हम्पी के बारे में पूरी जानकारी | Hampi Karnataka in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम राज्य कर्नाटक में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल हंपी के बारे में तकरीबन सभी जानकारियों को विस्तार से जानने वाले हैं। हम्पी के बारे में पूरी जानकारी को जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरे अंत तक जरूर पढ़े, ताकि आपको हम्पी के बारे में तकरीबन सभी जानकारी मिल सके। तो चलिए शुरू करते हैं –

हम्पी के बारे में – About Hampi in Hindi

हम्पी का इतिहास – History of Hampi in Hindi

हम्पी भारत के राज्य कर्नाटक में तुगभद्रा नदी के किनारे स्थित कर्नाटक का एक प्रमुख एवं प्रसिद्ध क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। हम्पी में स्थित कई स्मारक एवं मंदिर अपने पौराणिक नक्काशी एवं वास्तुकला के लिए केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भी प्रसिद्ध हैं। हम्पी कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी भी हुआ करती थी। यहां पर कई हिंदू धर्म से जुड़ी प्रमुख एवं प्रसिद्ध मंदिर को भी स्थापित किया गया है। यह ऐतिहासिक स्मारकों वाला क्षेत्र भूतकाल में एक विकसित क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन वर्तमान समय में इस हंपी की स्थिति काफी दयनीय है। यह खंडहर के रूप में तब्दील हो रहा है।

कर्नाटक में स्थित हम्पी जो कि खंडार के रूप में तब्दील हो रहा है को 1986 ईस्वी के दौरान यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया था। जिस समय हम्पी विजयनगर साम्राज्य के प्रमुख शहर हुआ करती थी, उस समय यहां पर तकरीबन 500 के आसपास स्मारक देखने को मिलता था, जो वर्तमान समय में खंडहर का रूप धारण कर रहा है।

वर्तमान समय में हम्पी एक ऐसा क्षेत्र बना हुआ है, जिसे विजिट करने लोग भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी आया करते हैं। जिनमें मुख्य रुप से इतिहास में रुचि रखने वाले और पौराणिक नक्काशी को निहारने वाले लोग के अलावा धार्मिक स्थल को विजिट करने वाले लोगों भी शामिल होते हैं।

हम्पी का पुराना नाम – what is the old name of hampi ?

कर्नाटक में स्थित हम्पी का पुराना नाम पम्पा क्षेत्र, हम्पे, भास्कर क्षेत्र और किष्किंधा क्षेत्र, हंपी का पुराना नाम है।

हंपी किस साम्राज्य की राजधानी थी ?

कर्नाटक में स्थित हम्पी भूतकाल में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था।

हम्पी को विश्व धरोहर कब घोषित किया गया ?

कर्नाटक के हंपी मे स्थित खंडहरों के अलावा पूरे हंपी को ही 1986 ईस्वी के दौरान विश्व धरोहर घोषित किया गया था।

हम्पी को खंडहरों का शहर क्यों कहा जाता है ?

यहां पर हुए युद्ध के हार के बाद हंपी एक उजड़ा हुआ क्षेत्र बनता चला गया और आज एक खंडहर का रूप ले लिया है।

(इन्हें भी पढ़े : – हम्पी में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल

> गोकर्ण में घूमने की पर्यटन एवं धार्मिक स्थल)

हम्पी से जुड़े रोचक तथ्य – Interesting Facts of Hampi in Hindi

  • हम्पी कभी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी।
  • हंपी को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में रखा गया है।
  • हंपी कर्नाटक की ऐसी जगह है, जो पौराणिक कई स्मारकों एवं वहां पर की गई नक्काशी को समेटे हुए हैं।
  • कर्नाटक में स्थित यह हंपी कभी विकसित क्षेत्र हुआ करता था, जो कि वर्तमान समय में एक खंडहर का रूप धारण कर लिया है।
  • हंपी कर्नाटक का एक मुख्य पर्यटन स्थल वाला क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां पर लोग भारत के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी पौराणिक स्मारक को देखने आया करते हैं।

हम्पी जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Hampi in Hindi

कर्नाटक के हंपी जिसे विश्व धरोहर की सूची में रखा गया है को घूमने जाने का अच्छा समय के बारे में बात करें, तो आपको बता दें कि आप वैसे तो यहां पर घूमने अपने सुविधा के अनुसार पूरे साल में कभी भी जा सकते हैं। लेकिन यहां पर जाने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च माह के बीच समय को माना जाता है। क्योंकि गर्मी के दिनों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है और बारिश के दिनों में काफी ज्यादा बारिश की वजह से दिक्कतें देखने को मिलती है। इन्हीं सभी वजहों के कारण यहां पर जाने का अच्छा समय सर्दी के मौसम के दौरान बताया जाता है।

हम्पी के पर्यटक स्थल – Best Places To Visit In Hampi in HindiHampi in Hindi

  • लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर हम्पी
  • विरुपाक्ष मंदिर हम्पी
  • लोटस महल
  • हजारा राम मंदिर हम्पी
  • बंदर महल
  • किंग्स बैलेंस हम्पी
  • रानी का स्नानागार हंपी

हम्पी घुमने कैसे पहुँचे ? – Hampi kaise pahunche in Hindi

कर्नाटक में स्थित हम्पी घूमने आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का चुनाव कर जैसे वायु मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग के द्वारा आसानी से हम्पी पहुंच सकते हैं।

अगर आप हम्पी अपने यहां से हवाई जहाज के माध्यम से पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि हम्पी के नजदीकी हवाई अड्डा बेल्लारी हवाई अड्डा है, जो कि एक डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए जाना जाता है। यहां के लिए आपको कुछ ही प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट से फ्लाइट देखने को मिलेंगी। अगर आपके यहां से इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है तो आप बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप यहां पर ट्रेन के माध्यम से आना चाहते हैं, हंपी के नजदीकी रेलवे स्टेशन होसपेट जंक्शन है, जो कि हम्पी से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप हंपी के नजदीकी मुख्य शहरों से यहां पर आना चाहते हैं, तो आपको अपने यहां से होसपेट के लिए डायरेक्ट बसे ले कर आ सकते है।

हम्पी के बारे में लिखी गई हमारे द्वारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो आप इसे शेयर कर देना। अगर इस हंपी के बारे में लिखी गई आर्टिकल से जुड़ी कोई आप हमें राय या सुझाव देना चाहते हैं, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर बता सकते हैं।

धन्यवाद

इन्हें भी पढ़े : –

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RANDOM POSTS