वैद्यनाथ धाम कैसे जाएं | How To Reach Deoghar In Hindi.

“देवघर कैसे जाएं” के बारे में जानने की जरूरत सबसे ज्यादा तब होती है, जब सावन में देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ की यात्रा शुरू की जाती है। ऐसे तो बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सालों भर देवघर जाते हैं, लेकिन सावन के महीने में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में होती है। देवघर भारतीय राज्य झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पूरे भारत देश में प्रसिद्ध है। अगर आप देवघर जाने की सोंच रहे हैं, तो आप सावन में देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकते हैं। फिलहाल आइए जानते हैं कि देवघर कैसे जाएं?

देवघर कैसे पहुंचे – How To Reach Deoghar.

देवघर जाने के लिए आपको बस, ट्रेन एवं फ्लाइट इन तीनों साधनों की सुविधा देखने को मिल जाएगी, जिनमें से आप अपने सुविधा के अनुसार देवघर जा सकते हैं। सावन के महीने में श्रद्धालु प्राइवेट गाड़ी बुक करके भी बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के लिए देवघर जाते हैं। अगर देवघर जाने के लिए आपके ग्रुप में कम से कम 7-8 लोग हैं, तो आप प्राइवेट गाड़ी जैसे बोलेरो, स्कॉर्पियो या टाटा सूमो वगैरह बुक करके देवघर जा सकते हैं। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि देवघर कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से देवघर कैसे जाएं – How To Reach Deoghar By Flight In Hindi.

देवघर में ही देवघर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो देवघर शहर से मात्र 9-10 किमी. की दूरी पर स्थित है। अगर आप फ्लाइट के माध्यम से देवघर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अपने शहर से देवघर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं। देवघर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से देवघर जाने के लिए आपको टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। देवघर जाने के बाद आप बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

ट्रेन से देवघर कैसे जाएं – How To Reach Deoghar By Train In Hindi.

देवघर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन देवघर जंक्शन है, जो देवघर शहर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देवघर जंक्शन भारत के नहीं, बल्कि झारखंड के ही कुछ पड़ोसी शहरों से रेलवे मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। अगर आप झारखंड के निवासी हैं, तो आपको देवघर जाने के लिए झारखंड के भी सभी शहरों से डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी, इसलिए ट्रेन के माध्यम से देवघर जाने के लिए आप धनबाद, रांची या बोकारो के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं, जहां से देवघर के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अगर आप झारखंड के अलावा भारत के अन्य शहरों से जुड़े हुए हैं, तो आपको भी रांची, धनबाद या बोकारो के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ेगी, क्योंकि झारखंड के इन्हीं तीनों बड़े शहरों से देवघर जंक्शन के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, इसलिए अगर आप भारत के किसी भी क्षेत्र से संबंध रखते हैं, तो आपको अपने शहर से रांची, बोकारो या धनबाद के लिए ट्रेन पकड़नी होगी। झारखंड के इन तीनों में से किसी भी एक शहर में पहुंचकर आप वहां से दूसरे ट्रेन पकड़ कर देवघर जा सकते हैं।

बस से देवघर कैसे पहुंचे – How To Reach Deoghar By Bus In Hindi.

देवघर के लिए झारखंड के प्रमुख शहर रांची, धनबाद एवं बोकारो के साथ-साथ झारखंड के अन्य शहरों से भी देवघर के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा भी आपको बिहार एवं उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों से देवघर के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यानी कि अगर आप बस के माध्यम से देवघर जा रहे हैं और आपके शहर से देवघर के लिए बस की सुविधा ना मिले तो आप अपने शहर से रांची, धनबाद या बोकारो के लिए बस पकड़ सकते हैं और वहां से दूसरी बस के माध्यम से देवघर जा सकते हैं।

बाइक और कार से देवघर कैसे जाएं – How To Reach Deoghar By Bike And Car In Hindi.

दोस्तों आप भी समझ सकते हैं कि अगर आप अपनी बाइक एवं कार के माध्यम से देवघर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप बिना किसी चीज का इंतजार किए देवघर पहुंच सकते हैं। आप चाहें तो अपनी बाइक एवं कार के अलावा प्राइवेट टैक्सी कार या बस के माध्यम से भी देवघर जा सकते हैं। देवघर में आपको सभी जरूरी चीजें मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप छोटी से छोटी चीज देवघर में ढूंढेंगे तो आपको देवघर में नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको रांची, धनबाद या बोकारो में ही अपनी जरूरत की सभी सामानों का शॉपिंग करना पड़ेगा।

वैद्यनाथ मंदिर के आसपास अन्य धार्मिक स्थल –

बैजनाथ धाम के आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थल की बात करें तो चित्रकूट पर्वत, नौलखा मंदिर, बासुकीनाथ ज्योतिर्लिंग, आदि हैं आप वैद्यनाथ धाम के ट्रिप के दौरान इन धार्मिक स्थलों को भी विजिट अवश्य करें।

बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा कब करनी चाहिए ?

बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा आप अपनी सुविधा के अनुसार पूरे साल में जब भी चाहे तब कर सकते हैं, लेकिन आपको बता दें बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा करने का अच्छा समय सावन माह के दौरान माना जाता है। इसी समय श्रद्धालु भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से लाखों की संख्या में जाया करते हैं इसलिए अगर आप भी वैद्यनाथ की यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो सावन माह के दौरान ही करें।

अगर आपको “देवघर कैसे जाएं” के अतिरिक्त झारखंड के किसी अन्य शहर या फिर धार्मिक स्थल पहुंचने की जानकारी चाहिए, तो कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS