानव निर्मित झील भी है, जहां पर आप वोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

एमजी रोड, गंगटोक – MG Road, Gangtok in Hindi

एमजी रोड गंगतोक में स्थित एक ऐसा स्थल है, जो कि पर्यटकों द्वारा बेहद अधिक संख्या में पसंद किया जाता है। गंगटोक की शॉपिंग हब के रूप में जाना जाता है। यहां पर कई सारी रेस्टोरेंट, दुकान, मॉल और होटल हैं जिसे गंगटोक ट्रिप के दौरान तकरीबन सभी लोग विजिट करना पसंद करते हैं।

यह जगह खरीदारी के लिए गंगटोक में पर्यटकों के बीच काफी प्रमुख स्थल के रूप में जाने जाते हैं। यहां पर जाने के लिए आपको पैदल ही जाना होगा क्योंकि इस क्षेत्र में वाहनों का आने का अनुमति नहीं है। यह क्षेत्र कूड़ा कचरा से एकदम क्लीन एवं साफ सुथरा है, जो कि पर्यटकों के लिए काफी अच्छी बात है।

बाबा हरभजन सिंह मंदिर गंगटोक – Baba Harbhajan Singh Temple, Gangtok In Hindi

बाबा हरभजन सिंह मंदिर गंगटोक में स्थित एक भारतीय सैनिक का मंदिर है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां पर चीनी सेना भी सिर झुका आती है। इस भारतीय सैनिक के बारे में बताया जाता है कि यह अपनी मृत्यु के 48 साल बाद भी सीमा की रक्षा कर रहे हैं। यह सुनने में थोड़ा सा अजीब है लेकिन यह बात सत्य है।

यहां पर जाने वाले तकरीबन सभी लोग चाहे उनके नागरिकता कुछ कोई भी हो वह यहां पर अपना माथा टेकते हैं। बाबा हरभजन सिंह के बारे में बताया जाता है कि उनका जन्म 30 अगस्त 1946 ईस्वी को हुआ था। इस भारतीय सेना के बहादुरी को द हीरो ऑफ नाथूला के नाम से भी जाना जाता है।

सेवेन सिस्टर्स वॉटरफॉल गंगटोक – Seven Sisters Waterfalls, Gangtok In Hindi

सेवेन सिस्टर्स वॉटरफॉल के नाम से ही ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर सात अलग-अलग झरने होंगे। यह जगह गंगटोक से तकरीबन 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्षा ऋतु के दौरान यह सेवेन सिस्टर्स वॉटरफॉल देखने में काफी ज्यादा आकर्षक एवं सुंदर दिखता है जो कि अपनी ओर पर्यटकों को काफी अधिक संख्या में आकर्षित करता है। अगर आप भी गंगटोक ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस झरन को देखना न भूलें। यह सेवेन सिस्टर्स वॉटरफॉल सिक्किम में घूमने जाने वाले पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

गंगटोक जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gangtok In Hindi

गंगटोक को विजिट करने का अच्छा एवं अनुकूल समय के बारे में बात करने से पहले मैं आपको बता दूं कि आप यहां पर अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में आपको जब भी समय मिले आप यहां पर जा सकते हैं। हालांकि इसे लोग एक हिल स्टेशन के रूप में भी जानते हैं, जिसकी वजह से यहां पर गर्मी के मौसम में भी सुखद जलवायु होता है।

इस समय भी यहां पर लोग काफी अधिक संख्या में आया करते हैं। आप गंगटोक वर्षा ऋतु के दौरान जाने से बचें क्योंकि इस समय भारी बारिश के कारण आपको असुविधा हो सकती है। वैसे आपको बता दें गंगटोंक की यात्रा करने का अच्छा एवं एवं अनुकूल समय अक्टूबर से लेकर जनवरी के बीच के समय को माना जाता है। इसी समय यहां पर पर्यटकों की अधिक भीड़ देखी जाती हैं।

गंगटोक में रुकने की जगह – Best Hotels In Gangtok In Hindi

गंगटोक यात्रा पर जाने वाले लोगों के मन में यह हमेशा सवाल बना रहता है कि इसके यात्रा के दौरान हम कहां पर रुकेंगे, तो आपको बता दें कि आप गंगटोक ट्रिप के दौरान गंगटोक में कई सारी आलीशान रिसोर्ट से लेकर सस्ते होटल तक आपको आसानी से मिल जाएंगे, आप अपनी बजट के अनुसार इन होटल या रिसोर्ट में आसानी से सुविधा पूर्वक रह सकते हैं।

गंगटोक कैसे जाएं ? – How To Reach Gangtok In Hindi

सिक्किम राज्य का सबसे खूबसूरत एवं बड़ा शहर गंगटोक कोई व्यक्ति अपने यहां से कैसे जा सकता है इसके बारे में हमने एक पूरा विस्तार से आर्टिकल लिखा है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है। इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत कोई भी व्यक्ति गंगटोक अपने यहां से काफी सरलता पूर्वक से पहुंच सकता है – गंगटोक कैसे पहुंचे

गंगतोक में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल यानी कि गंगतोक के खूबसूरत आकर्षण जगहों के बारे में लिखा गया हमारा यह आर्टिकल यहीं पर समाप्त होता है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा आप अपना राय हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूले। एक बात और अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के उपरांत ऐसा लग रहा है कि किसी गंगटोक के खूबसूरत आकर्षण स्थल को इस आर्टिकल में सम्मिलित करना हम भूल गए हैं। तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में सुझाव के रूप में बता सकते हैं ताकि हम अपने आर्टिकल को भविष्य में अपडेट करते समय आपके द्वारा दिए गए सुझाव को सम्मिलित कर सकें।

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS